शिक्षा
December 13, 2019
नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों के मार्च को रोकने के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प हो गयी। प्रदर्शनकारी विश्वविद्यालय से निकलकर संसद भवन की ओर जाना चाह रहे थे।
विश्वविद्यालय के द्वार पर प्रदर्शनकारियों को रोके जाने के बाद पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई।
छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लाठियां चलायी। प्रदर्शनकारियों को...
December 4, 2019
दिल्ली मे जवाहर लाल नेहरू विश्वविधालय के छात्र पिछले एक महीने से फीस मे हुई बढ़ोतरी समेत अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच जेएनयू के पास स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के छात्रों ने भी आज से आंदोलन करने का आह्वान कर दिया है। छात्र आईआईएमसी में फीस बढ़ोतरी के साथ ट्यूशन फीस, हॉस्टल और मेस चार्ज में वृद्धि के खिलाफ कैंपस में 3 दिसंबर 2019 से हड़ताल कर रहे हैं।...
November 29, 2019
बेंगलुरु के सरकारी स्कूल के शिक्षकों को सितंबर के महीने से उनकी तनख्वाह नहीं मिली है। डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, जिन शिक्षकों के वेतन में देरी हुई है, उनकी संख्या से 40,000 से अधिक है।
कर्नाटक प्राइमरी स्कूल टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा, "सभी 204 शैक्षिक ब्लॉकों के शिक्षकों के वेतन जारी नहीं किए गए हैं।" होम लोन और अन्य खर्चों के बोझ से दबे शिक्षक अधिकारियों...
November 29, 2019
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश में मिड डे मील के नाम पर बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। राज्य के मिर्जापुर जिले के एक स्कूल में मिड डे मील में बच्चों को नमक से रोटी दिए जाने का मामला तो आपको याद ही होगा। अब मिर्जापुर के पड़ोसी जिले सोनभद्र के एक स्कूल से ही ऐसी ही खबर आई है। जहां दूध के नाम पर बच्चों के साथ क्रूर मजाक किया गया है।
पानी में दूध मिलाती रसोइया
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र...
November 27, 2019
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के साहित्य विभाग में डॉ। फिरोज खान की बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति के खिलाफ छात्रों का 16 दिनों का धरना-प्रदर्शन थम चुका है। लेकिन चर्चाओं का बाजार तब गर्म हो गया जब 29 नवंबर को होने वाले इंटरव्यू के लिए जारी सूची में फिरोज खान का नाम सामने आ गया।
इसमें उन्होंने बीएचयू आईएमएस के आयुर्वेद संकाय के संहिता और संस्कृत...
November 27, 2019
हरिद्वार। उत्तराखंड के पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज में सोमवार 25 नवंबर को बीएएमएस के छात्रों ने फीस बढ़ोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्र जब पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण से मिलने जा रहे तो सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। इस घटना को जिन मोबाइल फोन के कैमरों में कैद किया गया तो उन्हें डिलीट करवा दिया गया। हालांकि पुलिस इस घटना से अपना पल्ला झाड़ती हुई नजर आ रही है। बहादराबाद...
November 25, 2019
चित्तौड़गढ़ की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बिहारी और जम्मू-कश्मीर के छात्रों के बीच हुई मारपीट में 4 कश्मीरी छात्र घायल हो गए। इस दौरान राजस्थान की पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के तमाम छात्रों को सुरक्षा मुहैया कराई है।
PC- Indian Express
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, छात्रों के बीच हिंसा की पहली वजह कॉलेज के बाहर जाने को लेकर विवाद था। मारपीट के बाद पुलिस ने बिहार के चार छात्रों...
November 23, 2019
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने आईआईटी-मद्रास की छात्रा की आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर मद्रास उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका का शुक्रवार को यह कहते हुए विरोध किया कि एक सहायक आयुक्त की निगरानी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। तमिलनाडु सरकार ने यह दलील तमिलनाडु भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (टीएनएनएसयूआई) की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कही। मामले की सुनवाई जस्टिस...
November 22, 2019
आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) और आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के प्रतिनिधित्व का मुद्दा गुरुवार को राज्यसभा में उठाया गया। 21 नवंबर को आयोजित सत्र के प्रश्नकाल के दौरान उच्च सदन के सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल द्वारा कुछ सांख्यिकीय आंकड़ों का खुलासा किया गया...
November 21, 2019
पिछले कुछ समय से उच्च शैक्षणिक संस्थानों में आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. आत्महत्या करने वाले अधिकांश विद्यार्थी दलित और आदिवासी होते हैं यद्यपि कुछ अन्य वर्गों के विद्यार्थी भी पढ़ाई के बोझ से त्रस्त होकर मौत को गले लगा लेते हैं.
रोहित वेमुला के मामले में जातिगत भेदभाव ने उसे अपनी जान लेने पर मजबूर किया था. उस पर राष्ट्रद्रोही का लेबल चस्पा कर दिया गया था. दो अन्य ऐसे ही...