राजनीती
July 24, 2017
नोटबंदी करने का नरेंद्र मोदी का उद्देश्य प्रधानमंत्री के गुजरात में सफल नहीं हो पाया। यहां नए नोटों को कलर फोटोकॉपी कर दस निजी बैंकों में जमा किए गए। और ये नकली नोट देश के सबसे बड़े बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में भी पहुंच गया। इन नकली नोटों को बैंकों में जमा लेने वाली अधिकारी भी पकड़ नहीं पाए। नए और नोटबंदी में बंद हुए करीब 14.70 लाख रुपए के नोटों के मामले में केस दर्ज किया गया है जिसे राज्य में...
July 24, 2017
चुनाव जीतने के लिए हर साल दो करोड़ रोजगार पैदा करने का मोदी सरकार का किया गया वादा जमीन पर नहीं उतर रहा है। सरकार जीडीपी ग्रोथ आंकड़ों का हवाला देकर आर्थिक तरक्की का ढोल पीट रही है। लेकिन दुनिया भर के विशेषज्ञों और नेताओं को मोदी सरकार की इस कथित उपलब्धि की हकीकत मालूम है। दो दिन पहले दिल्ली इकोनॉमिक कॉनक्लेव में हिस्सा लेने भारत आए सिंगापुर के डिप्टी पीएम थरमन षणमुगरत्नम ने सरकार को रोजगार...
July 24, 2017
महत्वाकांक्षी आधार योजना को लेकर प्राइवेसी का मसला उझलता जा रहा है। ऐसे वक्त में जब सुप्रीम कोर्ट की नौ सदस्यीय संवैधानिक पीठ प्राइवेसी के मुद्दे की समीक्षा कर रही है तो यूआईडीएआई के पूर्व अध्यक्ष नंदन नीलकेनी ने कहा है कि देश में डाटा सुरक्षा के लिए कानून की जरूरत है। उनका कहना है कि देश को एक ऐसे कानून की जरूरत है, जिसके तहत चाहे भारतीय या विदेश कंपनी हो या सरकार, उपभोक्ता या कारोबार करने वालों...
July 24, 2017
बीएसपी चीफ मायावती अब हर महीने एक रैली करेंगी। दरअसल उन्होंने 2019 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। और अपनी रणनीति के तहत वह बीजेपी के खिलाफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से आगे दिखना चाहती हैं। जिस तरह से विपक्षी एकता की कोशिश हो रही है उसमें अगर समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस मजबूत गठंधन बनाती है तो मायावती के लिए अभी से सक्रियता बढ़ाना जरूरी है ताकि सीटों के बंटवारे में ज्यादा लाभ ले सकें...
July 24, 2017
जिओ ने अपना फ़ीचर फोन फ्री में देने का दावा किया है, इस घोषणा की वजह से अन्य कंपनियों के शेयर बुरी तरह से गिर पड़े है। एक आम उपभोक्ता टेलीकॉम कंपनियों के इस 'बंडल आफर' की चालाकी को नही समझ सकता लेकिन इसमें कम्पनी का घाटा नही अपितु फायदा ही होता है।
दुनिया भर में मोबाइल सेवा देने वाली कंपनियां ग्राहकों को सस्ती कीमत पर हैंडसेट उपलब्ध करवाकर एक तय अवधि के लिए उस फ़ोन को...
July 22, 2017
नरेंद्र मोदी सरकार बनने के साथ ही भीड़ की हिंसा में हुई बढ़ोतरी पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। दुनिया भर के मीडिया में इसे लेकर चिंता जताई जा रही है। हाल में न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने संपादकीय में भारत में गो रक्षा के नाम पर दलितों और मुसलमानों पर होने वाले बर्बर हमलों का जिक्र किया है। अखबार ने लिखा है कि 2014 में मोदी को देश की जनता ने इसलिए चुना कि उन्होंने अपने नेतृत्व में इसकी आर्थिक तरक्की...
July 22, 2017
14 जुलाई को उत्तर प्रदेश मान्यताप्राप्त संवाददाता समिति के एक गुट के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने अपनी फ़ेसबुक दीवार पर एक ‘अद्भुत दिन’ के बारे में लिखा–
“पूर्वाह्न में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के साथ आम की दावत, दोपहर में गोविंदाचार्य जी के साथ सुस्वादु भोजन और रात्रिभोज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ। गुरुवार भोजनोजित व्यस्तता में गुजरा।...
July 21, 2017
यूपी में योगी सरकार बनने के बाद जिस काम को खूब बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया था वह था एंटी रोमियो दल। इस दल की जिम्मेदारी महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करना था। लेकिन सरकार बनने के लगभग 3 महीने बाद एंटी रोमियो दल का कोई अता-पता नहीं चल रहा है, उल्टे यूपी में रेप जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ गई हैं। ताजा मामला यूपी की राजधानी लखनऊ से है।
राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में कक्षा दो की सात...
July 21, 2017
बीजेपी की धुर विरोधी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब ‘बीजेपी भारत छोड़ो आंदोलन’ पूरे देश में शुरू करेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ममता ने आज यानी 21 जुलाई को एक रैली को कोलकाता में संबोधित करते ये घोषणा की। बता दें कि ममता बनर्जी का पार्टी टीएमसी हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस के रूप में मनाती है।
रिपोर्ट के मुताबिक टीएमसी ‘बीजेपी भारत छोड़ो आंदोलन’ 9...
July 21, 2017
नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने हुए तीन साल हो गए। चुनाव के दौरान वादा किया गया था कि पूरी व्यवस्था बदल देंगे, भ्रष्टाचार खत्म कर देंगे। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी बुनियादी चीज यानि रेलवे के खाने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बुलेट ट्रेन दौड़ाने की बात चल रही। लेकिन इससे पहले जरूरत है रेलवे की बुनियादी चीजों को दुरूस्त करने की।
रेलवे की पैंट्री में आज भी एक्सपायर्ड खाने की वस्तुओं का...