मिडिया
December 1, 2020
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NH-19 के वाराणसी-प्रयागराज खंड की छह लेन चौड़ीकरण परियोजना का उद्घाटन किया, उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में 'देव दीपावली' भी मनाई। जबकि दूसरी ओर दिल्ली की सीमा पर किसानों का विरोध बढ़ता ही जा रहा है और उनके साथ अब देश और दुनियाभर से लोग एकजुटता दिखा रहे हैं, वहां केंद्रीय मंत्रिमंडल का एक भी सदस्य अबतक नहीं आया है।
प्रधानमंत्री...
December 1, 2020
ऑल इंडिया टैक्सी यूनियन ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो वे हड़ताल पर जाएंगे। युनियन के अध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी।
यूनियन के अध्यक्ष बलवंत सिंह भुल्लर ने कहा कि वे किसानों की मांगों को पूरा करने के लिए उन्हें दो दिन का समय दे रहे हैं। भुल्लर ने कहा, ‘‘ हम प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री से अपील करते हैं कि...
December 1, 2020
उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा दायर एक विशेष अनुमति याचिका को खारिज करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने टिप्पणी की कि ऐसा प्रतीत होता है कि समय-समय पर दी गई चेतावनी बहरे कानों में पड़ रही है।
कोर्ट ने कहा कि "यदि याचिकाकर्ताओं को लगता है कि विधानमंडल द्वारा निर्धारित सीमा की अवधि पर्याप्त नहीं है, अपर्याप्तता और अक्षमता को देखते हुए, तो यह उनके लिए है कि वे कानून के कानून में बदलाव के लिए...
December 1, 2020
देश के लाखों किसानों के आंदोलन के सामने आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को झुकना पड़ा है। मोदी सरकार का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार (एक दिसंबर, 2020) को तीन बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में किसान संगठनों से वार्ता करेगा। पहले सरकार की ओर से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तीन दिसंबर को वार्ता की तारीख तय की थी। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार की रात कहा कि सरकार ने अब किसान संगठनों को...
November 30, 2020
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के सवाल कितने जायज हैं और सरकारी दावे कितने खोखले, किसान नेताओं ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक एक कर, सरकार के पूरे एजेंडा को बेपरदा कर दिया है। रही सही कसर विपक्ष और खुद सरकार ने अपनी मंशा जगजाहिर कर, पूरी कर दी है। मसलन, नाराज किसानों ने सवाल किया कि सरकार बताए कि नए कृषि कानूनों को क्यों लाना पड़ा? बताए कि किस किसान संगठन और किन किसानों ने सरकार से...
November 30, 2020
केंद्र सरकार ने सितंबर 2020 में तीन कृषि कानूनों को पारित किया था जिसको लेकर इन दिनों किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के इस आंदोलन को अब खाप पंचायतों का भी समर्थन मिल गया। इस समय देशभर के ज्यादातर किसान संगठन पहले से ही आंदोलन में हैं और बड़ी संख्या में किसान सिंधु बार्डर, अतरी बार्डर और निरंकारी मैदान में डटे हुए हैं। इस बीच हरियाणा के दो दर्जन से ज्यादा खाप पंचायतों ने किसानों के आंदोलन को...
November 30, 2020
देश में कोविड-19 को रोकने के लिए सरकार की ओर से अचानक लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के साथ ही उस समय जो जहां रूके थे उन्हें वहीं रुकने के लिए कहा गया। लेकिन इस दौरान करोड़ों लोगों के रोजगार चले गए, कारोबार चौपट हो गए थे। तब से अबतक कई मजदूरों के आत्महत्या की खबरें तो सामने आती रही हैं लेकिन अन्य कई छोटे कारोबारी भी नुकसान नहीं झेल पा रहे हैं। अब कानपुर के सीसामऊ स्थित गांधी नगर के एक शेयर...
November 30, 2020
देश में कोविड 19 मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 94 लाख से ज्यादा हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 88 लाख से ज्यादा मरीज़ कोविड-19 को मात देने में कामयाब रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 38,772 नए मामले दर्ज किए जाने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 94.31 लाख पहुंच गई है...
November 30, 2020
मध्य प्रदेश के गुना के करौद गांव में महज एक रुपये की माचिस के लिए एक पचास वर्षीय दलित की हत्या कर दी गई। पेशे से खेतिहर मजदूर लालजी राम अहिरवार कुछ लोगों के सात गांव के चबूतरे पर आराम कर रहे थे। तभी दो युवकों ने उनसे माचिस मांगी। मना करने पर विवाद बढ़ा तो उन्होंने लालजी राम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद गंभीर हालत में लालजी राम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।...
November 30, 2020
कृषि सुधार कानूनों का विरोध कर रहे पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आए किसान रविवार को प्रदर्शन के तीसरे दिन भी दिल्ली की सीमा पर डटे रहे। आंदोलनकारी किसानों ने केन्द्र सरकार के बुराड़ी मैदान में प्रदर्शन के सुझाव को नकार दिया। वहीं आगे की रणनीति क्या होगी यह आज पता चलेगा।
केंद्र की मोदी सरकार ने हाल ही में बनाए गए कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसानों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने...