मिडिया
June 27, 2019
यह हमारी श्रृंखला “रिमोट कंट्रोल” का तीसरा लेख है। हमारा प्रयास है कि टीवी और फिल्म द्वारा समाज में फैलाए जा रहे गलत धारणाओं और अफ़वाहों को उजागर कर सकें। जिससे एक द्वेषहीन व विकारमुक्त समाज की स्थापना की जा सके।
आज के दौर में फिल्म इंडस्ट्री दो हिस्सों में बटी हुई दिखाई देती है। एक ओर सामाजिक कुरीतियों व रूढ़िवादी धारणाओं को खत्म करने का प्रयास करते हुए ‘पिंक’ जैसी...
June 25, 2019
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के बार-बार अनुरोध के बावजूद प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके कार्यालय के 14 सदस्यीय कर्मचारियों को बरकरार रखने से इनकार किया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यालय के कर्मचारियों की संख्या को घटाया गया है। 26 मई, 2019 को इन कर्मचारियों को पांच तक सीमित कर दिया गया था जिसमें दो व्यक्तिगत सहायक, एक लोअर डिवीजन क्लर्क और दो चपरासी शामिल हैं। 26 मई को पीएमओ की...
June 25, 2019
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने बढ़ती असमानता पर चिंता जाहिर की है। सामाजिक विकास रिपोर्ट 'भारत में बढ़ती असमानता 2018' जारी करने के अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ती असमानता चिंता का विषय है और कल्याणकारी राज्य होने के नाते देश में काफी गरीबी या आर्थिक विषमता नहीं हो सकती है।
इस मौके पर डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि कुछ क्षेत्र और सामाजिक समूह...
June 25, 2019
केरल हाईकोर्ट ने मशहूर फिल्मकार आनंद पटवर्धन की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'विवेक' की स्क्रीनिंग पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाई गई रोक को हटा दिया है। कोर्ट ने डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'विवेक' को स्क्रीनिंग की अनुमति दे दी है।
हाईकोर्ट ने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का ये तर्क सही नहीं है कि इस फिल्म को दिखाने से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इस कारण...
June 24, 2019
भाजपा शासित राज्यों में दलितों और मुस्लिमों पर हमले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला फिर हरियाणा के सोनीपत से आया है। यहां बजाना कला गांव में एक दलित युवक को कपड़े उतरवाकर लाठी-डंडो से इसलिए बुरी तरह से पीटा गया क्योंकि उसने सवर्णों के खेत में स्प्रे और उनके जानवरों को नहीं नहलाया।
न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक गांव में दलित युवक को पकड़कर उसके कपड़े उतरवाकर जानवरों की...
June 24, 2019
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने कार्यकाल पूरा होने से 6 महीने पहले इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा बता रहा है कि आरबीआई में अब तक स्थिति सामान्य नही हुई हैय़ दरअसल यह सारा मामला आरबीआई की स्वायत्तता से जुड़ा हुआ है। पहले इसी मुद्दे पर उर्जित पटेल ने इस्तीफा दिया और अब विरल आचार्य भी निकल लिए है।
इस तथ्य को छुपाया जा रहा है लेकिन हकीकत यही है कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह...
June 24, 2019
''अनुच्छेद 25 सभी संवैधानिक अदालतों से अपेक्षा करता है वे पर्सनल लॉ को संरक्षण प्रदान करें न कि उनमें कमियां निकालें। पर्सनल लॉ के मामले में दखलंदाज़ी न्यायिक परीक्षण के दायरे के बाहर की चीज़ है।''
हिन्दी में यह पंक्ति अंग्रेज़ी में लिखी उस पंक्ति का अनुवाद है जिसे चीफ जस्टिस केहर और जस्टिस अब्दुल नज़ीर ने अगस्त 2017 के अपने फैसले में लिखा था। जिस फ़ैसले से एक बार में तीन...
June 24, 2019
बचपन में सूरज निकलने के समय गंगा नदी में नहाने के दिनों में कई लोगों को देखता था। रोज़ नहाने आने वाले लोग धार के बहाव और सुबह की ठंड से कमज़ोर पड़ते आत्मबल को सहारा देने के लिए राम का नाम लेने लगते थे। कांपता हुआ आदमी राम का नाम लेते ही डुबकी लगा देता था। अब देख रहा हूं कमज़ोर को जान से मार देने और डराने के लिए जय श्री राम का नाम बुलवाया जा रहा है।
अभी तक गाय के नाम पर कमज़ोर मुसलमानों को...
June 24, 2019
चोरी के आरोप में पकड़े गए झारखण्ड के खरसावां निवासी तबरेज अंसारी उर्फ सोनू को पीट-पीट कर मार डालने की खबर सोशल मीडिया पर मैंने कल देखी थी। कल ही, राजस्थान के बाड़मेर में राम कथा के दौरान पंडाल गिरने से 14 लोगों की मौत की खबर आई थी। आज पंडाल गिरने से मौत की खबर तो लगभग सभी अखबारों में पहले पन्ने पर है लेकिन युवक को मारे जाने की खबर नवभारत टाइम्स में पहले पन्ने पर छोटी सी है जबकि अंग्रेजी अखबार द...
June 23, 2019
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में गोरक्षा के नाम पर हिंसक हिंदू चरमपंथी समूहों द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से मुसलमानों के खिलाफ साल 2018 में हमले किए गए।
साल 2018 की इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए। रिपोर्ट में कहा गया है कि...