महिलाओं की सुरक्षा में असफलता छिपाने के लिए नफरत की राजनीति न करें: उत्तराखंड सरकार को खुला पत्र  

Written by sabrang india | Published on: September 19, 2024
खुले पत्र के माध्यम से हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में बीते कुछ सप्ताह में महिलाओं पर अत्याचार की कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें रुद्रपुर, देहरादून, सल्ट और लालकुआं की घटनाएं शामिल हैं।



17 राज्यों से 52 महिला एवं जन संगठनों के साथ 100 आंदोलनकारियों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने उत्तराखंड के राज्यपाल के नाम पर एक खुला पत्र लिखकर उत्तराखंड सरकार और सत्ताधारी भाजपा पर आरोप लगाया कि वे नफरती हिंसा और दुष्प्रचार फैलाकर राज्य में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक प्रकार के अपराधों को छिपाने के लिए दूसरी प्रकार के अपराधों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

खुले पत्र के माध्यम से हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड में बीते कुछ सप्ताह में महिलाओं पर अत्याचार की कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें रुद्रपुर, देहरादून, सल्ट और लालकुआं की घटनाएं शामिल हैं। सबसे ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि सल्ट और लालकुआं में सत्ताधारी भाजपा के नेता आरोपित हैं। लेकिन पुलिस ने पहले इन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की और फिर उन पर हल्की धाराएं लगाईं। दूसरी ओर, इन्हीं सप्ताहों में कुछ संगठनों और व्यक्तियों ने कीर्तिनगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून और अन्य जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा के बहाने धर्म के आधार पर बेकसूर लोगों पर हमले किए हैं और लोगों को उनके स्थानों से भगाया है। इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार को यह भी याद रखना चाहिए कि 2023 में उत्तरकाशी के पुरोला कस्बे में ऐसे ही आपराधिक अभियान चलाया गया था, और बाद में पता चला कि कथित छेड़छाड़ की घटना पूरी तरह से फर्जी थी। इन सभी आपराधिक घटनाओं के लिए आज तक किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति या संगठन पर कार्रवाई नहीं हुई है।

हस्ताक्षरकर्ताओं ने लिखा कि कुल मिलाकर उत्तराखंड सरकार महिलाओं और जनता को सुरक्षा देने में विफल रही है, जबकि ऐसा लग रहा है कि सत्ताधारी दल और उनके संगठनों से जुड़े अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।

हस्ताक्षरकर्ताओं ने मांग की कि राज्यपाल सरकार को निर्देशित करें कि महिलाओं पर हो रहे अपराधों और नफरत फैलाने वाले अपराधों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए, चाहे अपराधी का धर्म, जाति या राजनीतिक संबंध कुछ भी हो।

खुला खत यहां संलग्न है।

खुला खत

सेवा में
महामहिम राज्यपाल
उत्तराखंड सरकार

महामहिम,

हम गंभीर चिंता व्यक्त करना चाहते हैं कि उत्तराखंड राज्य, जो हमेशा शांति, सद्भावना और जन संघर्षों के लिए जाना जाता है, उसी राज्य में नफरती हिंसा फैलाकर महिलाओं पर हो रहे अपराधों और उसमें राजनेताओं की भूमिका से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। जब पूरे देश में लाखों लोग महिलाओं की सुरक्षा और हकों के लिए सड़क पर उतर कर लड़ रहे हैं, उत्तराखंड में इस प्रकार के अपराधों को छिपाने के लिए दूसरी प्रकार के अपराधों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

महामहिम, हाल के सप्ताहों में महिलाओं पर अत्याचार की कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें रुद्रपुर, देहरादून, सल्ट और लालकुआं की घटनाएं शामिल हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सल्ट में नाबालिग लड़की के बलात्कारी और लालकुआं में मां और उसकी नाबालिग बेटी के बलात्कारी, ये दोनों घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें सत्ताधारी भाजपा के नेता आरोपित हैं। आरोपियों की पहले पुलिस ने गिरफ्तारी तक नहीं की और फिर हल्की धाराएं लगाईं।

