धार्मिक कट्टरपन
May 24, 2017
सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर जनपद में सुलग रही जातीय दंगे की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार शाम बसपा सुप्रीमो मायावती की सभा से वापस लौट रहे दलितों पर एक उच्च जाति के लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिससे एक दलित युवक की मौत हो गई। एक मुस्लिम व्यक्ति समेत सात दलित गंभीर रुप से घायल हो गए। गांव में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स और अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात कर दिया गया...
May 23, 2017
मेरठ। हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि लोगों को नॉनवेज खाने से सरकार रोक नहीं सकती है। मामले पर कोर्ट के सज्ञान के बाद कई मीट विक्रेताओं ने हड़ताल शुरू कर दिया।
मेरठ में सोमवार को युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली के साथ कई लोग मीट आपूर्ति और विक्रेताओं के लाईसेंस बनाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गए है। मीट विक्रेताओं की मांग हैं कि हाई कोर्ट का...
May 21, 2017
हजारों लोगों की मौजूदगी में गिरफ्तारी देंगे चंद्रशेखर आजाद, जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन
मई १३ को जस्टिस सावंत और बहुत सारे बुद्धिजीवी और कार्यकर्ताओंने सर्कार से चन्द्रशेख्ख़र और उनके भीम आर्मी के साथियों पर nsa कानून लगाने के बारे में चेतावनी दी थी .
सहारनपुर में दलितों की बस्ती जलाए जाने के विरोध में आवाज उठाने वाली भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के दिल्ली के जंतर मंतर पर...
May 20, 2017
Photos credit: Two Circles
बिजनौर: यूपी के बिजनौर ज़िले का पेदा गांव फिर से ख़बरों में है. यहां के मुसलमानों ने पुलिसिया अत्याचार की वजह से पलायन का ऐलान कर दिया है. 6 परिवार घर छोड़कर जा भी चुके हैं.
मुसलमानों के पलायन के गवाह इस गांव के दीवार भी हैं. लोगों ने अपने घरों पर लिखवा दिया है कि इस गांव के मुसलमान पुलिस के उत्पीड़न से त्रस्त होकर गांव छोड़ रहे हैं.
गांव से पलायन करने...
May 19, 2017
भड़काऊ भाषण के मामले में योगी आदित्यनाथ पर अदालत की तलवार लटकी हुई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट की जस्टिस उमेश चंद्र श्रीवास्तव और जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने इस मामले में गोरखपुर कोर्ट को एक अहम आदेश देने से रोक दिया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि गोरखपुर कोर्ट 2007 में आदित्यनाथ के खिलाफ भड़काऊ भाषण के मामले में सीबी-सीआईडी की क्लोजर रिपोर्ट पर कोई आदेश न पारित करे। हाई कोर्ट का यह आदेश 11 मई...
May 19, 2017
आर्य नस्ल की श्रेष्ठता और ब्राह्मणवादी मूल्यों की महानता ही वह नींव है, जिस पर आरएसएस हिन्दू राष्ट्र का निर्माण करना चाहता है।
Image credit: Wierd Retro
आर्य नस्ल की श्रेष्ठता और ब्राह्मणवादी मूल्यों की महानता ही वह नींव है, जिस पर आरएसएस हिन्दू राष्ट्र का निर्माण करना चाहता है। आरएसएस की विचारधारा यह मानती है कि आर्य एक श्रेष्ठ नस्ल हैं और हिन्दू राष्ट्र, विश्व का गुरू और नेतृत्वकर्ता...
May 19, 2017
सहारनपुर में शब्बीरपुर के दलितों पर हमले की जांच रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में शब्बीरपुर गाँव के दलितों पर हमले, आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटना 5 मई, 2017 को घटित हुयी जिस में 14 दलित बुरी तरह से घायल हुए थे, लगभग 60 घर जलाये गए तथा लूटपाट की गयी. इस घटना की जांच 8 राज्यों: दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु तथा उत्तर प्रदेश के सामाजिक संगठनों के 28...
May 19, 2017
Image credit: DNA
बात उस वक़्त की है जब बाबासाहब अपनी अंतिम पुस्तक "बुद्ध और उनका धम्म" लिख रहे थे। उस वक़्त वो बंगला न. 26, अलीपुर रोड, दिल्ली में रहते थे।
एक शाम खाना खाने के बाद लगभग 8 बजे के आसपास वो अपने अध्धयन कक्ष में गए और लिखना शुरू कर दिया। उनके निजी सहयोगी 'नानकचन्द रत्तू ' जरूरी काम निबटा कर उनकी कुर्सी के पास खड़े हो गए और उनके आदेश की प्रतीक्षा करने लगे।...
May 18, 2017
यूपी में दलितों पर बढ़ते हमले से उनके अंदर गुस्सा पनप रहा है। मुसलमानों को निशाना बनाने के बाद अब दलितों के खिलाफ हमले बढ़ने शुरू हुए हैं।
यूपी में जातीय संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। योगी आदित्यनाथ सरकार के आते ही दलितों पर दबंग जातियों के हमले में तेजी आ गई है। ठाकुरों ने सहारनपुर के बाद अब आगरा में दलितों को निशाना बनाया है। बुधवार को आगरा के केशोपुर जौफारी गांव में नाली बनाने को लेकर...
May 17, 2017
Representational image. Photo credit: Ulli Maier and Nisa Maier
सबरंगइंडिया ने कल यूपी के संभल जिले में दलितों पर पिछले सत्तर साल से हो रहे अत्याचार की रिपोर्ट पब्लिश की थी। रिपोर्ट के मुताबिक जिले के फतेहपुर शमसोई गांव के ठाकुर और ब्राह्मण बाल्मीकियों को गांव के नाइयों से बाल-दाढ़ी कटाने नहीं देते थे। एक-दो नाइयों ने यह कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। दहशत में वे अपनी दुकानें बंद कर भाग...