राजनीती
December 13, 2017
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जोड़ी को लेकर एक बात कही जाती है कि ये दोनों मिलकर जीत के लिए कुछ भी कर सकते हैं। केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद पिछले तीन साल में अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार तेजी से बनी। जिन राज्यों में बिल्कुल उम्मीद नहीं थी वहां भी अमित शाह के दौरा करते ही सरकार बनने की संभावनाएं बनने लगीं। केंद्र के बाद राज्यों को फतेह करने की...
December 13, 2017
अहमदाबाद। पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सी प्लेन से उड़ान भरकर गुजरात की जनता को विकास दिखाने की कोशिश की। लेकिन भाजपाई कार्यकर्ताओं को इन चुनावों में लोग इकट्ठा करने के लिए किस तरह के जतन करने पड़ रहे हैं इसका वीडियो वायरल हो गया है। भाजपा द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशों की धज्जियां उड़ाता यह वीडियो भाजपा के विकास पर सवाल खड़े कर रहा है।
दरअसल, अहमदाबाद की जमालपुर-खाड़िया...
December 13, 2017
नई दिल्ली। गुजरात चुनावों में दूसरे चरण के मतदान का शोर थम चुका है। गुरुवार को मतदान होना है। चुनावी भाषणों में कांग्रेस और भाजपा का कंप्टीशन दिलचस्प नजर आया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और मोदी को विकास के मुद्दे पर घेरा तो पीएम मोदी सांप्रदायिक कार्ड खेलने में मगशूल नजर आए। आमतौर पर चुनावी सीजन में मुसलमान औऱ पाकिस्तान का डर दिखाकर वोटबैंक की राजनीति साधने वाली भाजपा इन चुनावों में भी...
December 12, 2017
नई दिल्ली। पिछले साल मुख्यमंत्री आनंदी बेन की कुर्सी छीन लेने वाला मुद्दा गुजरात चुनाव की खबरों से गायब नजर आ रहा था। राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए इस मुद्दे को अपने चौदहवें सवाल के तौर पर उठाया है। गुजरात चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी हर दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार से ट्विटर पर सवाल पूछ रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और राज्य की बीजेपी सरकार से 14वां सवाल किया।...
December 12, 2017
वडगाम। वडगाम से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे दलित नेता जिग्नेश मेवाणी लगातार भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। गुजरात की जनता को मुसलमान और पाकिस्तान में उलझाने की कोशिश में लगी भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए जिग्नेश ने सोमवार को कहा कि हार के डर से भारतीय जनता पार्टी विकास का झूठा दिखावा बंद करने को मजबूर होकर मतदाताओं के ध्रुवीकरण के लिए सांप्रदायिक कार्ड चल रही है। मेवाणी उत्तरी गुजरात के वडगाम से...
December 12, 2017
अहमदाबाद। गुजरात में दूसरे चरण के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। सभी नेता वोटरों को लुभाने के लिए पूरी जोर-आजमाइश कर रहे हैं। इसी बीच कई नेताओं को विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है। विरोध का सामना करने वाले अधिकतर सत्ताधारी दल भाजपा के ही नेता हैं। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को गुजरात चुनाव में झोंक रखा है, इसके बावजूद जनता भाजपा से दूरी बनाने...
December 11, 2017
अहमदाबाद। गुजरात चुनाव में दूसरे चरण से पहले राहुल गांधी सोमवार को पीएम मोदी पर जमकर बरसे। पाकिस्तान के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले बयान पर राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव हो रहा है और मोदी जी के भाषण में जिक्र चीन, जापान, अफगानिस्तान तो कभी पाकिस्तान का हो रहा है। राहुल ने तंज कसते हुए कहा, मोदी जी कभी गुजरात के भविष्य पर भी बात कर लीजिए।
राहुल ने कहा कि मोदी जी के भाषण से अब भ्रष्टाचार...
December 11, 2017
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव में कांग्रेस का पाकिस्तान कनेक्शन ढूंढ कर लाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आलोचकों के निशाने पर हैं। ऐसे में पाकिस्तान की तरफ से करारा जवाब मिला है। पीएम मोदी द्वारा लगाए गए गुजरात चुनाव में पाक के दखल के आरोपों को पाकिस्तान ने सिरे से नकारा है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर गुजरात विधानसभा चुनाव में दखल देने के आरोपों...
December 11, 2017
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनावों में कांग्रेस को पाकिस्तान का साथ मिलने का दावा किया है। इस भाषण को गुजरात चुनाव में गेमचेंजर के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने पाकिस्तान के समर्थन के आरोपों का खंडन करते हुए बेबुनियाद बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'देश के सर्वोच्च पद पर बैठकर मोदी जी बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। मोदी जी चिंतित, हताश और...
December 11, 2017
नई दिल्ली। गुजरात चुनावों में राजनीतिक भाषणों का लगातार निचले स्तर पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषा शैली लगातार निम्नतम स्तर की ओर जा रही है। दरअसल, सांप्रदायिक भाषणों से देश जीतने चली भाजपा को गुजरात जीत के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। विकास के मुद्दे पर बैकफुट पर चल रही भाजपा पूर्व कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का बयान संजीवनी की तरह इस्तेमाल करने में...