महिलाये
July 17, 2018
कासगंज के गांव निजामपुर में दलित युवक सुनील जाटव और शीतल की शादी ने परंपराओं को तोड़कर इतिहास के पन्नों में अपनी जगह बना ली है। दलित युवक की शाद के दिन माहौल बदला बदला था। जिस गली से सुनील की बारात पहुंची वहां तो खूशियों की धूम थी लेकिन दूसरी ओर क्षत्रिय बहुल इलाके सन्नाटा पसरा हुआ था। यहां क्षत्रिय समुदाय के पुरुष सुबह से ही गांव छोड़कर चले गए थे। जबकि महिलाएं घरों में बंद रही और बारात को तक...
July 16, 2018
आप शांता के बारे में जानते हैं ? नहीं जानते तो हैरानी की बात नहीं. बहुत ही कम लोग जानते हैं.
शांता राजा दशरथ की पहली संतान और राम चन्द्र जी की बड़ी बहन थीं. पहली संतान एक बेटी के रूप में पाकर दशरथ खुश नहीं हुए. उन्होंने उनको राजा लोमपद को दे दिया. उसके बाद बहुत सारे साल बीत गए और दशरथ के यहाँ कोई दूसरा बच्चा नहीं हुआ.
शान्ता लोमपद के यहाँ परवरिश पाकर बड़ी हुईं. लोमपद के राज्य...
July 16, 2018
भाजपा शासित राज्यों में बलात्कार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और कई मामलों में खुद भाजपा के नेता ही बलात्कार के मामलों में शामिल हैं। गुजरात उन राज्यों में काफी आगे हैं जहां भाजपा के नेता बलात्कार और यौन शोषण के आरोपों में घिरे हैं, लेकिन उन पर कार्रवाई कुछ नहीं हो रही है।
ताजा मामला गुजरात भाजपा के उपाध्यक्ष जयंती भानुशाली का है जिसे मामल के तूल पकड़ने के बाद उपाध्यक्ष पद से तो...
July 13, 2018
मध्यप्रदेश में बलात्कारों की बढ़ती घटनाओं को लेकर अब हाईकोर्ट ने भी चिंता और नाराजगी जताई है। इंदौर हाईकोर्ट ने मंदसौर गैंगरेप के आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में हालात खतरनाक हैं और ऐसा लगता है, जैसे अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं रह गया है।
नईदुनिया में छपी खबर के मुताबिक न्यायाधीश ने यह भी कहा कि अखबारों में लगातार छप रही खबरों से पता लगता है कि...
July 13, 2018
छत्तीसगढ़ में आदिवासियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि वो न केवल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, बल्कि पीड़ितों को मुकदमे वापस लेने के लिए भी धमकाने लगे हैं।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है बीजापुर में, जहां की एक आदिवासी लड़की एक एएसआई शैलेंद्र सिंह और उसकी शिक्षिका पत्नी शशि सिंह पढ़ाई कराने के बहाने बिलासपुर ले आए थे और उसे बंधक बनाकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे।
शैलेंद्र सिंह और शशि सिंह ने...
July 11, 2018
पटियाला के तपा मंडी से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक गरीब दलित परिवार की लड़की के साथ दो दरिंदों द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता के मां बाप ने बताया कि वह एक गरीब परिवार के साथ संबंध रखते हैं और मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण करते हैं कि वह पति-पत्नी धान की फसल लाने के लिए खेतों में गए हुए थे तो मेरी दोनों लड़कियां और...
July 10, 2018
राजस्थान के राजसमंद में राजमहल होटल में पिछले सप्ताह मिली 76 लड़कियों का संबंध बलात्कार के आरोपी बाबा वीरेंद्र दीक्षित से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। पुलिस अब इस मामले में और साक्ष्य जुटा रही है
Image Courtesy: https://naidunia.jagran.com
पुलिस ने पिछले सप्ताह राजमहल होटल से इन लड़कियों को छुड़ाया था। होटल में बंधक बनाकर रखी गईं इन लड़कियों में से 35 नाबालिग भी थीं।
ये...
July 9, 2018
बलात्कारों में अग्रणी राज्य में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गृहमंत्री के भतीजे पर ही बलात्कार का आरोप लगा है। गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के भतीजे शमोध पैकरा पर ये आरोप लगा है, लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
नवभारत टाइम्स के अनुसार, पीड़ित युवती सूरजपुर जिले की रहने वाली है। गृहमंत्री के भतीजे शमोध ने उससे 2014 में कई बार बलात्कार किया था। तब वह नाबालिग थी और चेंद्रा में पढ़ाई...
July 8, 2018
उत्तर प्रदेश के बीजेपी के विधायक ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होने कहा कि सभी समाज की सभी महिलाओं को अपनी बहन समझकर धर्म का पालन करना चाहिए। बीजेपी विधायक का कहना है कि भगवान राम भी आ जाएं तो रेप की घटनाएं नहीं रुक सकती है।
उन्नाव में हुई गैंगरेप की घटना को लेकर बीजेपी विधायक सतपाल सिह ने कहा कि भगवान राम भी आ जाये तो ऐसी घटनाओं पर रोक लगाना संभव नही है।
समाचार...
July 7, 2018
राजस्थान में बाबाओं के आश्रमों में लड़कियों और महिलाओं को बंधक बनाकर या ब्रेन वॉश करके रखने और उनके शोषण करने का एक बड़ा खुलासा राजसमंद में हुआ। इससे पता चलता है कि आश्रमों में किस तरह से व्यभिचार और दुराचार चल रहा है और सरकार लगातार आंख बंद किए रहती है।
Image Courtesy: Hindustan Times
राज्य में ऐसे कई मामले सामने आए जिनमें आश्रमों में रहने वाली लड़कियों और महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप...