मिडिया
January 15, 2019
मुंबई। ऐसे समय में जब हासिये पर खड़े समाज और लोगों को मेनस्ट्रीम मीडिया नजरअदंज कर रहा है तब सोशल मीडिया आवाज उठाने के लिए एक विश्वसनीय स्त्रोत बनकर उभर रहा है। विश्व भर में और खासतौर पर भारत में सोशल मीडिया का उपयोग अपनी आवाज उठाने के लिए किया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए लोग समाज के बहुत सारे अनछुए पहलुओं को भी बयान कर रहे हैं।
ऐसे में Citizens for Justice and Peace (CJP) सबरंग ...
January 15, 2019
नई दिल्ली। 80 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी ने गठबंधन कर सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। मायावती और अखिलेश यादव ने जैसे ही संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इस गठबंधन की घोषणा की, राजनीतिक गलियारों में गर्माहट आ गई। मीडिया में भी इस गठबंधन को लेकर पैनल डिस्कसन होने लगे।
यह गठबंधन लोकसभा चुनाव में कितनी सीटें जीत पाएगा इसका प्रिडिक्शन करना...
January 15, 2019
अगर अपने समाज की नब्ज पहचानते हैं तो आपको इस बात का यकीन होगा कि आम सवर्ण आरक्षण को बेहद हिकारत के भाव से देखते आये हैं। आज से दो-तीन दशक पहले जातिसूचक गालियां होती थीं, उनकी जगह अब `कोटा वाले' इस्तेमाल करने से काम चल जाता है।
मैं व्यक्तियों की बात नहीं कर रहा हूं लेकिन आम सवर्ण भावना यही है कि आरक्षण ने देश का बेड़ा गर्क रखा है। आरक्षण की वजह से अयोग्य लोग मेरिट वालों का हक मार रहे...
January 14, 2019
सूरत के राधा कृष्ण कपड़ा बाज़ार में चोरी को लेकर हंगामा मचा हुआ है। राधा कृष्ण कपड़ा मार्केट भारत का सबसे बड़ा कपड़ा बाज़ार माना जाता है। यहां पर कपड़े की पांच-छह हज़ार दुकानें हैं। जब से यहां पिछले कई रविवार को डुप्लीकेट चाबी की मदद से माल चोरी की घटना सामने आई है, व्यापारियों के होश उड़े हुए हैं। सब अपने माल का स्टाक चेक कर रहे हैं और सीसीसीटी की रिकार्डिंग देख रहे हैं। सारी दुकानों में...
January 14, 2019
हिन्दी अख़बारों के संपादकों ने अपने पाठकों की हत्या का प्लान बना लिया है। अख़बार कूड़े के ढेर में बदलते जा रहे हैं। हिन्दी के अख़बार अब ज़्यादातर प्रोपेगैंडा का ही सामान ढोते नज़र आते हैं। पिछले साढ़े चार साल में हिन्दी अख़बारों या चैनलों से कोई बड़ी ख़बर सामने नहीं आई। साहित्य की किताबों से चुराई गई बिडंबनाओं की भाषा और रूपकों के सहारे हिन्दी के पत्रकार पाठकों की निगाह से बच कर निकल जाते हैं।...
January 13, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले लेबर ब्यूरो की रिपोर्ट से मोदी सरकार के उठाए गए कदमों का सच सामने आ गया है। लेबर ब्यूरो के ताजा सर्वे के मुताबिक बेरोजगारी ने पिछले 4 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश में बेरोजगारी का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
लेबर ब्यूरो के रोजगार पर ताजा सर्वे में खुलासा हुआ है कि बेरोजगारी ने पिछले 4 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। ...
January 13, 2019
रिटायर जस्टिस ए के पटनायक का बयान आया है कि उन्हें वर्मा के ख़िलाफ़ केंद्रीय सतर्कता आयुक्त की रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के कोई प्रमाण नहीं मिले थे। सुप्रीम कोर्ट ने ही जस्टिस पटनायक से कहा था कि वे सी वी सी की रिपोर्ट की जाँच करें। पटनायक ने चौदह दिनों के भीतर जाँच कर अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंप दी थी। उन्होंने वर्मा को भी अपना पक्ष रखने का मौक़ा दिया। यह भी कहा कि सीवीसी ने स्पेशल डायरेक्टर...
January 12, 2019
महिलाओं के यौन अत्याचार के मामले सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी दोषी करार दिया गया है. खबरों के मुताबिक यह फैसला हरियाणा में पंचकुला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने सुनाया. इस मामले में तीन अन्य आरोपितों को भी दोषी ठहराया गया है. इन सभी को अब इसी महीने की 17 तारीख को सजा सुनाई जाएगी.
अक्टूबर...
January 12, 2019
मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन बिल को लोक सभा में पास करा लिया है। इसके प्रावधान के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में सताए गए वैसे हिन्दू, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई को भारत में छह साल रहने के बाद नागरिकता दी जा सकती है जो 31 दिसंबर 2014 के पहले भारत आ गए थे। बांग्लादी घुसपैठ को लेकर बीजेपी की जो भी समझ रही हो मगर असम के लोग सभी अवैध बांग्लादेशी के ख़िलाफ़ हैं। हिन्दू और मुस्लिम दोनों के...
January 11, 2019
अपनी फायरब्रांड इमेड और सोशल मीडिया पर सक्रियता से चर्चित आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला इन दिनों फिर से चर्चाओं में हैं। हाल ही में सीबीआई ने कथित अवैध खनन के पट्टे देने के मामले में उनके आवास पर छापे मारे हैं। दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश के 12 जगहों पर छापे मारे गए जिसमें समाजवादी पार्टी नेता समेत चंद्रकला का लखनऊ स्थित आवास भी शामिल है। वहीं सीबीआई के छापे के बाद चंद्रकला की पहली प्रतिक्रिया सामने आई...