भेदभाव
March 9, 2018
मोदी सरकार, इतिहास को हिंदू रंग में रँगने की बरसों पुरानी आरएसएस की साध पूरा करने में जुट गई है. इतिहास के पुनर्लेखन के लिए बाक़ायदा एक समिति गठित की गई है जिसने अपना काम शुरू कर दिया है. यह काम काफ़ी चुपचाप हुआ है और भारतीय मीडिया भी इस पर लगभग चुप्पी साधे हुए है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट जारी की है. एजेंसी के मुताबिक समिति को दो लक्ष्य दिए गए हैं-...
March 8, 2018
भी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में में वंचित तबकों के लोग दिखने ही लगे थे कि अकादमिक क्षेत्र की नौकरियों में संविधान प्रदत्त आरक्षण पर सबसे बड़ा हमला कर दिया गया है।
UGC ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के कहे अनुसार अभी परसों ही, यानी 5 मार्च को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक फैसले का हवाला देते हुए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण के रोस्टर को...
March 8, 2018
एक बार फिर 8 मार्च आ गया है. 8 मार्च जो पूरे विश्व मे महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. लगभग पूरे विश्व की सरकारें महिला दिवस को सरकारी तौर पर मनाती है. आज सुबह से ही महिला दिवस की शुभकामनाएं शोशल मीडिया पर मिलनी शुरू हो गयी है. सरकार भी हर साल की तरह महिला दिवस पर बधाई संदेश देगी.
अभी 4 दिन पहले पूरा देश होली मना रहा था. शोशल मीडिया होली के बधाई संदेशों से पटा हुआ था. सरकार और...
March 8, 2018
नई दिल्ली. त्रिपुरा में बीजेपी की जीत के साथ ही दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओँ ने तांडव का माहौल पैदा कर दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत चार दिनों में साढ़े पांच सौ वामपंथी पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं. 16 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई है और 200 घरों को जला दिया गया है. 145 पार्टी कार्यालयों पर हमले और तोड़फोड़ तथा 235 कार्यालयों पर जबरन कब्जा कर लिया गया है....
March 7, 2018
नई दिल्ली. बीजेपी के त्रिपुरा में कदम रखते ही राज्य में चारों तरफ अशांति का माहौल है. पिछले तीन दिन में सैकड़ों स्थानों पर हिंसा हो चुकी है. घरों को आग लगाई गई, लेनिन की मूर्ति तोड़ी गई. अब इसका असर देशभर में देखने को मिल रहा है.
त्रिपुरा में लेनिन के बाद तमिलनाडु में बीजेपी विधायक की भड़काऊ पोस्ट के बाद दलित आइकन ईवी रामास्वामी पेरियार की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया. इसके बाद देशभर...
March 7, 2018
अलवर. राजस्थान के अलवर में होली के दिन गानों को लेकर हुए विवाद में एक दलित युवक को मार डाला गया था. अब खबर आ रही है कि मारे गए युवक के दोस्त को जिंदा जला दिया गया.
होली पर मार डाला गया किशोर नीरज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 वर्षीय दलित युवक को बांधकर आग के हवाले कर दिया गया. उसका शव भिवाड़ी के सेक्टर 3 से बरामद किया गया. घटना से आसपास के इलाके दहशत में हैं....
March 7, 2018
नई दिल्ली. गुजरात सरकार ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सेतलवाड़ को मिली अग्रिम जमानत रद करने की मांग की है. इस मामले को लेकर तीस्ता सेतलवाड़ ने गुजरात सरकार के हलफनामे पर जवाब दिया है. सीजेपी सचिव, तीस्ता सेतलवाड़ ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं. गुजरात सरकार उनके खिलाफ झूठे आरोप मढ़ रही है.
तीस्ता सेतलवाड ने हलफनामा दाखिल...
March 7, 2018
चेन्नई. त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा गिराए जाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु़ में तर्कवादी नेता ई. वी. रामासामी‘‘ पेरियार’’ की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया. यह घटना बीजेपी नेताओं की उस धमकी के बाद हुई, जिसमें कहा गया था कि त्रिपुरा में लेनिन के बाद अब तमिलनाडु में पेरियार की मूर्ति का नंबर है.
...
March 6, 2018
पटना. बिहार दलितों का कत्लखाना बना हुआ है. सूबे में बीजेपी और जेडीयू की सरकार है. ऐसे में बीजेपी के रामराज की संकल्पना पर काम होता नजर आ रहा है. राज्य में एक के बाद एक दलित अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं और सोशल जस्टिस की बात करने वाले नीतीश कुमार का प्रशासन अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब होता दिखाई दे रहा है. बिहार में दलित अत्याचार की बानगी 5 मार्च का हिंदुस्तान अखबार बयां कर रहा है....
March 6, 2018
कर्मचारी चयन आयोग (S S C) के पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग कर रहे छात्रों का धरना आज भी जारी है। देश के बड़े त्योहारों में से एक होली जब पूरा देश मना रहा था तो सैकड़ों की संख्या में छात्र धरने पर बैठे थे । उसी समय प्रधान सेवक से लेकर मंत्री तक लोगों को होली की बधाई देने में और उसके सेलिब्रेशन में मस्त थे।
Image Courtesy: scroll.in
सोशल मीडिया से लेकर...