हिंसा
May 29, 2017
यूपी के लोगों का कहना है कि बहू-बेटियों की सुरक्षा का दंभ भर कर सत्ता में आई भाजपा के नेताओं का अब पब्लिक के दुख-दर्द से कोई मतलब नहीं है। छेड़खानी की घटनाओं पर उनका रुख उदासीन है।
यूपी के रामपुर में टांडा थाना क्षेत्र एक गांव में सरेआम युवतियों के साथ छेड़खानी की वारदात ने योगी सरकार के एंटी रोमियो स्कवायड की कलई खोल कर रखी दी है। मनचलों ने दिनदहाड़े दो युवतियों के साथ छेड़खानी कर उसका...
May 25, 2017
सहारनपुर के डीएम एनपी सिंह और एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे को निलंबित करने और नया डीएम-एसएसपी बहाल करने के बाद भी दलितों पर हमले होते रहे। लेकिन इसका दोष मायावती के शब्बीरपुर दौरे पर मढ़ा जा रहा है।
Image: Indian Express
सहारनपुर में योगी सरकार हालात संभाल नहीं पा रही है। बुधवार को डीएम और एसएसपी को निलंबित करने के बावजूद दलितों के खिलाफ हमले जारी हैं। बुधवार को एक और दलित को गोली मार दी गई।...
May 24, 2017
दलित कार्यकर्ताओं का कहना है कि पश्चिमी यूपी में दलितों से टकराना दबंगों के लिए महंगा पड़ सकता है। अगर हालात बिगड़े तो योगी सरकार के लिए इसे काबू करना मुश्किल होगा।
Image: Hindustan Times
सहारनपुर में दबंग जातियों के खिलाफ दलितों के तन कर खड़े होने का असर अब पूरे यूपी में दिख रहा है। देश के सबसे अहम राजनीतिक सूबे में दलित अब डर-सहम कर रहने को तैयार नहीं दिखते। इससे दबंगों में...
May 24, 2017
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जनपद में सुलग रही जातीय दंगे की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार शाम बसपा सुप्रीमो मायावती की सभा से वापस लौट रहे दलितों पर एक उच्च जाति के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिससे एक दलित युवक की मौत हो गई। एक मुस्लिम व्यक्ति समेत सात दलित गंभीर रुप से घायल हो गए। गांव में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स और अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात कर दिया गया...
May 23, 2017
बीजेपी शासित अन्य राज्यों की तरह यूपी में भी सत्ता के नजदीकियों की ओर से कानून हाथ में लेने से जुड़ी घटनाएं तेज हुई हैं। मुसलमानों, दलितों और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के खिलाफ मामले बढ़े हैं।
योगीराज में कट्टर हिंदूवादी ताकतों और बीजेपी विधायकों की सीनाजोरी इतनी ज्यादा बढ़ गई है उन्हें कानून हाथ में लेते जरा भी देर नहीं लगती। पिछले दिनों मुरादाबाद के बीजेपी विधायक सर्वेश कुमार सिंह ने...
May 21, 2017
Photo Courtesy: Tv 18
२१ मई २०१२ को हरियाणा के हिसार जिले के भगाना गाँव के लगभग १५० दलित परिवार ताकतवर जाटो की दबंगई और आर्थिक सामाजिक बहिष्कार के चलते गाँव छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था . गाँव के बच्चे, बूढ़े , युवा जिसमे महिलाए भी शामिल थी, सभी तपती धूप में एक अनिश्चय की नयी जिंदगी की और पलायन कर रहे थे . उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा के उनकी सरकार उन्हें न्याय नहीं दे पाएगी और वो पांच...
May 19, 2017
सहारनपुर में शब्बीरपुर के दलितों पर हमले की जांच रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शब्बीरपुर गाँव के दलितों पर हमले, आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटना 5 मई, 2017 को घटित हुयी जिस में 14 दलित बुरी तरह से घायल हुए थे, लगभग 60 घर जलाये गए तथा लूटपाट की गयी. इस घटना की जांच 8 राज्यों: दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु तथा उत्तर प्रदेश के सामाजिक संगठनों के 28...
May 18, 2017
हरियाणासरकार वैसे तो ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ से लेकर ‘बेटी संग सेल्फी’ जैसे कार्यक्रमों का बढ़-चढ़ कर ढिंढोरा पीटती है। लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के मामले में राज्य का रिकार्ड लगातार खराब होता जा रहा है।
हरियाणा में महिला सुरक्षा की क्या हालत है, यह हाल की घटनाओं से पता चल रहा है। पिछले दिनों रेवाड़ी जिले की गोठड़ा टप्पा डहीना गांव की 83 छात्राएं धरने पर बैठ गई थीं...
May 18, 2017
यूपी में दलितों पर बढ़ते हमले से उनके अंदर गुस्सा पनप रहा है। मुसलमानों को निशाना बनाने के बाद अब दलितों के खिलाफ हमले बढ़ने शुरू हुए हैं।
यूपी में जातीय संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार के आते ही दलितों पर दबंग जातियों के हमले में तेजी आ गई है। ठाकुरों ने सहारनपुर के बाद अब आगरा में दलितों को निशाना बनाया है। बुधवार को आगरा के केशोपुर जौफारी गांव में नाली बनाने को लेकर...
May 17, 2017
Representational image. Photo credit: Ulli Maier and Nisa Maier
सबरंगइंडिया ने कल यूपी के संभल जिले में दलितों पर पिछले सत्तर साल से हो रहे अत्याचार की रिपोर्ट पब्लिश की थी। रिपोर्ट के मुताबिक जिले के फतेहपुर शमसोई गांव के ठाकुर और ब्राह्मण बाल्मीकियों को गांव के नाइयों से बाल-दाढ़ी कटाने नहीं देते थे। एक-दो नाइयों ने यह कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। दहशत में वे अपनी दुकानें बंद कर भाग...