
अभिनेता व कार्यकर्ता प्रकाश राज का कहना है कि मताधिकार से वंचित किए जाने का मतलब है- किसी व्यक्ति का उसके अस्तित्व, अधिकारों और जमीन के साथ उसके संबंधों से कट जाना।
वे तीस्ता सीतलवाड़ के साथ मिलकर इस बात पर चर्चा करते हैं कि 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) का लाखों मतदाताओं के लिए क्या मतलब है, इससे लोगों के बाहर हो जाने का क्या खतरा है, और यह भारत के लोकतंत्र को लेकर किस तरह के गहरे सवाल खड़े करता है।