महिलाये
September 16, 2024
अयोध्या के सहादतगंज निवासी वंश चौधरी नामक व्यक्ति ने 16 अगस्त को पीड़िता को एक गेस्ट हाउस में ले जाकर बंधक बना लिया। वहां उसने और उसके दो दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर में सफाई का काम करने वाली एक छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद शुक्रवार को...
September 11, 2024
पदों के खाली रहने के कारण न्याय न मिलना संविधान में दिए गए न्याय पाने के अधिकार का स्पष्ट उल्लंघन है। संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत समानता का अधिकार और अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार सभी नागरिकों को प्राप्त है, लेकिन आयोगों में लंबित शिकायतें इस अधिकार का हनन कर रही हैं।
मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग, अनुसूचित जनजाति आयोग और राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष और...
September 9, 2024
वायरल वीडियो में महिला का सिर मुंडा हुआ और उसके हाथ-पैर बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं। उसे उसके पति द्वारा भीड़ के सामने डंडे से बार-बार पीटा जा रहा है।
साभार : इंडिया टूडे
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक महिला को उसके भतीजे द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत करने पर बेरहमी से पीटा गया और उसका सिर मुंडवा दिया गया। यह घटना 3 सितंबर 2024 को हुई थी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद छह लोगों को...
September 6, 2024
विपक्षी कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए भाजपा सरकार की आलोचना की है, जिससे राज्य और देश की राजनीति तेज़ हो गई है। उज्जैन सीएम मोहन यादव का गृहनगर है और उनके पास गृह विभाग भी है।
साभार : द न्यू इंडिया एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश के उज्जैन में दिन के समय एक महिला के साथ सरेआम बलात्कार की घटना सामने आई है। यह वारदात कोयला फाटक इलाके में हुई, जिसे कई लोगों ने देखा, लेकिन...
August 29, 2024
निरीक्षण के दौरान सीएमओ; फोटो साभार : एबीपी न्यूज़
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के नेतृत्व वाली यूपी की योगी सरकार के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। ऐसा लगता है जैसे राज्य में क़ानून व्यवस्था धराशायी हो गई है। वे महिला कर्मचारियों से आपत्तिजनक बातें करते हैं और बंगले पर आने को कहते हैं। आरोपी पर कार्रवाई होने के बजाए पीड़िता पर ही कार्रवाई की जाती है। ऐसे में महिलाओं का शोषण...
August 28, 2024
फोटो साभार: हिंदुस्तान टाइम्स
सोशल मीडिया एक्स पर एक सार्वजनिक बयान जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से अपने निर्वाचित सांसद द्वारा एक बार फिर की गई अभद्र भाषा से खुद को अलग कर लिया है। कंगना ने कहा था कि “लाशें पेड़ों से लटकी हुई थीं,” किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान बलात्कार हुए!
ऐसा पहली बार नहीं है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद...
बलात्कार और पॉक्सो मामले, क्या फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्द मिलता है न्याय, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
August 27, 2024
फोटो साभार: लाइव लॉ
"अगर इसी रफ्तार से फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई चलती रही तो दिल्ली में पॉक्सो मामलों में न्याय मिलने में 27 साल लग जाएंगे, बिहार में 26, उत्तर प्रदेश में 22, बंगाल में 25 और अरुणाचल में 30 साल लगेंगे। अब यहां समझना जरूरी है कि सरकार ने ये आंकड़ा जारी नहीं किया है, लेकिन अगर साधारण गणित से हिसाब जोड़े तो पेंडिंग केसज में पूरी सुनवाई होने तक इतने साल निकल जाएंगे।...
August 26, 2024
बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा दिए गए दो अलग-अलग फ़ैसलों में अदालत ने कहा कि यौन अपराधों से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए लोगों को सड़कों पर उतरने की ज़रूरत नहीं होनी चाहिए।
बदलापुर के एक स्कूल में किंडरगार्टन की दो छात्राओं के ख़िलाफ़ यौन उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने एफ़आईआर दर्ज करने और एक का पीड़िता का बयान दर्ज करने में देरी के लिए पुलिस...
August 24, 2024
झारखंड में स्थानीय पंचायत के फ़ैसले से नाख़ुश 16 वर्षीय नाबालिग गैंग रेप पीड़िता ने आत्महत्या कर ली वहीं यूपी के अंबेडकर नगर में एक 21 वर्षीय गैंग रेप पीड़िता ने फांसी लगा ली। अंबेडकर नगर की घटना में सब इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर अपराध के लिए तीन लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने गैंग रेप की प्राथमिकी बदलने के लिए मजबूर किया।
उत्तर प्रदेश...
August 23, 2024
फोटो साभार : द हिंदू
"भारत में इन दिनों महिला सुरक्षा का मुद्दा एक गंभीर चिंता का विषय है। कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर व महाराष्ट्र के बदलापुर कांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है और निर्भया कांड के बाद लोग एक बार फिर सड़क पर उतर कर कड़े कानून बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन कड़े कानून कैसे बने जिस संसद और विधानसभा के पास कानून बनाने का अधिकार हैं, उसमें बैठे सैकड़ों जनप्रतिनिधियों पर महिलाओं...