राजनीती

March 2, 2021
प्रधानमंत्री ने टीका ले लिया। टीका लेने की तस्वीर ट्वीट कर दी। पहले तो यह अच्छी बात है कि प्रधानमंत्री ने एम्स जाते वक्त खुले रास्ते का इस्तेमाल किया। उनके रूट को सुरक्षित रास्ते में नहीं बदला गया। अत्यधिक सुरक्षा का जीवन कभी सामान्य नहीं होता इसलिए प्रधानमंत्री को भी कभी कभी इसका आनंद लेना चाहिए। सामान्य सड़क से गुजरने का आनंद कितना सामान्य बनाता है यह तो व्यक्ति के मन पर निर्भर करता है। एक...
March 2, 2021
निकिता को 17 फरवरी को बॉम्बे हाई कोर्ट ने 3 हफ्ते की अग्रिम जमानत दी थी नई दिल्ली: किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए सोशल मीडिया पर एक ‘टूलकिट’ साझा करने में कथित तौर पर संलिप्त रही निकिता जैकब ने अग्रिम जमानत के लिए सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया। याचिका पर आज अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा सुनवाई करेंगे। इसी मामले में, ASJ राणा ने बेंगलुरु की...
March 2, 2021
नई दिल्ली। कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ मेरठ में केजरीवाल तो सहारनपुर में टिकैत बरसे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में लुटेरा घुस आया है जो भूख का व्यापार करना चाहता है। उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये जुल्मी सरकार है। इतने जुल्म तो अंग्रेजों ने भी नहीं किए थे, जितने ये लोग कर रहे हैं, अपने ही किसानों की राह में कीलें ठोक दी हैं।...
March 2, 2021
इश्के-बुतां में जिंदगी गुजर गई ‘मोमिन’ आखिरी वक्त क्या खाक मुसलमां होंगे? कांग्रेस के असंतुष्ट नेता कह रहे हैं कि कमजोर होती कांग्रेस उनसे देखी नहीं जाती है लेकिन उनके खुद के सिर पर भगवा पगड़ी क्या महज संयोग है? या फिर इसके जरिये कांग्रेस नेतृत्व को कोई संदेश दिया जा रहा है। सियासत में बिना कहे ही बात कहने को, कई मर्तबा सियासतदां प्रतीकों का इस्तेमाल करते हैं। दिल्ली से दूर...
March 1, 2021
नई दिल्ली। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच, संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि उसने किसानों से एक से पांच मार्च के बीच दूध नहीं बेचने और दाम बढ़ाने जैसा कोई आह्वान नहीं किया है। जारी बयान में संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को कहा कि उनकी तरफ से दूध न बेचने या 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से इसकी कीमत बढ़ाने का कोई आह्वान नहीं किया गया है।...
March 1, 2021
नई दिल्ली। गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत के पेश नहीं होने पर मुम्बई की एक अदालत ने सोमवार को उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया। अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने एक फरवरी को रनौत को समन जारी कर एक मार्च को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था। कंगना रनौत के सोमवार को अदालत में पेश नहीं होने पर मजिस्ट्रेट आरआर खान ने अभिनेत्री के...
March 1, 2021
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में लगातार हलचल जारी है। टीएमसी ने पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 'बंगाल की बेटी' के रूप में चित्रित करते हुए अपने अभियान 'बंगला निजेर मेयेकेई चाई' की शुरूआत की, लेकिन बीजेपी के केंद्रीय मंत्री इस पर टिप्पणी कर घिर गए हैं।  बाबुल सुप्रियो ने एक ट्वीट कर विवादित मीम शेयर किया था, जिसमें ममता को लेकर लिखा था- 'बेटी पराया धन...
March 1, 2021
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सरकारी अधिकारी पर रेप के आरोप के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पहले कहा कि वह रेप के आरोपी व्यक्ति को पीड़ित से शादी करने में मदद कर सकता है, लेकिन बाद में अदालत ने कहा कि हम याचिकाकर्ता को उससे शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। प्रधान न्‍यायाधीश (CJI) एसए बोबडे ने ये टिप्पणियां महाराष्ट्र के जलगांव में एक युवती से लगातार धमकी देकर रेप करने के आरोपी सरकारी कर्मचारी...
March 1, 2021
नई दिल्ली। झारखंड के गिरिडीह जिले में समय पर इलाज नहीं मिलने से 20 वर्षीय महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को उसके संबंधी लगभग सात किलोमीटर तक चारपाई पर लेटाकर गिरिडीह के गवान ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे लेकिन स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ही महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, महिला को समय पर...
March 1, 2021
छतरपुर में हिंदू धार्मिक संगठन के विरोध के बाद भारतीय जन नाट्य संघ यानी इप्टा का वार्षिक नाटक समारोह रद्द कर दिया गया है। यह कार्यक्रम 26 फरवरी को होना था। धार्मिक संगठन ने प्रशासन को इस बाबत सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया था कि यह कार्यक्रम हिंदू धर्म और संस्कृति विरोधी है, इसलिए इस पर रोक लगाई जाए। उधर, कार्यक्रम का आयोजन करने वाले संगठन इप्टा ने इस बाबत कहा है कि हिंदू धर्म या संस्कृति...