हक़ और आजादी
June 6, 2016
सावरगांव ग्रामीण मराठवाड़ा में सूखे से जुड़ी प्रतिनिधि कहानियां कहता है और यह भी बताता है कि कैसे दलित इन कहानियों के सबसे दुखियारे पात्र हैं
नांदेड़ जिले के हदगांव तालुके में 7000 की आबादी वाला सावरगांव. गांव में सुबह के छह बज रहे हैं. पानी भरने के लिए आ रहे लोगों की कतार लंबी होती जा रही है. बबन जोगदंड उनींदी आंखों के साथ घर लौट रहे हैं. कुओं के पास लोग जमा हो चुके हैं. अब बबन कुओं...
June 6, 2016
खबरों के मुताबिक नरेंद्र दाभोलकर, गोविंद पानसरे और एमएम कलबुर्गी जैसे तर्कवादी और अंधविश्वासों के खिलाफ अभियान चलाने वाले प्रगतिशील विचारकों-कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले की जांच में देश की चर्चित एजेंसी सीबीआई ने एक तरह से खुद को नाकाम घोषित कर दिया है और अब वह इन मामलों की जांच के लिए 'स्कॉटलैंड यार्ड' का सहारा लेने जा रही है। इसके पहले अंधविश्वासों और तांत्रिकों के खिलाफ लड़ने...
June 5, 2016
देश की गुलामी के दिनों में दो बहुत होनहार छात्र हुआ करते थे। एक था नाम था, मोहनदास करमंचद गांधी और दूसरे का भीमराव आंबेडकर। गांधी का मेन सब्जेक्ट नॉन वॉयलेंस था जबकि आंडबेकर का विषय सोशल जस्टिस। देश की आज़ादी के बाद इन दोनो होनहार विद्यार्थियों का रिजल्ट एनाउंस हुआ। गांधी टॉपर घोषित किये गये। सत्य-अहिंसा ही नहीं बल्कि सामाजिक न्याय में भी उन्हे शत-प्रतिशत अंक मिले, ये अलग बात है कि सामाजिक...
June 5, 2016
पिछले कुछ समय से आरएसएस-भाजपा की ओर से बाबा साहेब आंबेडकर को बढ़-चढ़ कर अपना आदर्श बनाने की कोशिश हो रही है। लेकिन अपनी राजनीति का उन सामाजिक वर्गों में विस्तार की मंशा के अलावा भी आरएसएस-भाजपा के लिए आंबेडकर का कोई महत्त्व है क्या? संघ की राजनीति और समाज की हकीकत किसी से छिपी नहीं है। लेकिन अपने शासन-व्यवहार में भाजपा और उसकी सरकार आंबेडकर और उनके आदर्शों को लेकर कितनी गंभीर है, गुजरात के...
June 4, 2016
धार्मिक सत्ताओं के तहत चलने वाले देशों को तानाशाही के रूप में खुद को बनाए रखने के लिए धार्मिक खुराकों की जरूरत पड़ती रहती है। पाकिस्तान बनने के बाद से ही यह लगातार देखा जा सकता है कि वहां तानाशाही के लिए धार्मिक और भाषाई आधार पर महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लोकतांत्रिक अधिकारों में कटौती की गई। सबसे बुरे तानाशाह मुहम्मद जिया-उल-हक़ (1978-88) ने घोषणा की कि बतौर एक इस्लामी राज्य पाकिस्तान 'निजाम...
June 3, 2016
हाल ही में सफाई कर्मचारी आंदोलन की ओर से आयोजित 'भीम यात्रा' डिब्रूगढ़ से शुरू होकर तीस राज्यों और पांच सौ जिलों से होते हुए दिल्ली में पहुंची। सबरंग इंडिया शुरू से ही इस यात्रा के साथ रही।
यह देशव्यापी जागरूकता अभियान का समापन एक बड़ी रैली के रूप में हुआ और जिन परिवारों के सदस्यों की मौत सीवरों की सफाई करते हुए हो गई, उन्होंने एक जन-सुनवाई में अपनी पीड़ा सबके सामने रखी। इस...
June 3, 2016
Home page Image Credit: Planet Buddha
कुछ वाकये हमें उस तरह की सैद्धांतिकी के व्यावहारिक पहलुओं को समझने में मदद करते हैं, जिसमें यह बताया जाता है कि व्यक्ति की शिक्षा-दीक्षा उसकी चेतना पर अनिवार्य रूप से असर डालते हैं। इस लिहाज से विज्ञान और तकनीक के साथ समाज का साबका और उसका व्यक्ति के सोचने-समझने या दृष्टि पर असर का विश्लेषण सामाजिक विकास के कई नए आयाम से रूबरू कराता है। कुछ साल...
June 2, 2016
संविधान और कानून ताक पर, हिंसक भीड़ के समाज का सपना
हमेशा अपनी उदारता का राग अलापने वाली भाजपा और उसके हिंदुत्व की राजनीति किस हद तक संवेदनहीन और निकृष्ट हो सकती है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। दादरी में हिंदुओं की भीड़ के हाथों बर्बरता से मार डाले गए मोहम्मद अख़लाक के मामले में एक बार फिर यही साबित हो रहा है। भीड़ ने एक मंदिर से 'आह्वान' के बाद अख़लाक के घर पर हमला किया और...
June 1, 2016
दलित विमर्श में करियर बनाने को बेचैन लोग कहीं उभरते क्रिकेटर प्रणव धनावड़े का करियर खत्म ना करवा दें? सोशल मीडिया पर दो दिन से इस बात का शोर है कि द्रोणाचार्य ने फिर एकलव्य का अंगूठा काट लिया। शोर बेवजह नहीं है। प्रणव के नाम स्कूल क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के नाम ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड...