प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं का झारखंडवासियों से अपील – "बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर उलगुलान को याद करें और उनके विरासत को आरएसएस से बचाएं" 

Written by sabrang india | Published on: June 5, 2026
"उनकी विरासत को आरएसएस, जनजाति सुरक्षा मंच और वनवासी कल्याण आश्रम जैसे मनुवादी संगठनों से बचाने के संकल्प का एलान करें।"


फोटो साभार : पीटीआई

धरती आबा बिरसा मुंडा वनवासी नहीं थे

200 से अधिक जाने-माने आदिवासी, मूलवासी, जन संगठन के प्रतिनिधि, पारंपरिक स्वशासन प्रतिनिधि, शिक्षाविद व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बयान जारी करके आदिवासी समेत सभी झारखंड वासियों से अपील किया है कि वे धरती आबा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस 9 जून को आदिवासी संस्कृति, संघर्ष और उलगुलान को याद करते हुए राज्य के कोने-कोने में जन कार्यक्रम का आयोजन करें। और उनकी विरासत को आरएसएस, जनजाति सुरक्षा मंच और वनवासी कल्याण आश्रम जैसे मनुवादी संगठनों से बचाने के संकल्प का एलान करें।
 
अपील जारी करने वालों में प्रमुख सामाजिक-राजनैतिक नेता जैसे पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व विधायक बहादुर उरांव व मंगल सिंह बोबोंगा, ज्योत्सना केरकेट्टा, देवकीनंदन बेदिया, कुमारचंद्र मार्डी, डेमका सोय, रमेश जराई, रजनी मुर्मू, सुखनाथ लोहरा, दुर्गवाती उरांव, अलोका कुजूर,  बिंसाय मुंडा, हरी कुमार भगत, कालीचरण बिरुवा, दिनेश मुर्मू, साधु हो, जयकिशन गोडसोरा, वासवी किड़ो आदि एवं जाने-माने शिक्षाविद व सांस्कृतिक अगुआ जैसे जसिन्ता केरकेट्टा, जोसेफ बाड़ा, अनुज लुगुन व नीतीश खलखो शामिल हैं। 

अपील जारी करने वालों में अखिल भारतीय आदिवासी विकास समिति, गांव गणराज्य परिषद, सरना सगोम समिति, खूंटी, आदिवासी संघर्ष मोर्चा, आदिवासी मूलवासी अधिकार मंच, बोकारो, भारत जकत माझी परगना महल रामगढ़, पारंपरिक ग्राम सभा समन्वय समिति, खूंटी, आदिवासी अधिकार मंच, मानकी मुंडा स्वशासन व्यवस्था, पश्चिमी सिंहभूम, आदिवासी हो समाज सेवानिवृत संगठन, चाईबासा, आदिवासी आंदोलनकारी मोर्चा,  आदिवासी समन्वय समिति, बिरसा सेना, आदिवासी एकता मंच, मुंडा आदिवासी समाज महासभा, संयुक्त ग्राम सभा, युवा झुमुर, झारखंड जनाधिकार महासभा, जोहार, ओमोन महिला संगठन, झारखंड जनतान्त्रिक महासभा समेत अनेक संगठनों के प्रतिनिधि हैं। अपील को आदिवासी अधिकारों पर संघर्षरत अनेक राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ताओं व शिक्षाविदों जैसे नंदिनी सुंदर, बेला भाटिया, प्रफुल्ल समन्तरा, ईश्वर आहिरे आदि ने भी समर्थन किया है। पूरी सूची अपील में संलग्न है।  

अपील में 24 मई 2026 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संगठन जनजाति सुरक्षा मंच ने दिल्ली में आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम को याद दिलाया गया है। इस कार्यक्रम में वक्ताओं, खासकर अमित शाह, ने आदिवासियों को बार-बार वनवासी बोलकर संबोधित किया। इस समागम में एक बार भी बिरसा मुंडा के जल, जंगल, जमीन के संघर्ष और दिकुओं के शोषण के विरुद्ध लड़ाई को याद नहीं किया गया। 

