राजनीती

August 1, 2017
आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू संकट में घिर चुके हैं। जिस कपू जाति के वोटों से तेलुगूदेशम और बीजेपी गठजोड़ ने जीत हासिल की थी,वही अब इससे नाराज हैं। आंध्र में कपू जाति की आबादी 27 फीसदी है और इसने नायडू की जीत में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। कपू जाति के लोग खुद को ओबीसी में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। कपू जाति के दो प्रमुख नेता, अभिनेता के. पवन कल्याण और मुदरगप्पा पद्मनाभम, सीएम नायडू...
August 1, 2017
सुप्रीम कोर्ट 8 अगस्त 2017 को सरदार सरोवर परियोजना से संबंधित मामले की सुनवाई करने को तैयार हो गया है। बांध निर्माण के चलते आदिवासियों को स्थानांतरित करने के मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर के नेतृत्व में नर्मदा बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। उनकी मांग है कि बिना किसी बेहतर सुविधाओं के उक्त क्षेत्रों में रह रहे आदिवासियों को जबरन न हटाया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर मेधा पाटकर समेत अन्य...
August 1, 2017
सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर केस में मंगलवार (1 अगस्त, 2017) को सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए पुलिस अधिकारी डीजी वंजारा और दिनेश एमएन को बरी कर दिया है। बता दें कि दिनेश एमएन राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वह सात साल जेल में रहे। बताया जा रहा है कि सबूतों के अभाव में दोनों आरोपियों को बरी किया गया है। इससे पहले मामले में अमित शाह, गुलाब चंद कटारिया समेत कई अधिकारीयों को बरी किया जा...
August 1, 2017
नीतीश जी,   आप 2005 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। आपने बिहारियों को यह सपना दिखाया कि बिहार जो बहुत बदहाल है, उसे आप ठीक कर देंगे। आपके 2005 के घोषणापत्र में टर्नअराउंड शब्द है। आपने शिक्षा और स्वास्थ्य में चमत्कारिक बदलाव का वादा किया। उस समय की आपकी पार्टनर बीजेपी का भी यही वादा था।   नीतीश जी, इस पत्र के माध्यम से मैं फ़िलहाल सिर्फ शिक्षा की बात करना चाहता हूँ...
August 1, 2017
यूपी के गाजियाबाद में बना हज हाउस योगी सरकार की आंख की किरकिरी बना हुआ है। योगी सरकार ने अखिलेश सरकार के दौरान बने इस हज हाउस को एनजीटी के कथित आदेश का हवाला देकर बंद कर दिया था। सात महीने से बंद पड़े हज हाउस को खुलवाने के लिए दिए जा रहे धरने के दौरान सोमवार की रात लोग भड़क उठे। प्रशासन ने धारा 144 लागू करने का हवाला देकर धरना खत्म करने को कहा, जिस पर विवाद बढ़ गया। धरना दे रहे लोगों ने जीटी रोड...
August 1, 2017
अमीरों को हजारों करोड़ों रुपये का कर्ज बांट कर वसूल न पाने वाले बैंक अब इसकी भरपाई आम डिपोजिटरों को मिलने वाले ब्याज में कटौती कर करेंगे। इस दिशा में सबसे पहला कदम देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने उठाया है। अगर भारतीय स्टेट बैंक में आपका सेविंग अकाउंट है और इसमें एक करोड़ रुपये से कम रकम जमा है तो इस पर आपको आधा फीसदी कम यानी साढ़े तीन फीसदी ब्याज मिलेगा। अभी...
July 31, 2017
जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शरद यादव ने नीतीश कुमार के गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने गठबंधन को वोट दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शरद यादव बिहार की राजनीतिक घटनाक्रम पर पहली बार चुप्‍पी तोड़ते हुए सोमवार को कहा कि मैं बिहार में फैसले से सहमत नहीं हूं। यह दुर्भाग्‍यपूर्ण है। लोगों...
July 31, 2017
पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को `मन की बात’ में जीएसटी को बड़ा सुधार करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बड़े अप्रत्यक्ष कर सुधार का सकारात्मक असर अगले कुछ महीनों में अर्थव्यवस्था पर दिखने लगेगा। लेकिन इस बीच, कंपनियों की जून तिमाही के नतीजे आने लगे हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक बीएसई में सूचीबद्ध 221 कंपनियों की बिक्री बढ़ी लेकिन मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई है। बिक्री इसलिए बढ़ी कि कंपनियों ने...
July 31, 2017
मॉब लिंचिंग से नाराज पूर्व सैनिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर निंदा की है। करीब100 से ज्यादा पूर्व सैनिकों ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर गौरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मुस्लिमों और दलितों पर गौरक्षकों द्वारा बीफ और गाय को लेकर कई हमले किए गए। सैनिकों द्वारा यब पत्र ऐसे समय में लिखा गया है जब इधर संसद चल रही है और वहां भी...
July 31, 2017
गुजरात कांग्रेस ने दावा किया है कि बीजेपी ने उसके विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 15 करोड़ रूपए का ऑफर किया था और साथ ही धमकी भी दी थी। बता दें कि विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने अपने 44 विधायकों को बैंगलुरु के एक रिसॉर्ट में भेज दिया है ताकि दूसरे पार्टी के नेता उनसे संपर्क न कर सकें।  ‘हमारे विधायकों को दी गई धमकी’ मीडिया रिपोर्ट के...