राजनीती
July 3, 2017
जहां एक तरफ योगी सरकार अपने 100 दिन पूरे होने पर जनता के बीच जा कर अपना उपलब्धियां गिना रही है। वहीं दूसरी और सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर अपनी ही सरकार के काम करने के तरीके को लेकर नाराज हैं, जिसके खिलाफ चार जुलाई से धरने पर बैठने की तैयारी कर रहें है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वो सरकार से इस्तीफा दे देंगे।...
July 1, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीएसटी लागू करने का सपना 1 जुलाई को पूरा हो गया। यह आज से लागू होगा। एक देश, एक कर और एक बाजार की अवधारणा से प्रस्तावित किया गया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल घंटी बजाकर इसको लॉन्च किया। व्यापारी इसके लागू होने का विरोध कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ट्रेन में एक टीटीई रेलवे और...
July 1, 2017
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश में लोगों की सुरक्षा करने वाली पुलिस ही असुरक्षित और भयभीत है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिजनौर में बेखौफ बदमाशों ने कानून को धता बताते हुए दर्दनाक तरीके से एक दारोगा की गला रेत कर हत्या कर दी। दरोगा की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस पर एक के बाद एक हमले ने लोगों को हिला कर रख दिया। कुछ दिन पहले ही कानपुर...
July 1, 2017
आरटीआइ कार्यकर्ता अमित जेठवा हत्याकांड मामले में जूनागढ़ के पूर्व बीजेपी सांसद दिनू बोघा सोलंकी की मुश्किल बढ़ती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात हाइकोर्ट ने जेठवा हत्याकांड मामले एक बार फिर ट्रायल का सामना करने का आदेश दिया। अदालत ने पूर्व में सोलंकी को संरक्षण देने को लेकर राज्य सरकार को फटकार लगाई थी क्योंकि सोलंकी राज्य में शासित पार्टी का नेता था। अदालत ने कहा कि ताकतवर व्यक्ति...
July 1, 2017
पीएम मोदी के गुजरात में जीएसटी के विरोध में सूरत के आक्रोशित कपड़ा व्यापारियों ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में नारेबाजी करते हुए रिंगरोड पर पहुंचे। तीन दिनों के देशव्यापी बंद के बाद शुक्रवार सुबह कपड़ा बाजार खुला लेकिन जीएसटी को लेकर कपड़ा व्यापारियों के बीच नाराजगी बनी रही।
कपड़ा व्यापारी शाम करीब सात बजे श्रीसालासर हनुमान मार्ग पर...
July 1, 2017
जीएसटी लागू कर लोगों को राहत देने का दावा करने वाली सरकार ने छोटी बचत योजनाओं में ब्याज दरों को फिर घटा दिया। सरकार की ओर से तिमाही हिसाब से ब्याज निर्धारित करने के नियमों के तहत पीपीएफ, किसान विकास पत्र और सुकन्या समृद्धि योजनाओं की ब्याज दरें 0.1 फीसदी घटा दी। पीपीएफ पर पहले तिमाही ब्याज 7.9 फीसदी मिल रहा था लेकिन अब 7.8 फीसदी मिलेगा। सुकन्या समृद्धि योजना में 8.4 फीसदी ब्याज मिलता था...
July 1, 2017
सरकार का दावा है कि जीएसटी से जीडीपी में एक से डेढ़ फीसदी का इजाफा होगा। लेकिन सरकार के इस दावे की हवा नीति आयोग के अहम सदस्य और अर्थशास्त्री विवेक देवराय ने ही निकाल दी है। उन्होंने इस जीएसटी को मुकम्मल न करार देते हुए कहा है की जीएसटी में एक से डेढ़ फीसदी की बढ़ोतरी करना बकवास है। उन्होंने कहा कि देश के संघीय स्वरूप को देखते हुए इस जीएसटी को आदर्श नहीं कहा जा सकता है।
प्रेस ट्र्स्ट से...
June 30, 2017
जीएसटी शनिवार से लागू हो जाएगा। इस क्रांति को सफल बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार समेत बीजेपी शासित सभी राज्यों की सरकारें पुरजोर कोशिश कर रही हैं। केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ राज्यों के मंत्री व अधिकारी लोगों को जीएसटी यानी वस्तु एवं सेवा कर के फायदे बताने में लगे हुए हैं ताकि यह प्रभावी रूप से लागू हो सके। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों और कार्यकर्ताओं को...
June 30, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनने के बाद सांसदों द्वारा गांव गोद लेने की परंपरा तेज हो गई। पीएम मोदी का लक्ष्य था कि पिछड़े गांवों को गोद लेकर उसका विकास किया जाए और उसे आदर्श बनाया जाए। इसके लिए उन्होंने पहल की और कई सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र गांव भी गोद लिया। लेकिन नई दुनिया की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर को देखें तो पाएंगे कि सांसदों द्वारा गांव जरूर गोद लिए गए लेकिन...
June 30, 2017
जिस डिजिटल क्रांति की कसमें खा-खा कर पीएम नरेंद्र मोदी का गला सूख जाता है। उसकी बेहतरी के लिए कदम उठाने से ऐन वक्त पर उन्होंने पांव वापस खींच लिए। पीएम के लिए अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान एच वन-बी वीजा मुद्दा उठाने का अच्छा मौका था। लेकिन ट्रंप नाराज न हो जाएं इसलिए उन्होंने इसका जिक्र ही नहीं किया। पिछली अमेरिकी यात्रा में मोदी ने भारतीय आईटी पेशेवरों की खूब तारीफ की थी और कहा था कि भारत...