अपील जारी करने वालों का मानना है कि आरएसएस व इससे जुड़े संगठन कभी भी आदिवासी शब्द का प्रयोग नहीं करते हैं क्योंकि वे आदिवसियों को हिन्दू वर्ण व्यवस्था में आखरी पायदान में खड़े वनवासी के रूप में देखते हैं। ये संगठन एक ओर “सरना-सनातन एक” बोलकर आदिवासियों के स्वतंत्र अस्तित्व को खत्म करने में लगे हैं। वहीं दूसरी ओर, ईसाई आदिवासियों की आदिवासी सूची से डिलिस्टिंग की मांग कर आदिवासियों की सामूहिकता को तोड़ने में लगे हैं। आदिवासियों को वनवासी बनाने, उनकी सामूहिकता तोड़ने और उनके जल, जंगल, जमीन को लूटने के लिए; धरती आबा के विरासत को खत्म करने के लिए आरएसएस उनके नाम का इस्तेमाल कर रही है।
 
अपील में कहा गया है कि बिरसा मुंडा के जल, जंगल, जमीन के लिए उलगुलान एवं अंग्रेजों व हर प्रकार के शोषणकारी दिकुओं के विरुद्ध संघर्ष ने झारखंड की नींव रखी थी। लेकिन संघ इस इतिहास को बदलने में लगा हुआ है। भाजपा की रघुवर सरकार ने तो उलगुलान से निकले CNT कानून को भी खत्म करने की कोशिश की थी। जिस मुंडा दिसुम में बिरसा मुंडा ने उलगुलान का नारा दिया था, वहीं रघुवर सरकार ने हजारों आदिवासियों को देशद्रोही घोषित कर दिया था। मोदी सरकार आदिवासियों की स्वायत्तता और जल, जंगल, जमीन के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों को खत्म करने में लगी हुई है। इन मनुवादी संगठनों द्वारा तो आदिवासियों के स्वतंत्र धार्मिक व्यवस्था को औपचारिक मान्यता और जनगणना में अलग कोड के मांगों का भी विरोध किया जाता रहा है।
 
इसलिए प्रमुख लोगों ने आदिवासियों समेत सभी झारखंड वासियों एवं सभी आदिवासी समर्थकों से अपील किया है कि वे बिरसा के इस पुण्य तिथि पर उनकी विरासत को आरएसएस से बचाएं और सच्चाई लोगों तक पहुंचाएं। 

