जानिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी से क्या अनुरोध किया?

Published on: March 8, 2017
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि वह आज के दिन उन लोगों को अनफाॅलो करेंगे जो महिलाओं का अपमान करते है, उन्हें धमकी देते है, और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

आपको बता दे कि आज के मौके पर पीएम मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर महिला दिवस पर अपना बधाई संदेश दिया।
 


 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर गुरमैहर विवाद पर ताजा हमला बोला है। पूर्व में गुरमेहर कौर को एबीवीपी के लोगों की ओर से धमकियां मिली थी जिसमें उनके साथ बलात्कार किए जाने का भी आरोप था। सारे देश में ये मुद्दा सर्वाधिक सुर्खियों में रहा था।

इसी बात को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से ऐसे लोगो पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है साथ ही साथ वह उम्मीद कर रहे है कि ऐसे लोगों को पीएम मोदी अनफाॅलो करेगें।

आपको बता दे कि पूर्व में इस बात को लेकर काफी हंगाम मचा था कि पीएम ऐसे लोगों को फाॅलो करते है जो कई सारी अनैतिक गतिविधियों में शामिल है। जैसे सोशल मीडिया पर अभ्रद टिप्पणीयां करना आदी।

इसी बात को मुद्दा बनाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से ऐसे लोगों को अनफाॅलों करने का अनुरोध अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किया।

Courtesy: Janta Ka Reporter
 

बाकी ख़बरें