धार्मिक कट्टरपन
April 27, 2018
कुछ सप्ताह पहले एक दलित युवक ने इस्लाम धर्म को अपना लिया था। धर्म के रीति रिवाजों के अनुसार उसने अपनी दाढ़ी को बढ़ाया हुआ था और सिर पर टोपी पहनी हुई थी। उस समय यह आरोप लगाया गया था कि कुमार को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला गया था।
कुमार ने यह कहते हुए इनकार कर दिया , मैने इंटरनेट पर इस्लाम के बारे में बहुत कुछ पढ़ा और इसे गले लगाने का फैसला किया। किसी ने मुझे मजबूर नहीं किया औऱ नही ही...
April 25, 2018
साल 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद सहारनपुर दंगा हुआ जिसमें साठ दलितों के घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। इस मामले में खुद दलितों को ही जेल में ठूंस दिया गया। योगी आदित्यनाथ दलितों की बस्ती से गुजरे तो दलितों को पहले साबुन, सैंपू भेजा गया और सीएम योगी नाक पर रुमाल रखकर बस्ती से निकले। 14 अप्रैल को उन्हें अंबेडकर महासभा द्वारा उन्हें दलित मित्र का सम्मान दिया गया। अब वे दलितों के...
April 25, 2018
पिछले साल गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 70 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी। इस मामले में एक नाम सुर्खियों में आया था डॉ कफील खान। इस हादसे से पहले खबर सामने आई थी कि डॉ. कफील खान इस स्थिति को संभालने के लिए इधर से उधर दौड़ते रहे। इस दौरान उन्होने कई बच्चों की जिंदगी भी बचाई लेकिन बड़ी संख्या में कई बच्चों को बचाने में सफल नहीं...
April 23, 2018
देश में नफरत की हवा किस कधर तेजी से फैल रही है, इसको इस खबर से समझा जा सकता है कि एक एक व्यक्ति ने पहले ओला कैब बुक की और फिर कुछ देर पर कैंसिल कर दी। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि ड्राइवर का केवल 'मुस्लिम' होना था।
इसके जबाव में ओला ने भी ट्वीट किया और लिखा कंपनी एक 'सेक्युलर' प्लेटफार्म है वो अपने ड्राइवर और कस्टमर के साथ किसी धर्म, लिंग या पंथ के आधार पर भेदभाव नहीं करती।...
April 23, 2018
पिछले कुछ समय से कौन राष्ट्रवादी है और कौन नहीं, इसे परिभाषित करना बहुत आसान बना दिया गया है। अगर आप वन्देमातरम् का नारा लगाते हैं, तो आप राष्ट्रवादी हैं, अन्यथा राष्ट्रद्रोही, अगर आप गाय को माता मानते हैं तो आप देशभक्त हैं, अन्यथा देश के दुश्मन। ऐसा ही एक नया चलन है मुस्लिम-बहुल इलाकों में हिन्दू श्रेष्ठतावादियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन और अपना प्रभुत्व जमाने के लिए मोटर साईकिल रैलियां निकाली जाना...
April 21, 2018
नरोदा पाटिया दंगे के मामले में गुजरात उच्च न्यायालय ने पूर्व मंत्री माया कोडनानी को निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया है। उच्च न्यायालय ने कोडनानी समेत 17 लोगों को बरी कर दिया है। उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए कहा कि माया कोडनानी की वारदात वाली जगह पर मौजूदगी साबित नहीं हुई है। हालांकि बजरंग दल के पूर्व नेता बाबू बजरंगी को दोषी करार देते हुए उच्च न्यायालय ने 21 साल जेल की सजा सुनाई है। इससे...
April 21, 2018
देश की केंद्रीय सत्ता पर भाजपा की सरकार आसीन है। उसके नेता अब मुस्लिमों के खिलाफ हिंसक घटनाओं को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं, यही नहीं सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी अपनी करतूतों को गर्व से बता रहे हैं। राजधानी दिल्ली में कुछ ऐसा ही हुआ है। बीते पंद्रह अप्रैल को को दिल्ली के कालिंदी कुंज के नजदीक रह रहे करीब दो सौ रोहिंग्या...
April 19, 2018
हैदराबाद में एक मंदिर के पुजारी ने दलित युवक को अपने कंधे पर बिठाया और फिर श्री रंगनाथ मंदिर के भीतर लेकर गए। पुजारी ने मंदिर के भीतर पहुंचकर इस युवक आदित्य पारासरी को गले भी लगाया। हैदराबाद के चिल्कुर बालाजी मंदिर के पुजारी सीएस रंगराजन ने बताया कि उनके ऐसा करने से हालिया दिनों में दलितों के साथ हुए भेदभाव और उनके खिलाफ हुईं हिंसात्मक घटनाओं के विरुद्ध देशभर में मजबूत संदेश जाएगा।
सोमवार...
April 18, 2018
पिछले साल मई में रिपब्लिक चैनल पर हैदराबाद से एक स्टिंग चला था। आप यू ट्यूब पर इसकी डिबेट निकाल कर देखिए, सर फट जाएगा। स्टिंग में तीन लड़कों को ISI के लिए काम करने वाला बताया गया था । जब पुलिस ने देशद्रोह का केस दर्ज किया था तब इसे चैनल ने अपनी कामयाबी के रूप में पेश किया ही होगा। लेकिन इंडियन एक्सप्रेस के पेज नंबर 8 पर ख़बर है कि चैनल ने स्टिंग के ओरिजिनल टेप नहीं दिए। इसलिए पुलिस केस बंद करने...
April 18, 2018
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों में भाजपा की सरकार आने के बाद अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा-अत्याचार के मामलों में तेजी आई है। बीफ के नाम पर गुजरात के उना, राजस्थान में पहलू खान, झारखंड के रामगढ़ में युवक की पिटाई समेत देशभर से कई मामले सामने आए। अब ऐसा ही मामला झारखंड के कोरमा जिले से सामने आया है। यहां एक मुस्लिम...