हस्ताक्षरकर्ता

1.गीताश्री उरांव, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, रांची
2.बहादुर उरांव, पूर्व विधायक, पश्चिमी सिंहभूम
3.मंगल सिंह बोबोंगा, पूर्व विधायक, पश्चिमी सिंहभूम
4.जसिंता केरकेट्टा, कवयित्री एवं लेखिका, रांची
5.अनुज लुगुन, कवि, पूर्वी सिंहभूम
6.ज्योत्सना केरकेट्टा, आदिवासी मूलवासी मंच, खूंटी
7.कुमार चंद्र मार्डी, गांव गणराज्य परिषद, पूर्वी सिंहभूम
8.नीतिशा ज़ालक्सो, सहायक प्रोफेसर, धनबाद
9.बसवी किरो, इंडिजिनस वूमेन इंडिया नेटवर्क, रांची
10.देवकीनंदन बेदिया, आदिवासी संघर्ष मोर्चा, रामगढ़
11.जोसेफ बारा, इतिहासकार, रांची
12.प्रबल महतो, फिल्म निर्माता, पश्चिमी सिंहभूम
13.रमेश जेराई, झारखंडी ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स (जोहार), पश्चिमी सिंहभूम
14.रजनी मुर्मू, आदिवासी नारीवादी संगठन, देवघर
15.आलोका कुजूर, झारखंड जनाधिकार महासभा, रांची
16.सुखनाथ लोहरा, आदिवासी अधिकार मंच, झारखंड, रांची
17.दुर्गावती उरांव, सरना संगोम समिति खूंटी, खूंटी
18.बिन्से मुंडा, परंपरागत ग्राम सभा समन्वय समिति झारखंड, खूंटी
19.चंद्रमोहन बिरुआ, आदिवासी हो समाज सेवानिवृत संगठन, चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम
20.डेमका सोय, झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम
21.दिनेश मुर्मू, आदिवासी मूलवासी अधिकार मंच,बोकारो
22. हरि कुमार भगत, संबंधित नागरिक, लातेहार
23.जयकिशन गोडसोरा, शोधार्थी, पश्चिमी सिंहभूम
24.कालीचरण बिरुआ, मानकी मुंडा स्वशासन व्यवस्था, पश्चिमी सिंहभूम
25.कृष्णा लोहार, झारखंड जनतांत्रिक महासभा, पूर्वी सिंहभूम
26.अजय बांकिरा, आदिवासी आंदोलनकारी मोर्चा, सरायकेला-खरसावां
27.अनंत कुमार हेम्ब्रोम, कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम
28.अनुपम हस्सा, संयुक्त ग्राम सभा खूंटी, खूंटी
29.असमां हेम्ब्रम, आदिवासी आंदोलनकारी मोर्चा खरसावां, सरायकेला-खरसावां
30.बबलू मुंडा, सयुक्त ग्राम सभा खूंटी, खूंटी
31.बहादुर हंस, सरना सगोम समिति खूंटी, खूंटी
32.बासिंघ हस्सा, संयुक्त ग्राम सभा खूंटी, खूंटी
33.चंद्र प्रभात मुंडा, आदिवासी समन्वय समिति खूंटी, खूंटी
34. चुनुलाल सोरेन, एकता परिषद, झारखंड, हजारीबाग
35.दीपक रंजीत, झारखंड जनतांत्रिक महासभा, पूर्वी सिंहभूम
36.जयसिंह बोदरा, युवा झुमुर, पश्चिमी सिंहभूम
37.जमादार कैरम, बिरसा सेना नोवामुंडी, पश्चिमी सिंहभूम
38.कमल पूर्ति, झारखंड जनाधिकार महासभा, पश्चिमी सिंहभूम
39.लालदेव सोरेन, भरत जकत मंझली परगना महल, रामगढ़
40.मंगल सिंह कुंटिया, आदिवासी हो समाज सेवानिवृत संगठन, चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम
41.मानिक चंद कोरवा, सामुदायिक वन प्रबंधन महासंघ गढ़वा, गढ़वा
42. मुक्ता हंस, सरना सगम समिति खूंटी, खूंटी
43.नारायण कांडेयांग, झारखंडी ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स (जोहार), पश्चिमी सिंहभूम
44.प्रमोद खलखो, आदिवासी एकता मंच एवं जन संघर्ष समिति चैनपुर,गुमला
45.रेणु उरांव, झारखंड जनाधिकार महासभा, लातेहार
46. साधु हो, देशौली फाउंडेशन, पश्चिमी सिंहभूम
47.संजय होरो, सरना संगोम समिति खूंटी, खूंटी
48.श्यामल मार्डी, विस्थापित मुक्ति वाहिनी, सरायकेला खरसावां
49.सिद्धार्थ होनहागा, भगवान बिरसा मुंडा रेड क्रॉस वालंटियर्स, पश्चिमी सिंहभूम
50.सोमनाथ परेया, बिरसा सेवा दल, पूर्वी सिंहभूम
51.सुखराम हांसदा, आदिवासी मूलवासी अधिकार मंच,बोकारो
52. सुखराम पाहन, संयुक्त ग्राम सभा खूंटी, खूंटी
53.सुनील हेम्ब्रम, झारखंड जनतांत्रिक महासभा, पूर्वी सिंहभूम
