राजनीती
July 19, 2017
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार ने अंतररात्मा की आवाज पर वोट डालने की अपील की है। उन्होंने इसे विचारधारा की लड़ाई करार दिया है। लेकिन अंतरात्मा की आवाज की लड़ाई राष्ट्रपति चुनाव से ज्यादा उप राष्ट्रपति पद के चुनाव में देखने को मिल सकती है। जो बीजू जनता दल राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का फैसला कर चुका है उसने उप राष्ट्रपति चुनाव में...
July 19, 2017
सेंसर बोर्ड पर पूरी तरह भगवा एजेंडा हावी हो चुका है। अमर्त्य सेन पर बनी एक डॉक्यूमेंटरी से गाय, हिंदुत्व, हिंदू इंडिया जैसे शब्द हटाने के बाद अब उसने एक बांग्ला फिल्म के गाने की एक पंक्ति में राधा शब्द पर आपत्ति कर कर दी है।
सीबीएफसी ने बांग्ला फिल्म ‘देख केमोन लागे’ के एक गाने के एक पंक्ति में राधा शब्द पर एतराज किया था। फिल्म में यह गाना एक बेहद पॉपलुर लोक गीत पर आधारित था...
July 19, 2017
मोदी सरकार और बीजेपी का ‘डर्टी पॉलिटिक्स डिपार्टमेंट’ इन दिनों विपक्ष के बड़े नेताओं से अपनी दुश्मनी निकालने में लगा है। बिहार में लालू यादव को घेरने और पश्चिम बंगाल में उकसावे वाली कार्रवाई के बाद वह कांग्रेस को एक बार फिर बोफोर्स मामले में उलझाने की कोशिश में लगा है।
मोदी सरकार ने संसद की लोक लेखा समिति की उपसमिति से कहा है कि कांग्रेस ने बोफोर्स मामले में सीबीआई जांच...
July 18, 2017
बीफ को लेकर बीजेपी नेताओं का दोहरा मानदंड है। बीफ के चलते बीजेपी नेता और आरएसएस समर्थक जहां दलित और मुस्लिमों पर निशाना साधते हैं और उनपर गौरक्षकों के हमले को सही ठहराते हैं वहीं गोवा में बीफ की कमी न होने देने को लेकर राज्य के सीएम का बयान बेहद चौंकाने वाला है। बता दें कि पिछले तीन सालों में गौरक्षकों ने दलित और मुस्लिमों पर एक के बाद एक कई हमले किए। इन हमलों में कई लोगों की जान भी चली गई...
July 18, 2017
July 18, 2017
पीएम मोदी के गुजरात में ही उनका ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा धराशायी होता नजर आ रहा है। यहां कानून का किसी को भय नहीं है। खुलेआम कानून का मजाक उड़ाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के सूरत में जन्म पूर्व लिंग निर्धारण करने का मामला सामने आया है। पुलिस की लापरवाही के चलते यहां लिंग निर्धारण का काम चलाया जा रहा था। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि एक मामला सामने आने...
July 18, 2017
बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा से इस्तीफा देने की धमकी दी है। उन्होंने मंगलवार को सदन में दलितों पर हो रहे अत्याचार का मामला उठाया। इस दौरान मायावती ने सहारनपुर हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सहारनपुर घटना केंद्र की साजिश थी। मायावती के बोलते ही राज्य सभा में हंगामा होने लगा। जिससे उन्हें अपनी बात रखने में परेशानी होने लगी। इस पर मायावती ने उपसभापति से कहा कि अगर आप मुझे बोलने नहीं...
July 18, 2017
मोदी सरकार के मंत्री और संघ के कर्ता-धर्ता देश में लिबरल विचारकों, समाजशास्त्रियों, शिक्षाविदों और अर्थशास्त्रियों को लगातार निशाना बनाने में लगे हैं। हारवर्ड जैसे विश्वविद्यालयों का मजाक उड़ाने में वह पीछे नहीं है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल कहा था कि देश हारवर्ड नहीं हार्ड वर्क से चलता है।
Image: Amartya Sen
उदार बुद्धिजीवियों पर हमले करने में सरकार पीछे नहीं है। उन्हें किसी न...
July 18, 2017
नरेंद्र मोदी सरकार देश में कारोबार आसान बनाने (इज ऑफ डुइंग बिजनेस) की अपनी कोशिशों का बढ़ा-चढ़ा कर बखान करती है। पीएम का कहना है कि वह भारत को कारोबार करने की शीर्ष 50 आसान जगहों में से एक बनाना चाहते हैं। लेकिन उनकी ही सरकार की नीतियां इस मंसूबे पर पानी फेरती दिख रही हैं।
सरकार के लिए हाल में बूचड़खानों के लिए पशुओं की बिक्री पर लगी रोक ने होटल और रेस्तरां कारोबारियों के लिए भारी मुश्कलें...
July 18, 2017
सीवर सफाई के दौरान सिर्फ 3 महीने में 39 कर्मियों की मौत हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता बेजवादा विलसन ने कहा कि कुछ दिनों पहले राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज में सफाई के दौरान चार कर्मियों की मौत हुई लेकिन इसके लिए कोई भी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने इस तरह की मौत को ‘राजनीतिक हत्या’ बताया।
Image: REUTERS/Rupak De Chowdhuri
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विलसन ने कहा कि...