मिडिया
August 25, 2016
Written by Dilip Mandal
पंडे-पुरोहित चला रहे हैं देश.
हम गोमूत्र पीने के ही काबिल देश हैं.
सरकार पिला कर मानेगी और हम पी कर रहेंगे!
हम सब अपने चारों ओर विज्ञान और टेक्नोलॉजी से घिरे हुए हैं. जीवन के हर क्षेत्र में इनका असर है.
ऐसे समय में केंद्र सरकार स्पेक्ट्रम की नीलामी को श्राद्ध यानी पितृ पक्ष खत्म होने तक टालने का मन बना रही है. 1अक्तूबर से नवरात्र शुरू है. टेलीकॉम...
August 19, 2016
Written by Kishore
इस सप्ताह स्वंत्रता दिवस की बहुत सी मुबारकबाद मिली.
वो उम्रदराज़ लोग जिन्होंने आज़ादी से पहले का वक्त देखा है उन्होंने समझाया कि आज़ादी में सांस लेने के मायने क्या है? आज़ाद मुल्क में आँख खोलने वाली ये नस्ल क्या गुलाम मुल्क की ग़ुलाम आवाम का दर्द समझ पाएगी? इन्ही सब सवालों से मुखातिब होते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के बहुत से मुख्तलिफ संदेश मिले....
August 18, 2016
देश में ''राष्ट्रवादी पत्रकारिता'' के झंडाबरदार समाचार चैनल ज़ी न्यूज़ में जल्द ही कुछ बड़े बदलाव होने की ख़बर है। वैसे तो ज़ी न्यूज़ का दफ्तर किसी किले से कम नहीं है जहां पत्रकारों के मोबाइल ले जाने पर भी पाबंदी है, लेकिन ख़बर है कि सरकते-सरकते बाहर आ ही जाती है। सवा करोड़ की आबादी को राष्ट्रवाद की शिक्षा देने वाले इस चैनल में जुलाई के आखिरी दिनों में...
August 13, 2016
दो-तीन दिन से जारी बेचैनी से निजात पाने के लिए बोलना ज़रूरी था, पर अक़्ल के घोड़े रोके हुए थे। बार-बार कह रहे थे कि पानी में रहकर कब तक मगर से बैर लेते रहोगे ? लेकिन रेडियो मिर्ची पर अभी-अभी सआदत हसन मंटो की कहानी ‘ सन1919 की एक बात’ सुनने के बाद इन घोड़ों की लगाम कसने की ताक़त हासिल हो गई। पुराने दोस्त दारेन शाहिदी की पुरक़शिश आवाज़ में एक जिस्म बेचने वाली औरत के बदन से...
August 12, 2016
मशहूर पत्रकार और आउटलुक पत्रिका के डिप्टी एडिटर उत्तम सेनगुप्ता ने इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय के इस दावे को सरासर झूठ बताया है कि पत्रिका ने उनका फ़र्ज़ी इंटरव्यू छापा । उन्होंने कहा कि आउटलुक के पास इस इंटरव्यू की पूरी रिकार्डिंग है, फिर भी अगर रामबहादुर राय को लगता है कि आउटलुक गलत दावा कर रही है तो वे अदालती कार्रवाई कर सकते हैं। उत्तम सेनगुप्त ने...
August 7, 2016
सोनी टीवी पर आने वाला कपिल शर्मा का शो आज संवेदनहीन भोंडे प्रहसन की सारी हदें पार कर गया। शो में मनोज वाजपेयी अपनी फिल्म बुधिया सिंह: बॉर्न टू रन के प्रमोशन के लिए आये थे। मनोज के इंटरव्यू के बाद उस बच्चे को भी पेश किया गया जिसने फिल्म में उड़ीसा के आदिवासी बाल एथलीट बुधिया सिंह का किरदार निभाया है।
बुधिया का दीन-हीन हमशक्ल खोजना मुश्किल काम था। कास्टिंग टीम ने हज़ारों बच्चो के ऑर्डिशन के...
August 5, 2016
तावड़ू (हरियाणा): मेवात के तावड़ू क़स्बे के ग्रीन डेल्स पब्लिक स्कूल में हिन्दू बच्चों को कथित रूप से नमाज़ पढ़ाने की घटना के चलते हुए बवाल में मीडिया का भी अहम किरदार रहा है. सच तो यह है कि स्थानीय मीडिया के साथ-साथ इस देश की मेनस्ट्रीम मीडिया ने भी इस मामले को हवा देने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ी.
राष्ट्रीय स्तर के बड़े अख़बारों ने भी तथ्यों की परवाह या छानबीन करने की कोई...
August 3, 2016
ABP NEWS ने यूपी में एक चुनावी सर्वे किया है, जिसके मुताबिक प्रदेश के सबसे ज्यादा लोग BJP की सरकार चाहते हैं. उसके बाद काफी नीचे सपा और उसके भी नीचे बसपा है.
इस सर्वे में कोई बुराई नहीं है, सिवाय कुछ बदमाशियों के. चैनल चुनावों को प्रभावित करने के लिए ऐसे सर्वे करते रहते हैं. उसमें पैसे से लेकर सरकार का खौफ और जाति, धर्म की भूमिका होती है.
ABP NEWS यूपी में BJP की सरकार बनवाना चाहती है...
August 3, 2016
बहुत खूब!
द्रोणाचार्य को अंगूठा नहीं देना है. किसी कीमत पर नहीं. मांगे या जिद करे तो अहिंसक तरीके से पटककर सीने पर चढ़ जाना है.
बहुत बहुत मंगलकामनाएं नरसिंह यादव. रियो ओलंपिक से मेडल जरूर लाना.
कुछ मीठा हो जाए?
अलविदा आनंदीबेन. अब कभी दलितों से पंगा नहीं लेना.
रियो ओलंपिक से मेडल लेकर आना नरसिंह यादव.
मुजफ्फरनगर से गौ-आतंकवाद की खबर आ रही है. अगर दलित और पिछड़े अपने...
August 1, 2016
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने इस्तीफा दिया... दलितों से पंगा नहीं लेना चाहिए था. जाते जाते भी BJP को यूपी में नुकसान पहुंचा गईं.
फेसबुक पर इस्तीफा देने वाली वे भारत की पहली मुख्यमंत्री बन गई हैं.
सोशल मीडिया युग में आप सबका स्वागत है. चैनल और अखबार वाले विश्राम करें
आप फेसबुक पर हैं, मतलब आपके पास कंप्यूटर या स्मार्टफोन है, इंटरनेट तक पहुंच है. इंग्लिश भी जानते हैं. आप हजार...