जब इन मुद्दों पर जन आक्रोश उभर रहा था, उसी समय कुछ संगठनों और व्यक्तियों ने महिला की सुरक्षा के बहाने नफरती हिंसा एवं प्रचार शुरू किया। 31 अगस्त को चमोली में बेकसूर दुकानदारों की दुकानों पर तोड़फोड़ की गई और उनके पैसे लूट लिए गए। अख़बारों द्वारा प्राप्त खबरों के अनुसार कम से कम दस परिवारों को वहां से भागना पड़ा। ऐसी ही घटना कीर्तिनगर में हुई है, रुद्रप्रयाग में सांप्रदायिक बोर्ड लगाए गए हैं। देहरादून के पल्टन बाजार में मारपीट की घटना के बाद माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है। प्रेस क्लब के अंदर हिंसक और नफरती भाषण दिया गया है। यह सब इस बहाने किया जा रहा है कि अल्पसंख्यक समुदाय के किसी व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। हम सरकार को यह भी याद दिलाना चाहेंगे कि 2023 में उत्तरकाशी के पुरोला कस्बे में ऐसे ही आरोप लगाकर पूरा एक महीने का आपराधिक अभियान चलाया गया, जिससे दर्जनों अल्पसंख्यक परिवारों को भयवश भागना पड़ा। लेकिन मई में जिला कोर्ट के फैसले से पता चला कि वहां की कथित छेड़छाड़ की घटना पूरी तरह से फर्जी थी। इन अपराधों के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों में से कई अब भी ऐसे ही अपराध कर रहे हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। संडे पोस्ट अख़बार के अनुसार, राज्य के कुछ पुलिस कर्मचारी खुद नफरती दुष्प्रचार अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर फैला रहे थे।

कुल मिलाकर, उत्तराखंड सरकार महिलाओं और जनता को सुरक्षा देने में विफल रही है, जबकि ऐसा लग रहा है कि सत्ताधारी दल और उनके संगठनों से जुड़े अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है। निष्पक्ष जांच करने के बजाय, मुख्यमंत्री द्वारा "बाहर के लोग" अपराधों के लिए दोषी हैं जैसे गैर-जिम्मेदार बयान दिए जा रहे हैं। यह हमारे संविधान के खिलाफ है और उत्तराखंड और देश की महिलाओं के साथ धोखा है।

अतः हम सभी महामहिम से निवेदन करते हैं कि आप तत्काल सरकार को निर्देशित करें कि वह कानून के राज को स्थापित करे और महिलाओं पर हो रहे अपराधों और नफरत फैलाने वाले अपराधों पर भी सख्त कार्रवाई करे, चाहे अपराधी का धर्म, जाति या राजनीतिक संबंध कुछ भी हो।

निवेदक,

Organizations:
1. All India Feminist Alliance
2. Meera Sanghamitra, NAPM
3. National Council of Women Leaders
4. Afqaar India Foundation
5. Revolutionary Youth Association (RYA)
6. Feminists in Resistance
7. Bebak Collective
8. Swavalamban Samaj Vikas Sanstha
9. Sambhaavnaa Institute
10. Vann Gujjar Tribal Yuva Sangathan
11. Indian Community Activists Network (ICAN)
12. Janashakthi
13. Ram Kumar, Dynamic Action Group
14. Forum Against Oppression of Women
15. Van panchayat Sangarsh Morcha
16. Chandan Saroj, AISF
17. Rajesh Kanoje, Adivasi Mukti Sangathan
18. MNREGA Mazdoor Union
19. Dalit Adhikar Abhiyan, Chhattisgarh
20. Ambika Yadav, Jharkhand Kisan Parishad
21. Vertika Mani, Secretary PUCL
22. People’s Campaign for Sociology-Economic Equity
23. Swaraj India
24. LaMakaan
25. Chetna Andolan
26. Paigam Network
27. ALIFA, Aurangabad
28. Ramjeewan, SYM
29. ALIFA Aurangabad
30. Kailash Ram, Khet Majdur Kisan Sangram Samiti
31. People's Alliance
32. Nanga Baiga Jan Shakti Sangathan
33. Jai Adivasi Yuva Sangathan (JAYS)
34. Utkal Sarvodaya Mandal
35. Shramik Mukti Dal
36. Pratinidhi Sanstha
37. Samita Snehi, Loktantrik Rastriya
38. Sanjha Sanskritik Manch
39. Mahendra, Mirzapur Forum
40. Kosar Jahan, Sagathin Kisan Mazdoor Sangathan, Sitapur
41. MERLYN DSA
42. Bhundhelkhand Dalit Adhikar Manch
43. Awadh Youth Collective
44. UP Land Forum
45. Delhi Forum, New Delhi
46. Uttarakhand Mahila Manch
47. Himal Prakriti
48. samadrusti MEDIA
49. All India Yuva Bharat
50. Bihar Ambedkar Vidyarthi Manch (BASF)
51. National Youth Equity Forum (NYEF)
52. Vijay Kumar, Loktantrik Manch (MP)
53. Himdhara Collective