54.सुनील सोरेन, बिरसा सेना, पूर्वी सिंहभूम
55.सुनीता बोइपाई, ओमन महिला संगठन नोआमुंडी, पश्चिमी सिंहभूम
56.सुनीता लकड़ा, झारखंड जनाधिकार महासभा, रांची
57.तरकन मुंडा, मुंडा आदिवासी समाज महासभा खूंटी, खूंटी
58.तेज मुंडा, आदिबाशी भूमिज मुंडा समिति कुकरू बालक, सरायकेला-खरसावां
59.विभीषण जेराई, बिरसा चांगुल मल्हार क्लब, देवगांव, पश्चिमी सिंहभूम
60.अजय एक्का, आदिवासी क्षेत्र युवा मंच, सिमडेगा
61.अजीत कुमार तिर्की, झारखंड सामाजिक समरसता संगठन, पूर्वी सिंहभूम
62.अमन कुमार मरांडी, जागरूक नागरिक, धनबाद
63.अंजना बेसरा, कार्यकर्ता, खूंटी
64.अशीम आशीष तिग्गा, आदिवासी पत्रकार संघ, रांची
65.बिनीत मुंडू, संबंधित नागरिक, रांची
66.एलिना होरो, आदिवासी महिला नेटवर्क, रांची
67.गदाधर तियु, केंद्रीय हो समाज राउरकेला, सुंदरगढ़, ओडिशा
68.गौतम मिंज, ओमन महिला संगठन नोवामुंडी, पश्चिमी सिंहभूम
69.जगमोहन सिंह अंगारिया, कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम
70.जेम्स हेरेंज, कार्यकर्ता, लातेहार
71.जेनिफर बाक्सला, एक्टिविस्ट, रांची
72.जुगल मुंडा, जौरा सिका अखाड़ा, खूंटी
73.कैलू बास्की, संबंधित नागरिक, साहेबगंज
74.कृष्णा टुडू, कार्यकर्ता, सरायकेला-खरसावां
75.लखन मार्डी, झलक (माझी बाबा), सरायकेला-खरसावां
76.मदन मोहन, झारखंड नवनिर्माण अभियान, पूर्वी सिंहभूम
77.मनिता देवगम, कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम
78.मथियास सुरेन, आदिवासी एसोसिएशन नोवामुंडी, पश्चिमी सिंहभूम
79.मिशन सोय, आदिवासी हो समाज महासभा, सरायकेला-खरसावां
80.नेलशन मुंडा, आदिवासी शोधकर्ता, खूंटी
81. परमेश्वर मांझी, जागरूक नागरिक, बोकारो
82.राहुल उराँव, एचईसी हटिया विष्टपीठ परिवार समिति, रांची
83. साधु चरण समद, कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम
84.सरोज सोरेंग, संबंधित नागरिक, सिमडेगा
85.सुरेश कायम, युवा झुमुर, पश्चिमी सिंहभूम
86.अब्दुस सुभान, कार्यकर्ता, साहिबगंज
87.अभिनाश पूर्ति, संबंधित नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
88.अभिषेक कुजूर, छात्र, रांची
89.अजय मिंज, कार्यकर्ता, गुमला
90.अल्बिनुस लकड़ा, कार्यकर्ता, सिमडेगा
91.अंबिका यादव, झारखंड जनाधिकार महासभा, सरायकेला-खरसावां
92.अनामिका हांसदा, कार्यकर्ता, गोड्डा
93.अंकित कंडुलना, संबंधित नागरिक, रांची
94.अर्पणा कंडुलना, संबंधित नागरिक, रांची
95.अशोक वर्मा, झारखंड जनाधिकार महासभा, रांची
96. बी बी चौधरी, समाजवादी जन परिषद, झारखण्ड, रांची
97. बादल कुमार सिंह, झारखंड नवनिर्माण दल, गुमला, गुमला
98.बलमा पूर्ति, कार्यकर्ता, सरायकेला-खरसावां
99.बलराम कर्मकार, बिरसा सेना, पूर्वी सिंहभूम
100.भरत बिरुआ, जागरूक नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
101.भारती बरजो, जागरूक नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
102. बिनोद, आदिवासी महासभा, सिमडेगा
103.बिप्लब गोराई, बीजीवीएस, पूर्वी सिंहभूम
104.ब्लासियस एक्का, कार्यकर्ता, सिमडेगा
105.दीपक ढोलकिया, लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान, दिल्ली
106.दीपक लागुरी, छात्र, पश्चिमी सिंहभूम
107.दीप्ति मैरी मिंज, संबंधित नागरिक, सिमडेगा
108.दिव्या वाणी तिर्की, आदिवासी युवा चेतना मंच (एआईसीयूएफ/एवाईसीएम), रांची
109.डोरोथी फर्नांडीस, आश्रय अभियान, पटना
110.एमिल कंडुलना, कार्यकर्ता, रांची
111. एरिक मुर्मू, शिक्षक, देवघर
112.फैसल अनुराग,चिंतित नागरिक, रांची
113. गंगाराम जेराई, जागरूक नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
114.गेब्रियल बोदरा, कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम
115.गौतम कुमार बोस, झारखंड कौमी एकता मंच, पूर्वी सिंहभूम
116.गीता गोडसोरा, संबंधित नागरिक, पूर्वी सिंहभूम
117.जॉर्ज मोनिपल्ली, वन अधिकार मंच, लातेहार, लातेहार
118.जगत, जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम
119.जानो पूर्ति, संबंधित नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
120.जवाहर मेहता, कार्यकर्ता, पलामू
121.जयमन कांडेयांग, चिंतित नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
122.जितेंद्र बड़ाईक, कार्यकर्ता, रांची
123.जितेंद्र उरांव, संबंधित नागरिक, लातेहार
124. जीतेन्द्र सुंडी, जागरूक नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
125.जीवन हेम्ब्रम, माझी बाबा, पूर्वी सिंहभूम
126.जोसेफ किस्कू, कार्यकर्ता, दुमका
127.ज्योति पूर्ति, जागरूक नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
128.ज्योति बहन, महिला मुक्ति संघर्ष समिति, चतरा
129.कमल पाहन, संबंधित नागरिक, खूंटी
130.कामिल पूर्ति, जागरूक नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
131.कमलेश कोरवा, संबंधित नागरिक, गढ़वा
132. खेत्रो मोहन बिरुआ, कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम
133.किरण, संभव इंजोर, रांची
134.किरण वीर, विस्थापित मुक्ति वाहिनी, सरायकेला-खरसावां
135.किता सिंकू, कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम
136.कुमारी लीना, मानवाधिकार कार्यकर्ता, रांची
137.मधु कांडेयांग, संबंधित नागरिक, पश्चिम सिंहभूम
138.मणिमाला, पत्रकार, दिल्ली
139.मंथन, जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी, पूर्वी सिंहभूम
140.माथियास सिंकु, चिंतित नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
141.माइकल जोजो, चिंतित नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
142.मिखाइल हस्सा, कार्यकर्ता, खूंटी
143.मुगली कांडेयांग, पश्चिमी सिंहभूम
144.मुकेश हेंब्रम, कार्यकर्ता, सरायकेला-खरसावां
145.नरेंद्र कुमार, सच्चा गांधीवादी समूह,बोकारो
146.नवीन लुगुन, संबंधित नागरिक, रांची
147.निकिता हेमरोम, बगाइचा, रांची
148.निमेष, संबंधित नागरिक, रांची
149.ओम प्रकाश, आजादी बचाओ आंदोलन, पूर्वी सिंहभूम
150.पियस टोपनो, छात्र, खूंटी
151.पोंडेराम कायम, युवा झुमुर, पश्चिमी सिंहभूम
152.पूनम देवगम, स्प्राउट्स चाइल्ड ग्रूमिंग सेंटर, पश्चिमी सिंहभूम
153.प्रफुल्ल कुजूर, कार्यकर्ता, रांची
154.प्रवीर पीटर, सहज कदम एवं सद्भाव मंच (एनएपीएम), भारत
155.प्रिंस गिल, जेसीएम, पूर्वी सिंहभूम
156.प्रोफेसर योगेन्द्र, लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान, रांची
157.राज कांडेयांग, संबंधित नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
158.राजेंद्र चांपिया, कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम
159.राजेश रामकृष्णन, कैंपेन टू डिफेंड नेचर एंड पीपल, चेन्नई
160. राजश्री, संबंधित नागरिक, पूर्वी सिंहभूम
161.राम सुंडी, संबंधित नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
162.रश्मि सिंकू, जागरूक नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
163.रवि कांडेयांग, चिंतित नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
164.रीता कांडेय, संबंधित नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
165.रोज मधु तिर्की, झारखंड जनाधिकार महासभा, रांची
