पुलिस ने कंपनी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, क्योंकि उसने मजदूरों को काम पर रखा था, लेकिन उन्हें सुरक्षा के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध नहीं कराए थे।

हैदराबाद के बाचुपल्ली इलाके की एक हाउसिंग सोसाइटी में 24 नवंबर को सेप्टिक टैंक के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना APR एन्क्लेव के 'दिनेश ऑरिक अपार्टमेंट्स' में हुई, जहां मजदूर टैंक की सफाई करने के लिए अंदर गए थे।
द न्यूज मिनट की रिपोर्ट के अनुसार, बाचुपल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के मुताबिक मृतकों की पहचान के. षणमुखा राव (26), वाई. पवन (20) और सुरेश गजीकी (24) के रूप में हुई है। ये तीनों आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के रहने वाले थे। पवन 'वेलामा' जाति समूह से हैं, जबकि सुरेश और षणमुखा 'कापू' समुदाय से हैं।
यह FIR सुरेश के बहनोई टोलुगु बाला साई की शिकायत पर दर्ज की गई है। बाला ने बताया कि सुरेश उन्हें षणमुखा राव से मिलवाने ले गया था, जो उस अपार्टमेंट में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) ऑपरेटर के तौर पर काम करता था।
जब वे अपार्टमेंट पहुंचे, तो षणमुखा राव सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहा था। साई की मौजूदगी में ही वह टैंक के अंदर बेहोश हो गया। उसके साथ काम कर रहे पवन ने उसे बचाने के लिए टैंक में प्रवेश किया, लेकिन वह भी अचेत हो गया। सुबह करीब 11:30 बजे सुरेश भी टैंक के अंदर गया और बाहर नहीं आया।
इसके बाद साई ने अपने बड़े भाई को फोन करके घटना की जानकारी दी। फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी और हैदराबाद डिजास्टर रिस्पॉन्स एंड एसेट प्रोटेक्शन एजेंसी (HYDRAA) की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि, तब तक तीनों मजदूरों की मौत हो चुकी थी।
FIR में बताया गया है कि ये तीनों मजदूर 'HR एनवायरो प्रोटेक्शन सिस्टम' के लिए काम करते थे, जो उस अपार्टमेंट के सेप्टिक टैंक की सफाई और रखरखाव के लिए जिम्मेदार है। FIR के अनुसार, रवि नाम के व्यक्ति के स्वामित्व वाली इस कंपनी ने मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण, सहायक स्टाफ या देखरेख के टैंक के अंदर भेज दिया था।
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या, जो हत्या की श्रेणी में नहीं आती) के तहत रवि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि FIR में 'मैनुअल स्कैवेंजर्स (हाथ से मैला ढोने वालों) के नियोजन का निषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013' का जिक्र नहीं है, क्योंकि यह कानून सेप्टिक टैंकों पर लागू नहीं होता है। अक्टूबर 2023 में दिए गए एक फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि खतरनाक काम करने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम सुरक्षा उपकरण और सफाई के साधन उपलब्ध न कराना 'जबरन श्रम' (forced labour) के समान है, जो संविधान के तहत प्रतिबंधित है।
ज्ञात हो कि इसी साल मार्च महीने में सरकार ने लोकसभा को बताया कि 2017 से अब तक पूरे भारत में सीवर और सेप्टिक टैंक की खतरनाक तरीके से सफाई करने के कारण 622 सफाई कर्मचारियों की मौत हो चुकी है।
समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा चौधरी के एक सवाल के लिखित जवाब में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने लोकसभा में राज्यवार आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि 539 परिवारों को पूरा मुआवजा दिया गया है, जबकि 25 परिवारों को मुआवजे का कुछ हिस्सा मिला है।
द वायर के अनुसार, आंकड़ों से पता चलता है कि प्रभावित परिवारों में से 52 को कोई मुआवजा नहीं मिला और छह मामलों को बिना किसी समाधान के बंद कर दिया गया। इनमें से उत्तर प्रदेश के 13 परिवारों को कोई मुआवजा नहीं मिला और तीन मामले बंद कर दिए गए।
उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 86 मौतें दर्ज की गईं। इसके बाद महाराष्ट्र में 82, तमिलनाडु में 77, हरियाणा में 76, गुजरात में 73 और दिल्ली में 62 मौतें हुईं।
किसी परिवार को मुआवजे के तौर पर कितनी राशि मिली, इस बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है।
अठावले ने बताया कि 'मैनुअल स्कैवेंजर्स (हाथ से मैला ढोने वालों) के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013' के तहत कराए गए एक "नए सर्वेक्षण" में देश के किसी भी जिले में "कोई भी मैनुअल स्कैवेंजर" नहीं मिला है।
उन्होंने कहा था कि 2013 और 2018 में हुए दो सर्वेक्षणों के दौरान 58,098 मैनुअल स्कैवेंजर्स की पहचान की गई थी, जिनमें से 32,473 उत्तर प्रदेश में थे।
2025 में 'दलित आदिवासी शक्ति अधिकार मंच' (DASAM) ने एक बयान जारी कर मांग की कि देश में मैनुअल स्कैवेंजिंग से जुड़ी मौतों के मामलों में तुरंत FIR दर्ज की जाए और स्वतंत्र न्यायिक जांच कराई जाए। संगठन ने बताया है कि 2024 में मैनुअल स्कैवेंजिंग में लगे 116 कर्मचारियों की मौत हुई और 2025 में 158 कर्मचारियों की जान गई।
पिछले साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने भी छह महानगरों में मैनुअल स्कैवेंजिंग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। साथ ही कोर्ट ने इसे पूरी तरह खत्म करने को लेकर केंद्र सरकार की अस्पष्ट नीति पर कड़ी फटकार भी लगाई थी। मंत्री ने यह भी कहा कि स्वच्छता का काम "जाति पर आधारित न होकर, पेशे पर आधारित गतिविधि" है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने और उनके पूर्ण पुनर्वास को सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
हालांकि, आंकड़ों से पता चलता है कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 842 शिकायतें मिली हैं। इनमें उत्तर प्रदेश से आई 130 शिकायतें भी शामिल हैं, जो मुख्य रूप से वेतन न मिलने, सुरक्षा उपकरण न दिए जाने और जाति-आधारित भेदभाव से जुड़ी हैं।
'नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम' (NAMASTE) योजना, जिसका उद्देश्य सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों (SSWs) की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है, के दायरे के बारे में बात करते हुए सरकार ने उन कई उपायों का जिक्र किया, जो इन कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाने और उनके पूर्ण पुनर्वास के लिए किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 12 मार्च तक NAMASTE योजना के तहत 89,248 सीवर और सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारियों तथा 2,34,425 कचरा बीनने वालों (वेस्ट पिकर्स) की पहचान की गई है। इनमें उत्तर प्रदेश के 12,424 सीवर/सेप्टिक टैंक सफाई कर्मचारी और 35,641 कचरा बीनने वाले शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि मैनुअल स्कैवेंजर्स (हाथ से मैला ढोने वालों) के लिए पहले से चल रही पुनर्वास योजना को अब इसी योजना में शामिल कर लिया गया है।
Related

हमारा संविधान, जनता का अधिकार: क्या हम इसकी रक्षा कर रहे हैं? | तीस्ता सीतलवाड़
किसानों, विपक्ष और कार्यकर्ताओं का संविधान दिवस पर प्रदर्शन; SIR और चुनावी गड़बड़ियों पर निशाना