हक़ और आजादी
January 16, 2017
अमेरिका में 15 साल की एक मुस्लिम लड़की ने दावा किया है कि उसे उसके हिजाब के कारण एक चालक द्वारा एक स्कूल बस से दो बार उतारा गया। लड़की के परिवार ने स्कूल वालों से माफी की मांग की है।
परिवार के वकील रानडाल स्पेंसर ने कहा कि उताह के प्रोवो सिटी में टिम्पव्यू हाई स्कूल में पढ़ने वाली लड़की जान्ना बाकिर से बस चालक ने बस की इंटरकॉम प्रणाली का प्रयोग करते हुए कहा कि बस से उतर जाओ, तुम यहां की...
January 16, 2017
मथुरा। बीएसएफ और सीआरपीएफ जवान के बाद अब यूपी पुलिस के एक कॉन्स्टेबल का वीडियो वायरल हो गया हैं। वीडियो में कॉन्स्टेबल ने अपने सीनियर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यूपी के एटा की पुलिस लाइन में तैनात सर्वेश चौधरी नाम के इस पुलिस कॉन्स्टेबल ने वीडियो के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगते हुए कहा, 'मैं 2011 बैच का कॉन्स्टेबल हूं। अब तक मेरा 5 बार ट्रांसफर किया जा चुका है और कई बार निलंबित भी...
January 14, 2017
नोएडा, डिजिटल इंडिया की बात करने वाली मोदी सरकार सेना के जवानों द्वारा उनके ऊपर हो रहे अत्याचार के वीडियो वायरल होने से बैकपुट पर आ गयी है। एक के बाद एक वायरल हो रहे शिकायत वाले वीडियो से सरकार हिल गई और गृह मंत्रालय ने अर्धसैनिक बलों के जवानों के सोशल मीडिया पर वीडियो और निजी तस्वीरें डालने पर रोक लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेना की कई यूनिट में भी स्मार्टफोन पर रोक लगा दी गई है...
January 14, 2017
लांस नायक यज्ञ प्रताप की पत्नी ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि यज्ञ प्रताप भूख हड़ताल पर बैठे हुए है तथा उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। उन्होंने किसी दूसरे का फोन मांगकर मुझसे बात की और इस बात की जानकारी दी। अगर इस अवस्था में उन्हें कुछ हो गया तो इसकी जिम्मेदार सरकार होगी।
लांस नायक यज्ञ प्रताप की पत्नी ऋचा सिंह का कहना है, ‘’वह फोन पर बात करते हुए रो रहे थे और...
January 13, 2017
नई दिल्ली। तिलका माँझी उर्फ जाबरा पहाड़िया को देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्रामी और शहीद कहा जाता है। तिलका माँझी ने अंग्रेज़ी शासन की बर्बरता और जघन्य कार्यों के विरुद्ध ज़ोरदार तरीके से आवाज़ उठायी थी। उन्होने किशोर अवस्था से ही अपने परिवार तथा जाति पर अंग्रेज़ी शासन का अत्याचार देखा था। उस समय गरीब आदिवासियों की भूमि, खेती, पर अंग्रेज़ी शासक अपना अधिकार जमाए हुए थे। आदिवासियों और पर्वतीय सरदारों...
January 13, 2017
नई दिल्ली। बीएसएफ और सीआरपीएफ में कैंटीन की सुविधाओं और भेदभाव की शिकायत वाले वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षाबलों में जवानों को प्रताड़ित करने की एक और शिकायत सामने आई है। इस बार सेना के एक लांस नायक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि सेना के अफसर उससे जूते साफ करवाते हैं।
सेना की 42 इंफेंट्री बिग्रेड के लांस नायक यज्ञ प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री,...
January 13, 2017
नई दिल्ली। ग़रीबी की परिभाषा क्या होती है इस विषय पर पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार ने काफी माथापच्ची की? यहां तक तब के योजना आयोग और अब के नीति आयोग ने ग़रीबी को परिभाषित भी किया। उस समय के योजना आयोग की इस परिभाषा से ज्यादातर लोग सहमत नहीं हुए। आने वाले समय में ग़रीबी की नई परिभाषा क्या होगी इसे तय करने के लिए मोदी सरकार ने कमर कस ली है।
दरअसल मौजूदा सरकार के थिंक...
January 11, 2017
अहमदाबाद। भाजपा शासित गुजरात के अहमदाबाद जिले से जिला पुलिस ने दलित नेता जिग्नेश मेवाणी, पाटीदार नेता वरुण पटेल और ओबीसी नेता विक्रम राठौर को उनके 100 समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इन लोगों को बाद में छोड़ दिया गया।
आपको बता दें कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग लेने गए थे जिसके लिए इन नेताओं ने इस कार्यक्रम का विरोध करने की चेतावनी दी थी...
January 11, 2017
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद से ही लोगों को होने वाली दिक्कत किसी से भी छुपी नहीं है। नोटबंदी ने आम जनता के साथ-साथ किसानों और कारोबारियों की भी रोजीरोटी रोक सी दि थी। नोटबंदी के बाद से ही ना जाने कितने लोगों की जान चली गई। लेकिन नोटबंदी के फैसले को बीजेपी सरकार सही बता रही है साथ ही बीजेपी के मंत्रियों ने नोटबंदी के बाद से होने वाले नुकसान और मौतों पर अपने अजीबोंगरीब बयान दिए।
...
January 11, 2017
नई दिल्ली। भारत के सर्वोच्च संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC)में तानाशाही का दौर जारी है। संस्थान में ताज़ा मामला रोहिन वर्मा का है। रोहिन आईआईएमसी में हिंदी पत्रकारिता के स्टूडेंट हैं। उन्हें संस्थान से सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल यह सजा उन्हें आवाज उठाने की मिली है। आवाजें भी उनके पक्ष में उठाईं जिन्हें सरकार दबाना चाहती है।
आईआईएमसी में बैठे भगवा समर्थकों को उनकी लिखी बातें...