राजनीती
October 30, 2019
यूरोपीय संघ के सांसदों के कश्मीर दौरे पर उठ रहे सवाल के बीच यूरोपीय संघ के एक सांसद निकोलस फेस्ट ने बड़ा बयान दिया है। फेस्ट ने अपने बयान में कहा कि मोदी सरकार को भारत के विपक्षी दलों के नेताओं को भी कश्मीर में जाने की इजाजत देनी चाहिए। निकोलस फेस्ट ने कहा, “मुझे लगता है कि अगर आप यूरोपीय संघ के सांसदों को कश्मीर जाने देते हैं, तो आपको भारत के विपक्षी राजनेताओं को भी जाने देना चाहिए। सरकार...
October 30, 2019
मुंबई। पीएमसी बैंक घोटाले के बाद महाराष्ट्र में एक और घोटाले की आशंका जताई जा रही है। ठाणे का गुडविन ज्वैलर्स शोरूम का मालिक फरार है। ऐसे में लोग परेशान हैं। ठाणे में गुडविन ज्वेलर्स शोरूम के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि गुडविन ज्वेलर्स का मालिक अपने सभी ब्रांच बंद करके गायब हो गया है। कई लोगों के पैसे और गहने गुडविन ज्वेलर्स के पास हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि 250 से 300 लोगों...
October 30, 2019
मुझे लगता है कि भारतीय जनता पार्टी अब ऐसी स्थिति में पहुंच गई है कि उसे विरोधियों से कम अपनों से ज्यादा खतरा है। अपने मतलब वही जो आंख बंद कर वोट देते हैं और जरा सा भी कमी रहने पर मुंह फेर लेते हैं। अभी तो भाजपा की खबर शिवसेना ले रही है और नतीजा चाहे जो हो, राजनीति हारेगी, आम आदमी हारेगा। पर अभी मुद्दा वह नहीं है। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम से लगता है कि कांग्रेस वोट मांगे या...
October 30, 2019
इंटरनेशनल बिज़नेस ब्रोकर का कश्मीर से क्या लेना देना? भारत सरकार को कश्मीर के मामले में इंटरनेशनल ब्रोकर की ज़रूरत क्यों पड़ी ? भारत आए यूरोपियन संघ के सांसदों को कश्मीर ले जाने की योजना जिस अज्ञात एन जी ओ के ज़रिए तैयार हुई उसका नाम पता सब बाहर आ गया है। यह समझ से बाहर की बात है कि सांसदों को बुलाकर कश्मीर ले जाने के लिए भारत ने अनौपचारिक चैनल क्यों चुना? क्या इसलिए कि कश्मीर के मसले में तीसरे...
October 30, 2019
अयोध्या में 26 अक्टूबर को 14 जगहों पर 5.51 लाख दीप जलाकर एक रिकॉर्ड बनाया गया. इस मौके पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीपक जलाए. इस दौरान पूरे अयोध्या को भव्य तरीके से सजाया गया. राम की पैड़ी पर लेजर शो भी आयोजित किया गया. आतिशबाजी का कार्यक्रम भी हुआ.
अयोध्या में 'दीपोत्सव' का पूरा खर्च यूपी सरकार ने वहन किया. राज्य सरकार ने इस साल के...
October 29, 2019
वाराणसी। इसी साल 14 फरवरी को पुलवामा हमले ने देशभर को हिला दिया था। जब हमले के अगले दिन उत्तराखंड के स्थानीय अखबारों ने पीएम मोदी की शूटिंग की खबर छापी तो थे यह चर्चा का विषय़ बन गया। कांग्रेस ने पीएम मोदी पर सीधा आरोप लगाया कि वे डिस्कवरी चैनल के मैन वर्सेस वाइल्ड कार्यक्रम की शूटिंग में व्यस्त थे। इसके बाद पीएम मोदी या बीजेपी ने सफाई देने की जरूरत नहीं समझी, यानि ना तो आरोपों को झुठलाया और न ही...
October 29, 2019
दीवाली की छुट्टी के बाद आज अखबार आए और आज के पहले पन्ने की दो खबरें सबको मालूम थीं, वही हैं। एक खबर तो दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी अबू-बकर अल-बगदादी (48) के मारे जाने की है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इस घोषणा से पहले तीन बार रूस, सीरिया, इराक की सेना भी बगदादी के मारे जाने का एलान कर चुकी है। दूसरी खबर यूरोपीय यूनियन की संसद के 27 सदस्यों के कश्मीर जाने की है। यह खबर दो कारणों...
October 29, 2019
हरियाणा में बीजेपी ने जेजेपी के समर्थन से सरकार बना ली है। जेजेपी का समर्थन मिलते ही दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को फर्लो मिल गया है और वे जेल से बाहर आ गए हैं। इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी-शिवसेना मुख्यमंत्री पद को लेकर आमने-सामने हैं। दोनों ही दलों के नेता एक-दूसरे पर तीखी बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने हरियाणा में सरकार गठन की...
October 29, 2019
दिवाली के अगले दिन आतिशबाज़ी से पैदा हुए धुएं के नुकसान पर जब पूरा देश सिर खपा रहा था, आठवें दरजे की एक लड़की सरकारी अस्पताल में चुपचाप गुज़र गयी। पेट की आग से मजबूर होकर रोहिणी ने बीते 10 अक्टूबर को खुद को आग लगा ली थी। अठारह दिन तक वह घुटती और जलती रही, लेकिन धुआं बर्न वार्ड से निकलकर दिल्ली तो क्या लखनऊ तक भी नहीं पहुंचा। घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी से महज दो घंटे की दूरी पर स्थित सीतापुर...
October 28, 2019
पीपुल्स यूनियन ऑफ सिविल लिबर्टीज (PUCL) की छत्तीसगढ़ इकाई ने सांप्रदायिक समूहों द्वारा अंतर्धार्मिक विवाह को "लव जिहाद" का रूप देकर साम्प्रदायिकता बढ़ाने के प्रयासों की कड़े शब्दों में निंदा की है। साथ ही प्यार, सम्मान और समानता के आधार पर दो सहमत वयस्कों के बीच रिश्तों के प्रति अपना मजबूत समर्थन दोहराया, चाहे वे किसी भी जाति, वर्ग, धर्म, राष्ट्रीयता, जाति या लैंगिकता के हों।...