हेट स्पीच
March 24, 2018
बलिया. यूपी में गुंडाराज मुक्त करने का नारा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार महिला सुरक्षा के चाहे लाख दावे कर रही हो, लेकिन आए दिन महिलाओं और युवतियों के साथ होने वाली अपराधिक घटनाएं सरकार के खोखले दावों से मुंह चिड़ाती नजर आ रही हैं. ताजा मामला बलिया जिले का है. जहां एक 15 वर्षिय दलित युवती को जिंदा जला दिया गया, इसका आरोप गांव के तीन युवकों पर आरोप है.
पंजाब केसरी की रिपोर्ट मुताबिक मामला...
March 23, 2018
लखनऊ. जहां दुनिया भर में महिलाओं के सम्मान में ये दिन मनाया जाता है उसी 8 मार्च के रात बलिया जिले के भीमपुर थाना अंतर्गत जजौली गाँव में कुछ बाहुबली ठाकुरो ने एक दलित महिला के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी. ये कृत्य इन गुंडो ने एक वर्ष पहले भी किया था जिसके खिलाफ पीड़ितो ने मुकदमा दर्ज करवाया था जिससे बचने के लिए पुनः उस महिला पर जानलेवा हमला मनुवादी ठाकुरों द्वारा किया गया. जली हुई दलित...
March 20, 2018
नई दिल्ली. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शैक्षणिक संस्थानों में भी घुसपैठ कर रहा है. अभी तक आरएसएस की शह पर पाठ्यक्रम के बदलाव की बात की जा रही थी लेकिन अब बड़े मीडिया संस्थान में संघ के आदेश पर नियुक्ति होने जा रही है. दरअसल माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में जगदीश उपासने को कुलपति बनाया जा रहा है.
जगदीश उपासने पांचजन्य व ऑर्गनाइजर के समूह संपादक रहे हैं जो कि...
March 18, 2018
अयोध्या विवाद पर एक तरफ जहां देश की सर्वोच्च अदालत में सुनवाई चल रही है, वहीं कोर्ट से बाहर नेताओं की बयानबाजी भी जारी है. इस बीच बीजेपी के राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर एक और बड़ा विवादित बयान दिया है.
विनय कटियार ने शनिवार को अयोध्या में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा है कि राम मंदिर के लिए एक और बलिदान की आवश्यकता है. ऐसा कहते हुए उन्होंने ये...
March 18, 2018
नई दिल्ली. “आप सोचते हैं कि आपने बाहर से सिलेंडर लाकर जान बचाई और आप हीरो बन गए? हम इसके बारे में देखेंगे.” द सिटीजन की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के बाबा रघुवर दास हॉस्पीटल में विजिट के दौरान ये बातें डॉक्टर कफील से कही. मामला उस वक्त का है जब बीआरडी हॉस्पीटल में ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद होने के चलते करीब 70 बच्चों की जान चली गई थी. इसके...
March 17, 2018
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर भगवा पट्टा डाले गुंडई करते युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के आवास के बाहर गुंडई करता हुआ नजर आ रहा है.
वीडियो में युवक कह रहा है कि हिंदू राष्ट्र बनेगा और ओवैसी की छाती पर चढ़कर बनेगा. इसे रोकने वाला ना कोई है और ना ही कोई होगा. वीडियो में युवक...
March 16, 2018
पटना. अररिया लोकसभा उपचुनाव का परिणाम आने के बाद राजद समर्थकों द्वारा निकाले गये विजय जुलूस में राष्ट्र विरोधी नारे लगाने वाले वायरल विडियो को लेकर गुरुवार को दिनभर चर्चा का बाजार गर्म रहा. भाजपा ने इसके विरोध में प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की मांग की. वहीं शहर के युवाओं ने शाम को मशाल जुलूस निकालकर इसका विरोध किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना ने शाम को प्राथमिकी दर्ज कर ली.
इस...
March 15, 2018
नई दिल्ली. कथित अपर कास्ट वर्ग अभी दलित समाज के लोगों को किसी भी मामले में स्वीकारने को तैयार नहीं है. कथित सवर्णों को दलितों की मूंछें तक पसंद नहीं हैं. अगर मामला प्रेम प्रसंग को हो तो कतई स्वीकार्य नहीं है. प्रेम प्रसंग में दलित युवक की हत्या का मामला हैदराबाद के कदापा जिले में सामने आया है. दलित युवक का कसूर ये था...
March 15, 2018
उत्तर प्रदेश और बिहार की जनता ने २०१९ के आम चुनावों से पहले सामंती विचारधारा और साम्प्रदायिकता के सहारे सत्ता हथियाने वालो को अल्टीमेटम दे दिया है के उनकी घृणा और दलित पिछड़ा विरोधी मानसिकता को जनता स्वीकार नहीं करेगी और लोकतंत्र के जरिये, विरोधाभाषों का इस्तेमाल करके समन्तिशाही लादने की किसी भी प्रकार के प्रयासों को जनता कूड़ेदान में फेंक देगी. पडोसी बिहार ने तो ये सन्देश और भी मजबूती से दिया है...
March 13, 2018
हापुड़. सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव में तीन युवकों ने दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें बंधक बना लिया. आरोपितों ने दोनों युवकों को हाथ बांधकर लटका दिया और बेरहमी से पीटा. दबंगों ने पीड़ित युवकों के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दिव्यांग युवक के बायें हाथ का अंगूठा भी काट लिया. एक आरोपित ने इस दरिंदगी का वीडियो भी बना लिया.
दलित जाति से ताल्लुक रखने वाले पीड़ित दिव्यांग युवक ने तीनों...