राजनीती
June 2, 2021
मेरठ। जब नई फसल बाजार में आती है तो उत्पादों के दाम में गिरावट आ जाती है। चाहे वह गेहूं हो, चावल हो या फिर सरसों। इस बार उल्टा हुआ है। सरसों का दाम नई फसल आने के बाद और तेजी से बढ़ गया। इसका सीधा प्रभाव आम उपभोक्ता पर पड़ा है, जिसे महंगे दाम पर सरसों का तेल खरीदना पड़ रहा है। यही नहीं, बंपर उत्पादन और मांग में कमी के बावजूद, रेट बढ़ने ने विशेषज्ञों को भी हैरत में डाल दिया हैं। सवाल क्या इसके पीछे...
June 1, 2021
लखनऊ। 2022 विधानसभा चुनाव का दबाव ही है कि 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद पहली बार है जब पार्टी (बीजेपी) उनके कामकाज का “फीडबैक” ले रही है। पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने सोमवार को लखनऊ में मंत्रियों और पार्टी नेताओं के साथ आमने-सामने बैठक की, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनके आवास पर एक अलग बैठक की...
June 1, 2021
नई दिल्ली। कोरोना संकट में मीडिया, सोशल मीडिया पर सरकारी अंकुश से नाखुश सुप्रीम कोर्ट ने तंज कसते हुए उस घटना का जिक्र किया जिसमें पीपीई किट पहने दो लोगों को एक शव नदी में फेंकते देखा गया। कोर्ट का कहना था कि खबर देखी है, लेकिन ये नहीं पता कि खबर दिखाने वाले चैनल पर देशद्रोह का केस दर्ज हुआ है या नहीं।
आंध्र प्रदेश के टीवी चैनलों पर दर्ज मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस...
June 1, 2021
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2020 के तहत गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को जमानत दे दी। इस व्यक्ति पर एक होटल के एक कमरे में एक लड़की (पीड़िता) के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है।
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यायमूर्ति समित गोपाल की खंडपीठ ने यह देखते हुए कि पीड़िता बालिग है और आरोपी के साथ उसके संबंध...
June 1, 2021
दिशा भ्रम के शिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूमिका भ्रम हो गया है। नरेंद्र मोदी प्रेरणा की आपूर्ति के लिए पदासीन नहीं हुए हैं और न ही जनता प्रेरणा की कमी से मरी जा रही थी। उन्हें प्रधानमंत्री बनाया गया है न कि प्रेरक मंत्री। उनका काम लोगों को प्रेरित करना नहीं है। चुनावी भाषणों में दीदी ओ दीदी टाइप की संवैधानिक मर्यादाओं को छोड़ दें तो उनके हर दूसरे भाषण में प्रेरित करने का बोझ दिखाई देता है...
June 1, 2021
वाराणसी। बनारस में बड़ा हादसा हुआ है। पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण में लगे मजदूरों के ऊपर पूरी दीवार गिर पड़ी, जिसमें दो मजदूर मारे गए हैं और सात घायल हुए हैं।
गौरतलब है कि सरकार ने ललिता घाट स्थित गोयनका छात्रावास का अधिग्रहण किया गया है। सोमवार की रात मजदूर छात्रावास के जर्जर हिस्से के नीचे सोए हुए थे। मंगलवार तड़के चार बजे के लगभग छात्रावास का...
June 1, 2021
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय ने रिटायरमेंट ले लिया है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें 3 साल के लिए अपना मुख्य सलाहकार नियुक्त किया है। हरे कृष्ण द्विवेदी नए मुख्य सचिव नियुक्त किए गए है। खास है कि अलापन को डेपुटेशन पर दिल्ली बुलाने के फ़ैसले को लेकर केंद्र और ममता सरकार आमने-सामने थीं।
ममता का कहना है कि इस बारे में उनसे (राज्य से) कोई विचार-विमर्श...
June 1, 2021
उत्तर प्रदेश की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (मेरठ यूनिवर्सिटी) में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बोर्ड ऑफ स्टडीज ने नए पाठ्यक्रम को हरी झंडी दे दी है। नए पाठ्यक्रम में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, बाबा रामदेव व जग्गी वासुदेव को भी पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही बशीर बद्र और कुंवर बेचैन जैसी नामचीन हस्तियों को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। कुछ लोग मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर, इसे...
May 31, 2021
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को COVID वैक्सीन के दोहरे दाम ओर खरीद नीति के औचित्य पर केंद्र सरकार से कड़े सवाल पूछे। कोर्ट ने पूछा कि क्या यह केंद्र सरकार की नीति है कि राज्यों को निजी निर्माताओं से टीके पाने के लिए एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने दें और राज्यों और नगर निगमों को विदेशी टीके पाने के लिए वैश्विक निविदाएं जारी करने दें।
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस एल नागेश्वर राव...
May 31, 2021
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने एक कथित ऑडियो टेप का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के एक निजी अस्पताल में कोरोना रोधी टीके की प्रति खुराक पर कमीशन लिया जा रहा है और इसमें भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के नजदीकी रिश्तेदार एवं विधायक रवि सुब्रमण्यम की सीधे तौर पर संलिप्तता है।
पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा...