कानून का बोलबाला
September 17, 2016
दो महीने पहले उना में गोरक्षकों ने दलित युवकों की बर्बर पिटाई की थी। लेकिन 13 तारीख को उन्होंने सरेशाम मुस्लिम युवक को पीट-पीट कर मार डाला। पीएम नरेंद्र मोदी के पास है कोई जवाब।
जन्मदिन मनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात आगमन के ठीक पहले गोरक्षकों ने फिर हमला किया है। इस बार गोरक्षकों ने अहमदाबाद में 29 वर्षीय मुस्लिम युवक मोहम्मद अयूब को पीट-पीट कर मार डाला। 13 सितंबर...
September 17, 2016
‘मेरा भाई सुबह दोनों बहनों को लेकर उन्हें स्कूल छोड़ने जा रहा था. रास्ते में खड़े कुछ लफंगे लड़कों ने मेरी बहनों पर कुछ उल्टे-सीधे कमेन्ट पास किए. इस पर मेरा भाई ने मना किया. उसने कहा कि भाई ये मेरी बहन है. इसे मत छेड़ो... इस पर वो लड़के मेरे भाई का मज़ाक उड़ाने लगें. मेरा भाई चुपचाप बर्दाश्त करके स्कूल की तरफ़ आगे बढ़ गया. लेकिन जब वो लौटकर आ रहा था तो इन लड़कों ने इसको भी उल्टा-सीधा बोलने...
September 17, 2016
सांप्रदायिकता का खबर बन जाना
बुरा तो है,
लेकिन उससे भी बुरा है
खबरों का सांप्रदायिक बन जाना!
Image: Gajendra Yadav
दैनिक जागरण यूपी ही नहीं, देश का सबसे बड़ा अखबार है. इस नाते इसका असर भी बहुत ज्यादा है. ऐसे अखबार से उम्मीद की जा सकती है कि वह जो कुछ लिखेगा, उसमें संजीदगी होगी. हालांकि दैनिक जागरण सांप्रदायिक खबरों के लिए बाबरी मस्जिद विध्वंस वाले दिनों से ही...
September 16, 2016
एक साल होने को आया, लेकिन झाबुआ में विस्फोट कांड में मारे गए सैकड़ों लोगों के परिजनों को न तो इन्साफ मिला है और न ही उनकी पीड़ा अब किसी के लिए चिंता का सबब है। मुंबई विस्फोटों के दोषी कसाब और झाबुआ विस्फोट के दोषी राजेंद्र कसावा के लिए अलग-अलग मानदंड मान लिए गए हैं।
12 सितंबर, 2015 को झाबुआ के पेटलावद कस्बे में आरएसएस के प्रभावशाली नेता राजेंद्र कसावा की बिल्डिंग में जोरदार विस्फोट हुआ था...
September 15, 2016
प्रख्यात इतिहासकार प्रोफ़ेसर लाल बहादुर वर्मा के आलेखों का एक सिलसिला हमने पहली बार पर पिछले दिनों आरम्भ किया था। इस कड़ी में दो आलेख पहले ही प्रस्तुत किये जा चुके हैं जिसे पाठकों के बीच अपार लोकप्रियता मिली। इसी कड़ी को आगे बढाते हुए हम प्रस्तुत कर रहे हैं प्रोफ़ेसर लाल बहादुर वर्मा का यह आलेख ‘आओ अम्बेडकर से प्यार करें।’ अपने इस आलेख में लाल बहादुर जी ने सरल सहज भाषा में बाबा साहब...
September 15, 2016
SAHMAT: JOIN US-Article 14: Ladai Barabari Ki – Stand Up for Equal Rights, Mavlankar Hall, Constitution Club, Thursday, 15 September, 2016 Time: 6.30 PM onwards
September 15, 2016
इस बात की कभी जांच नहीं हुई कि गोडसे ने पिस्तौल कहां से हासिल की। उसके पास आखिर यह कहां से आई। दरअसल पिस्तौल पूरे देश में फैले किसी संगठन की सहायता के बगैर नहीं जुटाई जा सकती थी।
नाथूराम गोडसे ने तीन गोलियां दाग कर महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। बगैर किसी संगठन के सहयोग और समर्थन के वह यह काम नहीं कर सकता था। बापू के इस हत्यारे को पूरे देश भर में फैले संगठन का समर्थन मिला था। उसके...
September 15, 2016
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि वह कर्नाटक और तमिलनाडु के मंदिरों में 500 साल से चली आ रही उस परंपरा पर प्रतिबंध लगाए जिसमें दलित समुदाय के लोग ब्राह्मणों की जूठन पर लोटते हैं और ऐसा मानते हैं कि इससे उनके त्वचा रोग, संतान न होना और शादी से जुड़ी समस्याएँ हल हो जाती हैं।
Image: asianews.it
सामाजिक न्याय मंत्रालय ने इस परंपरा को अमानवीय और अंधविश्वास से भरा बताया है और कहा...
September 14, 2016
राजस्थान के धौलपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐसी बदहाली है कि लोग देखते ही रह जाते हैं। जिले के सैपऊ स्वास्थ्य केंद्र का नजारा ये बताने के लिए काफी है कि वसुंधरा सरकार लोगों के स्वास्थ्य और इलाज के प्रति कितनी संवेदनहीन है।
सैपऊ स्वास्थ्य केंद्र में नीम के पेड़ के सहारे मरीजों का इलाज चल रहा है। इसी पेड़ पर मरीजों को चढ़ाई जाने वाली बोतलें लटकी रहती हैं और पेड़ के नीचे मरीज पड़े अपनी किस्मत...
September 14, 2016
पंजाब में चुनाव की आंधी ने बाकी हर खबर पर परदा डाल दिया है। अकाली-भाजपा की सरकार में बीते दस दिनों से राज्य के गांवों में जो तांडव मचा हुआ है, उसकी ख़बर न तो मीडिया में आई है और न ही यह मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और चुनावी जीत की महत्वाकांक्षा में चूर आम आदमी पार्टी के लिए कोई मुद्दा बन सकी है। बीते 2 और 3 सितंबर की दरम्यानी रात पंजाब के गांवों से पुलिस ने छपा मार कर 500 से ज्...