पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अशोक दर्जी और अजय मालवीय के रूप में हुई है।

मध्यप्रदेश में मंदसौर के अफजलपुर थाना इलाके में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद इलाके में नाराजगी है और लोग आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान 25 वर्षीय आरोपी अशोक दर्जी उसे बहाने से अपने घर ले गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही बच्ची आरोपी के घर के दरवाजे तक पहुंची, उसने उसे पकड़कर अंदर खींच लिया। घर के भीतर पहले से मौजूद 40 वर्षीय अजय मालवीय भी वहां मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान बच्ची बुरी तरह डर गई और सहम गई थी। वारदात के बाद आरोपियों ने उसे धमकाने की भी कोशिश की।
द मूकनायक की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय बाद बच्ची ने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची की बात सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तत्काल उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अशोक दर्जी और अजय मालवीय के रूप में हुई है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में मजबूत साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं ताकि आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।
जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर आरोपियों के घरों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से तंत्र-मंत्र से जुड़ी कुछ संदिग्ध सामग्री बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इस पहलू को भी गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है। हालांकि, अधिकारियों ने फिलहाल मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने बताया कि वारदात बेहद गंभीर है और पुलिस संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
मध्य प्रदेश लंबे समय से महिलाओं के खिलाफ अपराधों, विशेष रूप से दुष्कर्म के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है। वर्ष 2023 में भी प्रदेश की स्थिति चिंताजनक बनी रही। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के अनुसार, दुष्कर्म के मामलों में मध्य प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर रहा। राज्य में एक वर्ष के दौरान 2,979 मामले दर्ज किए गए। इस सूची में राजस्थान 5,078 मामलों के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि उत्तर प्रदेश में 3,516 मामले दर्ज किए गए।
ये आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। हालांकि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं और हेल्पलाइन सेवाएं शुरू की गई हैं, लेकिन उनका प्रभाव जमीनी स्तर पर अपेक्षित रूप से दिखाई नहीं दे रहा है।
Related

“घोर आपत्तिजनक और जातिगत पूर्वाग्रह से भरा” : सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा में सफाई कार्य की शर्त वाले जमानत आदेश रद्द कर अमान्य घोषित किया
मानवाधिकार आयोग की भूमिका पर हाईकोर्ट सख्त, "मुस्लिमों पर हमले व लिंचिंग का संज्ञान क्यों नहीं"