राजनीती
October 19, 2019
मुंबई: पीएमसी बैंक घोटाले के जंजाल में फंसे इसके ग्राहकों की त्रासदी रोज नए-नए स्वरूप में सामने आ रही है। पीएमसी खाताधारकों को नोटबंदी जैसे हालात का सामना करना पड़ रहा है। बैंक में पैसा होने के बावजूद आर्थिक संकट से घिरे एक बुजुर्ग को आज जान से हाथ धोना पड़ा। मुंबई में मुरली धर नाम के वृद्ध का आज उनके घर पर निधन हो गया। अब तक चार खाताधरकों की मौत हो चुकी है।
मुरली धर...
October 19, 2019
मोदी सरकार भारतीय किसानों के जीवनयापन के सबसे महत्वपूर्ण स्त्रोत पर गहरी चोट करने जा रही है ......भारत में दूध किसानों का सबसे महत्वपूर्ण उत्पाद है.किसानों के लिए यह नगदी का प्रमुख स्रोत है. दूध की बिक्री से जो रोजाना आमदनी होती है वह किसान परिवार के जीवन यापन करने में बड़ी सहायता करती है अब मोदी सरकार जो नया RCEP समझौता करने जा रही है इस मुक्त व्यापार समझौते में डेयरी उत्पाद को शामिल करने के...
October 19, 2019
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं। पहले परिजनों की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने बिजनौर के दो मौलानाओं पर नामजद एफआईआर दर्ज की। शनिवार को इनमें से एक मौलाना अनवारुल हक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं गुजरात एटीएस ने भी मामले में 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, यूपी एटीएस लगातार गुजरात एटीएस के संपर्क में है। उधर कमलेश...
October 19, 2019
तीस्ता सेतलवाड जानकारी दे रही रही हैं कि किस प्रकार असम में सारे सही दस्तावेज़ रखने वाले लोग भी भारतीय नागरिकता प्रमाणित करने की कठिन अमानवीय प्रक्रिया में हताश हो रहे हैं, और उनमें से कइयों को डिटेंशन कैम्प में क़ैद कर दिया जा रहा है, इस अन्याय से आम जनता का भयभीत होना स्वाभाविक है|
अब तो नागरिकता को लेकर देश भर में एक दहशत का माहौल है, अफरातरफरी फैली हुई है, और सरकार इसे राजनैतिक मुद्दा बना...
October 18, 2019
भारत की मौजूदा अर्थव्यवस्था भारी सुस्ती के दौर से गुजर रही है। ऐसे में देश-दुनिया के अर्थशास्त्री इस पर चिंता जाहिर कर रहे हैं। इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट से जुड़ी ग्लोबल कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि भारत का मौजूदा आर्थिक संकट 2008 के आर्थिक संकट से बड़ा है। कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि को घटाकर 6 फीसद कर दिया है। गोल्डमैन सैक्स का कहना कि मौजूदा संकट की सबसे बड़ी वजह खपत...
October 18, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने पीएमसी बैंक से नगदी निकालने पर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से लगाई गई रोक हटाने की मांग कर रहे पीएमसी खाताधारकों को झटका दिया है। कोर्ट ने पीएमसी बैंक से नगदी निकालने पर भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से लगाई गई रोक हटाने की मांग कर रहे पीएमसी खाताधारकों की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।
पीएमसी मामले में विरोध प्रदर्शन तेज होने के बीच बैंक से संबंधित एक याचिका पर सुप्रीम...
October 18, 2019
हरियाणा के महेंद्रगढ़ की चुनावी रैली में शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी को अर्थव्यवस्था की कोई समझ नहीं है और उनकी नीतियों के कारण दुनिया में भारत का मजाक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर देश को बांटा जाएगा तो देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। इस रैली को पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करने वाली थीं, लेकिन राहुल...
छत्तीसगढ़: बदहाल अर्थव्यवस्था, जन सरोकार के मुद्दों को लेकर मोदी सरकार के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन
October 18, 2019
देश में फैलती मंदी से निपटने में मोदी सरकार की विफलता, अर्थव्यवस्था की बर्बादी, आम जनता की बदहाली के खिलाफ और रोज़ी रोटी के मुद्दों को उठाते हुए, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन में आमजन की रोजी-रोटी से संबंधित समस्याएं उठाई गईं. इस धरने का आयोजन प्रदेश की तीन वामपंथी पार्टियों माकपा, भाकपा और भाकपा (माले)-लिबरेशन द्वारा किया गया था, जिसमें रायपुर,...
October 18, 2019
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को योगी सरकार पर जबरदस्त प्रहार किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश सरकार से तंग आ चुके हैं। ऐसा लगता है यूपी में जंगलराज है। आखिर ऐसा क्यों होता है कि अधिकतर मामलों में यूपी सरकार की ओर से पेश वकीलों के पास संबंधित अथॉरिटी का कोई उचित निर्देश नहीं होता। बुलंदशहर के सैकड़ों वर्ष पुराने बेला भवानी मंदिर से जुड़े प्रबंधन के मामले की सुनवाई के दौरान...
October 18, 2019
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर नजर आ रही है। आए दिन हत्या औऱ बलात्कार की घटनाएं अखबारों की सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन सीएम योगी राज्य संभालने से अधिक धार्मिक कार्यक्रमों में तल्लीन नजर आते हैं। ताजा मामला लखनऊ का है जहां के नाका इलाके में हिन्दू महासभा के पूर्व अध्यक्ष रहे कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले कमलेश तिवारी को गोली...