Individuals:
1. Advocate Taniya Laskar, Assam
2. Rupa Mehta, Gujarat
3. Maimoona AM, New Delhi
4. Paromita Dutta, West Bengal
5. Shahista Khan, Rajasthan
6. Elina Horo, Jharkhand
7. Ranjana Padhi, Orissa
8. Amrita Howlader, West Bengal
9. Nazma Iqbal, Uttrakhand
10. Arvind Murti, UP
11. Shadab, UP
12. Shabana Diler, Maharashtra
13. Poushali Basak, West Bengal
14. Nisha Biswas, West Bengal
15. Hameedullah Shaik, Andhra Pradesh
16. Kausar Ansari, Maharashtra
17. Saddik Hussain Barlaskar, Assam
18. Hasina, Maharashtra
19. Maivish, Maharashtra
20. Shaista, Maharashtra
21. Gulshad, Maharashtra
22. Biraj, Maharashtra
23. Pooja, Maharashtra
24. Heman, Gujarat
25. Maanasee Hatkar, Haryana
26. Shivam Kumar, UP
27. Atul, Uttrakhand
28. Arshad Ali, UP
29. Sitara, Rajasthan
30. Rajesh Ramakrishnan, Tamil Nadu
31. Arundhati Dhuru, UP
32. Neetisha Xalxo, Jharkhand
33. Mohit Chatterjee, West Bengal
34. Prakash Louis, Bihar
35. Rupali Jadhav, Maharashtra
36. Roop Rekha Verma, UP
37. Hamza, Maharashtra
38. Sujatha Guthoskar, Maharashtra
39. Anand Mazgaonkar, Gujarat
40. Susan John, Kerala
41. Ranjana Kanhere, Maharashtra
42. Retd. Professor, JNU
43. Father Tony, Jharkhand
44. Malti Deshmukh, Maharashtra
45. Lokesh Malti Prakash, Madhya Pradesh
46. Ashish Ranjan, Bihar
47. Qamar, New Delhi
48. Shanda, Uttrakhand
49. Vinay, Uttrakhand
50. Mahender Mishra, UP
51. Satyalaxmi Rao, Bengaluru
52. Navsharan Singh, New Delhi
53. Tajammul, UP
54. Richa Singh, UP
55. Vidyun S, New Delhi
56. Kanupriya, Chandigarh
57. Kamaxi Bhate, Maharashtra
58. Prerna, Maharashtra
59. Shweta, New Delhi
60. Lal Prakash Raahi, UP
61. Dashrath Jadhav, Maharashtra
62. Abu Taher Sheikh, Assam
63. Sarfaraz, Bihar
64. Individual, New Delhi
65. Sujit Ghosh, New Delhi
66. Archana Lakra, Jharkhand
67. Sarojini Devi, Punjab
68. DK Bodake, Maharashtra
69. Abhishek Anand, Bihar
70. Dr. Qudsia Anjum, UP
71. Lukman Ali, UP
72. Lal Singh Gamit, Gujarat
73. Sunita, Rajasthan
74. Prithvi R Sharma
75. Individual, Rajasthan
76. Dr. Lata Pujari, Maharashtra
77. Upendra Shankar, Rajasthan
78. Ashutosh, Himachal Pradesh
79. Chanda Nimbkar, Maharashtra
80. Dattatray D Kenjale, Maharashtra
81. Individual, Maharashtra
82. Pramod Majumdar, Maharashtra
83. Rajan Kumbhar Artist, Maharashtra
84. Vandana Palsane, Maharashtra
85. Salokha, Maharashtra
86. Individual, MP
87. Tarique Shafique, UP
88. Anwesh Bhattacharya, West Bengal
89. Gurmeet, UP
90. Gufran, UP
91. Sister Maya, Rajasthan
92. Maruti Bansode, Maharashtra
93. Tanu Rastogi, Uttarakhand
94. Samiksha Ratnapal Lote, Maharashtra
95. Individual, West Bengal
96. Sudarshana Chakraborty, West Bengal
97. JK, Maharashtra
98. Raja bhaiya, UP
99. Harsh bhakuni, Uttrakhand
100. Sho/Sohini, Jan Jagran Shakti Sangathan

बाकी ख़बरें