हक़ और आजादी

June 1, 2017
मातृसदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद सरस्वती ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखकर हरिद्वार के कुंभ क्षेत्र में गंगा में होने वाले खनन को रोकने की मांग की है। बता दें कि स्वामी पिछले कई सालों से खनन रोकने की लगातार मांग कर रहे हैं। ज्ञात हो कि कई मामलों ने अदालतों ने गंगा नदी के क्षेत्र में होने वाले खनन को रोकने का आदेश भी दिया है। बता दें कि शिवानंद स्वामी ने खनन...
May 31, 2017
बेंगलुरू में आईटी कंपनियां जिन मनमाने ढंग से काम कर रही हैं उससे आईटी कर्मियों पर भारी दबाव है। कंपनियों के रेवेन्यू और प्रॉफिट की कमी का ठीकरा सीधे कर्मचारियों पर फोड़ा जा रहा है। आईटी इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है। देश के नौजवानों को बड़ी तादाद में खपाने वाली आईटी कंपनियों में श्रम कानून लागू नहीं हैं और यहां कर्मचारियों को आसानी से निकाला जा सकता है। कई राज्यों में इस...
May 30, 2017
जारा, मार्क्स एंड स्पेंसर, प्राडा, ह्यूगो बॉस, अरमानी और उनके एजेंटों ने भारतीय सप्लायरों से पूछना शुरू किया है कि बूचड़खानों में पशुओं की सप्लाई घटने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में वे उनका कांट्रेक्ट कैसे पूरा करेंगे।   पशु बाजार से बूचड़खानों के लिए पशुओं की खरीद पर लेदर इंडस्ट्री ने खतरे की घंटी बजा दी है। इंटरनेशनल फैशन हाउस पर इनकी मार पड़नी शुरू हो गई है। ये कंपनियां बड़ी तादाद में...
May 30, 2017
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के कई उत्पाद क्वालिटी टेस्ट में फैल हो गए हैं। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के जबाव में यह खुलासा हुआ है। पिछले महीने सेना की कैंटीन ने भी पतंजलि के आंवला जूस पर प्रतिबंध लगा दिया था। सेना ने यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल स्‍वास्‍थ्‍य प्रयोगशाला द्वारा की गई एक गुणवत्‍ता जांच में पतंजलि के उत्‍पाद के फेल होने पर की थी। उत्‍तराखंड सरकार की लैब...
May 29, 2017
कामगारों के लिए मोदी सरकार के तीन साल बेहद असुरक्षित रहे हैं। कॉरपोरेट लॉबी की ओर से श्रम कानूनों को और उदार करने की मांग बढ़ने के साथ ही सरकार भी लगातार उन पर गाज गिरा रही है। पीएफ और इससे जुड़े सामाजिक स्कीमों में अंशदान कम करने का मंसूबा बांधे सरकार अब कर्मचारियों का और ज्यादा पैसा शेयर बाजार के अनिश्चतताओं के हवाले करने जा रही है।   कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ समेत...
May 26, 2017
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत निजी बीमा कंपनियां जनता से जुटाई गई 21,500 करोड़ रुपये के प्रीमियम की 97 फीसदी रकम डकार गईं। वित्त मंत्री अरुण जेटली संसद में इसका जवाब दें कि आखिर जनता का पैसा इंश्योरेंस कंपनियों पर क्यों लुटाया गया।   मोदी सरकार की फ्लैगशिप स्कीम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारी भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गई है। इस योजना के तहत बीमा कंपनियों ने वित्त वर्ष 2016-17...
May 24, 2017
गुलजार अहमद वानी को जब 2001 में साबरमती एक्सप्रेस में विस्फोट कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया तो वह एएमयू से अरबी साहित्य में पीएचडी कर रहे थे। उनके सामने सुनहरा भविष्य था। लेकिन उन्हें झूठे केस में फंसा कर 16 साल तक जेल में बंद रखा गया। मुस्लिम युवकों को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के झूठे आरोपों में फंसा कर सालों-साल जेल में सड़ा देने वाली सरकारों को अंदाजा नहीं होता कि वे उनसे...
May 24, 2017
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जनपद में सुलग रही जातीय दंगे की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार शाम बसपा सुप्रीमो मायावती की सभा से वापस लौट रहे दलितों पर एक उच्च जाति के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिससे एक दलित युवक की मौत हो गई। एक मुस्लिम व्यक्ति समेत सात दलित गंभीर रुप से घायल हो गए। गांव में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स और अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात कर दिया गया...
May 23, 2017
अगर सरकार कश्मीर में हालात सुधारने का इरादा रखती है तो उसे ओछी बयानबाजी करने वाले नेताओं का मुंह बंद कराना होगा। वरना कश्मीर हमारा, कश्मीरी हमारे और कश्मीरियत हमारी जैसे सरकारी बयानों का सच सामने आने में देर नहीं लगेगी।   जुबां पर कश्मीर और मन में खोट। दो दिन पहले होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ‘कश्मीर हमारा, कश्मीरी हमारे और कश्मीरियत हमारी’ का राग अलाप रहे थे। अब खबर आ रही है कि...
May 22, 2017
मोदी सरकार ने दावा किया था कि नोटबंदी के फैसले से देश के गरीबों, मजदूरों और किसानों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। लेकिन लाखों मजदूरों की छंटनी की तसदीक करने वाली लेबर ब्यूरो की रिपोर्ट ने इसकी पोल खोल दी है। अपने सबसे बड़े फैसले पर इतराने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अब असलियत का सामना करना मुश्किल पड़ने लगा है। इसकी सबसे बुरी मार गरीबों और मजदूरों पर पड़ी है। ठेका कर्मचारी, मजदूर, छोटे...