166.रोज क्साक्सा, झारखंड जनाधिकार महासभा, गुमला
167.संजना मेहता, छात्र कार्यकर्ता, गढ़वा
168.सरिता कांडेयांग, संबंधित नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
169.सतीश मुंडा, कार्यकर्ता, सरायकेला-खरसावां
170.सौरभ सिन्हा, कार्यकर्ता, देवघर
171.सविता कच्छप, सामाजिक कार्यकर्ता एवं रिसर्च स्कॉलर, रांची
172.शैलेंद्र सिंकू, छात्र, पश्चिमी सिंहभूम
173.शाखा कांडेयांग, संबंधित नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
174.शशि शेखर सिंह, सिटीजन्स फॉर डेमोक्रेसी, दिल्ली
175.शिवम बरजो, छात्र, पश्चिमी सिंहभूम
176. सिराज दत्ता, झारखंड जनाधिकार महासभा, रांची
177.सोलोमन, संबंधित नागरिक,दुमका
178.सौम्या, संबंधित नागरिक, रांची
179.सुभाष बरजो, छात्र, पश्चिमी सिंहभूम
180.सुनील चांपिया, संबंधित नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
181.सुनील कुमार बनसिंह, कार्यकर्ता, पूर्वी सिंहभूम
182.सुशीला मिंज, संबंधित नागरिक, केंद्रीय
183.ठाकुर बास्के, संबंधित नागरिक, पूर्वी सिंहभूम
184.विक्की बेक, कार्यकर्ता, रांची
185.विजय कांडेयांग, चिंतित नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
186.विजय कुमार बरवा, संबंधित नागरिक, लातेहार
187.विकास दास, चिंतित नागरिक, खूंटी
188.विकाश कुमार, कार्यकर्ता, पूर्वी सिंहभूम
189.विक्रम मिंज, कार्यकर्ता, लातेहार
190.विश्वनाथ आज़ाद, एकल नारी सशक्त संगठन, हजारीबाग
191.विवेक विशाल, जागरूक नागरिक, पश्चिमी सिंहभूम
192. अनंत, लोकमुक्ति संगठन, झारसुगुड़ा, ओडिशा
193.अशोक विश्वराय, जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी (जसवा)/लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण
अभियान,उन्नाव (उत्तर प्रदेश)
194.अशोक, एमकेएसएस, पाली, राजस्थान
195. अविनाश कदम, श्रमिक मुक्ति दल, ठाणे, महाराष्ट्र
196.बेला भाटिया, मानवाधिकार वकील, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़
197. बिमल एक्का, चिंतित नागरिक, दक्षिण अंडमान
198. श्रीचरण बेहरा, कैम्पेन फॉर सर्वाइवल एण्ड फिग्निटी, ओडिशा, खुर्दा
199.शंभू नाथ, जनसंघर्ष वाहिनी, बेगुसराय, बिहार
200. ईश्वर अहिरे, मंजूर संघर्ष वाहिनी, धुले, महाराष्ट्र
201. जग नारायण महतो, चिंतित नागरिक, दिल्ली
202. जोशी जैकब, समाजवादी जनपरिषद, कोट्टायम, केरल
203.नंदिनी सुंदर, समाजशास्त्री, दिल्ली
204. नरभिंदर सिंह, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स पंजाब, तरनतारन, पंजाब
205.नेल्सन ज़ेस, चिंतित नागरिक, एन एंड एम अंडमान
206.नूतन, सीडीएनपी, वर्धा, महाराष्ट्र
207.प्रफुल्ल सामंथरा, लोक शक्ति अभियान, भुवनेश्वर, ओडिशा
208.रंजना कान्हेरे, कार्यकर्ता, नंदुरबार
209.ऋचा सिंह, एसकेएमएस, सीतापुर, उत्तर प्रदेश
210.संजय कुमार लाकड़ा, चिंतित नागरिक, दक्षिण अंडमान
211. शालिनी गेरा, वकील, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
212.सोमर सिंह भोक्ता, मजदूर किसान समिति एवं जसवा, गया जी, बिहार
213.सुजाता गोथोस्कर, नारी अत्याचार विरोधी मंच, मुंबई, महाराष्ट्र
214.उमाकांत नाइक, लोकमुक्ति संगठन, झारसुगुड़ा, ओडिशा
215.विनोद विक्रम, जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी, इलाहाबाद (उ.प्र.)
216.वीरेंद्र कुमार, लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान, मुंबई

Related

बंगाल में बर्बर हिंसा पर नागरिकों की गहरी चिंता

गुरुग्राम: बीफ पकाने का वीडियो वायरल होने के बाद बंगाली महिला गिरफ्तार, जमानत याचिका पर सुनवाई 8 जून को

बाकी ख़बरें