राजनीती
April 13, 2023
महाराष्ट्र के पालघर और दहानू में AIKS के तत्वाधान में भारी संख्या में किसान एकत्रित हुए। यहां महिलाओं की भी भागीदारी व्यापक रुप से रही। सम्मेलन में किसानों ने अपना संघर्ष तेज करने की प्रतिज्ञा ली। सम्मेलन का पहला दिन 11 अप्रैल था जो महात्मा जोतिराव फुले की जयंती होने के अलावा एआईकेएस का स्थापना दिवस था।
पालघर जिले की वसई तहसील और ठाणे जिले की निकटवर्ती भिवंडी तहसील के 50...
April 13, 2023
लोगों को अपने व्यवसायों पर धार्मिक चिह्न लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया ताकि यह लोगों को हिंदुओं को पहचानने और केवल हिंदू व्यवसायों से खरीदने में मदद कर सके
11 अप्रैल को ट्विटर पर एक वीडियो सामने आया जिसमें लगभग 100 लोगों, पुरुषों और महिलाओं की भीड़ को बस्तर छत्तीसगढ़ में मुसलमानों और ईसाइयों का आर्थिक बहिष्कार करने की शपथ लेते हुए दिखाया गया है।
“आज मैं...
April 13, 2023
"पीठ ने कहा, ‘राजस्व बकाया की वसूली के लिए रासुका लगाने पर हम हैरान हैं। मामले के रिकॉर्ड देखने के बाद हमारा मानना है कि यह स्पष्ट रूप से दिमाग न लगाने का मामला है। इसलिए हम रासुका को रद्द करते हैं व निर्देश देते हैं कि याचिकाकर्ता को तुरंत रिहा किया जाए।’ पीठ, ने आगे निर्देश दिया कि बिना किसी देरी के मलिक को तुरंत जेल से रिहा करने के लिए सूचना रामपुर जिला न्यायाधीश को भेजी जाए।...
April 12, 2023
समस्त ईसाई समाज के बैनर तले राज्य में विभिन्न ईसाई संप्रदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच हजार से अधिक ईसाइयों ने आज प्रदर्शन किया और महाराष्ट्र की भाजपा-एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना (एसएस) सरकार को शिकायतों की एक सूची पेश की।
हफ्तों की योजना के बाद, राज्य के 40 से अधिक ईसाई संगठन दोपहर 1 बजे आज़ाद मैदान में इकट्ठे हुए। आज, बुधवार, 12 अप्रैल और महाराष्ट्र में समुदाय...
April 12, 2023
9 अप्रैल को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को ईस्टर पर सेक्रेड हार्ट चर्च में ईसाई समुदाय के धार्मिक नेताओं से मुलाकात की। इस बीच भाजपा शासित मणिपुर सरकार के अधिकारियों द्वारा तीन चर्चों को ध्वस्त किए जाने की खबर सामने आई है। चर्चों को ध्वस्त किए जाने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है।
मंगलवार, 11 मार्च को अधिकारियों द्वारा जिन तीन...
April 12, 2023
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के शोध से पता चला है कि गौमूत्र में रोगजनक बैक्टीरिया होते हैं।
क्या कोविड-19 से लड़ने के लिए गौमूत्र के सेवन की वकालत करने वाले भाजपा नेताओं ने समय और ऊर्जा को 'व्यर्थ' किया है? बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) का शोध तो यही दर्शाता है।
द टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) की रिपोर्ट के अनुसार देश के प्रमुख पशु अनुसंधान...
April 11, 2023
"बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, चार सालों में ट्रेन से मवेशियों के टकराने की 49 हजार से भी ज्यादा घटनाएं हुई है। 2022 में सर्वाधिक 13,160 मवेशी, ट्रेन से टकराए है जो 2019 के मुकाबले 24 प्रतिशत ज्यादा है। यात्री सुरक्षा के लिहाज से यह बड़ा सवाल है जिसका हल सरकार ट्रैक फेंसिंग में ढूंढ रही है।"
दरअसल बीबीसी ने आरटीआई में रेल मंत्रालय से पूछा था कि आख़िर कितनी बार ट्रेन मवेशियों से...
April 11, 2023
तीन राज्यों से हेट स्पीच की सूचना मिली है, इसके अलावा भी बिना भय के हेट स्पीच जारी है। उसी डायट्रिब को जारी रखते हुए हर बार नए चेहरे सामने आते हैं।
पिछले कुछ दिनों में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से कुछ लोगों द्वारा अभद्र भाषण देने की घटनाओं की सूचना मिली है। ये भाषण अन्य धर्मों में परिवर्तित होने के खिलाफ भय पैदा करने, मुस्लिम समुदाय का अपमान करने और गाली देने और बीफ खाने...
April 11, 2023
राजनीतिक दल ‘स्वराज अभियान’ ने ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को प्रभावी ढंग से लागू करने की याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में मांग की गई है कि केंद्र को निर्देश दिए जाएं कि वह राज्यों के लिए पर्याप्त कोष की व्यवस्था करे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा...
April 11, 2023
NCERT की इतिहास की किताबों में बदलाव पर टिप्पणी करते हुए प्रख्यात इतिहासकार इरफान हबीब ने कहा कि BJP सरकार शिक्षा के सांप्रदायिकरण की नाकाम कोशिश कर रही है। न्यूज़क्लिक से एक ख़ास बातचीत में उन्होंने कहा कि बदलावों के बाद दुनिया में भारत की छवि धूमिल होगी। देखिए उनका पूरा इंटरव्यू...
Courtesy: Newsclick