राजनीती
February 7, 2018
आर्थिक समीक्षा में 2017-18 और 2018-19 के लिए वास्तविक जीडीपी विकास दर क्रमशः 6.75 फीसदी और 7-7.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक 2014-15 से 2016-17 के बीच जीडीपी की विकास दर औसतन 7.5 फीसदी रही. अगर ये दोनों आंकड़े सही हैं तो संभवतः भारत की अर्थव्यवस्था इस दौरान दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ेगी. समीक्षा में कहा गया है, ‘भारत को दो चीजों निजी निवेश और...
February 7, 2018
नई दिल्ली. राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को बुरी तरह से घेर लिया है. इस मामले पर पीएम मोदी को भी जवाब देते नहीं बन रहा. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सवाल उठाने के बाद अब राफेल के सहारे मोदी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के लिए कांग्रेस पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है. कांग्रेस ने राफेल डील को मोदी की 'पर्सनल डील' नाम दिया है.
कांग्रेस ने पत्र जारी कर...
February 7, 2018
बेरोजगारी कई प्रकार की होती है. उसमें एक प्रकार है, अल्प बेरोजगारी का. अल्प बेरोजगारी के भी दो प्रकार है. इसका एक प्रकार है, अदृष्य अल्प रोजगार. अदृष्य अल्प रोजगार में लोग पूरा दिन काम करते हैं पर उनकी आय बहुत कम होती है या उनको ऐसे काम करने पडते हैं, जिनमें वे अपनी योग्यता का पूरा उपयोग नहीं कर सकते.
आम आदमी, खास कर उत्तर भारत की मानसिकता के हिसाब से देखें तो, अपने बच्चों को अच्छी से...
February 7, 2018
कहें जो साधो, सुने अनाड़ी
किसको बात सुनायें
सब लोग आओ पारी पारी
कहें जो साधो सुने अनाड़ी
पढ़ा लिखा जो एमए पास
छील रहा वो मेड़ पर घास,
डिग्रीधारी सब मक्खी मारें
देश से जाने की हुई तैयारी।
कहें जो साधो, सुने अनाड़ी
जातिवाद पर जब दिये हो वोट
अब क्यों लगे कलेजे को चोट,
हिन्दू, मुस्लिम, दंगा, लफड़ा
प्रशासन हुआ है अत्याचारी
कहें जो साधो,...
February 6, 2018
नई दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार सत्ता में आने के बाद से ही अपने कार्य के प्रचार को लेकर महंगे आयोजन करती रही है. मोदी सरकार ने जनधन खाते खुलवाना अपनी बड़ी उपलब्धि बताया था लेकिन इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि 20 दिसंबर 2017 तक 49 लाख 50 हजार खाते बंद कर दिए हैं. उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत खाते सिर्फ उत्तर प्रदेश में बंद किए गए हैं. इसके बाद खाते बंद...
February 6, 2018
वे आये और घबराए हुए स्वर में कहने लगे- बहुत बुरा हो गया।
Image: http://new.resurgentindia.org
मुझे लगा फिर से कहीं दलित पीटे गए, उनके घरों को आग लगा दी गई। पर ऐसा नहीं था। वे थोड़ा अपने आप को संभालते हुए फिर बोले- फलाने की लड़की एक नीची जाति के लड़के संग भाग गई।
मुझे यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई। मैंने मुस्कुराते हुए कहा- इससे बड़ी खुशी की क्या बात हो सकती है कि लड़का लड़की...
February 6, 2018
कासगंज : ‘कासगंज साम्प्रदायिक हिंसा में घायल नौशाद से अब तक पुलिस प्रशासन या सरकार की ओर से न कोई मिलने आया और न ही उसे कोई मदद या मुआवज़ा दिया गया है.’
ये जानकारी जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय यानी एनएपीएम की टीम ने कासगंज के दौरे से लौटकर अपने फैक्ट फाईडिंग रिपोर्ट में दी है.
बता दें कि घायल 33 वर्षीय नौशाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के जनरल वार्ड में है....
February 6, 2018
Video: cjp.org.in
चलौ पकौड़ा बेंचा जाय
चलौ पकौड़ा बेंचा जाय ।।
पढै लिखै कै कौन जरूरत
रोजगार कै सुन्दर सूरत
दुइ सौ रोज कमावा जाय
दिन भर मौज मनावा जाय
कुछौ नही अब सोंचा जाय
चलौ पकौड़ा बेंचा जाय ।।
लिखब पढब कै एसी तैसी
छोलबै घास चरऊबै भैसी
फीस फास कै संकट नाही
इस्कूलन कै झंझट नाही
कोऊ कहूँ न गेंछा...
February 6, 2018
नई दिल्ली. यूपी में तेजी से बढ़ते अपराधों और फर्जी एनकाउंटर को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने योगी सरकार पर बड़ा तंज कसा है. RLD नेता जयंत चौधरी सोमवार को नॉएडा स्थित एक निजी अस्पताल में पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर में घायल जितेन्द्र यादव को देखने पहुंचे और उसका हाल चाल जाना.
जयंत चौधरी ने मीडिया से वार्ता करते हुए योगीराज में फर्जी एनकाउंटर और बड़ते अपराधों पर जमकर...
February 5, 2018
मेरी दिलचस्पी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक सरकार (बांग्ला डायलेक्ट के लिहाज से मानिक सरकार) के बजाय उनकी पत्नी पांचाली भट्टाचार्य से मिलने में थी। मैंने सोचा कि निजी जीवन के बारे में `पॉलिटिकली करेक्ट` रहने की चिंता किए बिना वे ज्यादा सहज ढंग से बातचीत कर सकती हैं, दूसरे यह भी पता चल सकता है कि एक कम्युनिस्ट नेता और कड़े ईमानदार व्यक्ति के साथ ज़िंदगी बिताने में उन पर क्या बीती होगी। पर वे मेरी...