आदिवासी

March 23, 2018
नई दिल्ली. एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सड़क से संसद तक हंगामा हो रहा है. देशभर के दलित संगठन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले में सरकार के हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं वहीं संसद में भी यह नजारा दिखाई दिया. कांग्रेसी नेताओं ने शुक्रवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में एससी-एसटी एक्ट को लेकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया.  इस दौरान कांग्रेसी नेता ‘दलितों के सम्मान में, राहुल...
March 22, 2018
इलाहाबाद के वरिष्ट वकीलों और प्रमुख हस्तियों को संबोधित करते हुए तीस्ता सेतलवाड़ जी ने एक सभा में कहा कि, हमारे नौजवानों को भीम सेना जैसे उभरते हुए आन्दोलन के बारे में पता होना चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि, जो सरकार नौजवानों के सवालों से डरती है, वो फासीवादी सरकार है और फासीवाद अचानक से एक दिन में नहीं आता, इस नफ़रत को बहुत तैयारी से लाया जाता है। इस वीडियो को देखिये।   
March 21, 2018
नई दिल्ली. SC/ ST एक्ट के प्रावधानों के दुरुपयोग और सरकारी कामकाज में इसकी वजह से पड़ रहे असर के नाम पर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है. मंगलवार को दिए गए फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कई प्रावधान बनाए हैं. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत अपराध में सुप्रीम कोर्ट ने दिए दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कोई ऑटोमैटिक गिरफ्तारी नहीं...
March 19, 2018
भगत सिंह के शहादत दिवस पर अखिल भारतीय वन जन श्रमजीवी यूनियन (AIUFWP) के आदिवासी और वन मजदूर एक भव्य पदयात्रा और रैली का आयोजन कर रहे हैं जो उत्तर प्रदेश के रोबर्टसगंज से लेकर सोनभद्र तक निकाली जायेगी. इस पदयात्रा में खासतौर पर वनाधिकारों से वंचित रहे वन मजदूर और आदिवासी हिस्सा लेंगे.   अंग्रेजों के ज़माने के वनाधिकार कानून ने आदिवासियों से वन पर हक़ छीन लिया था. लेकिन...
March 17, 2018
मार्च २३ को राबर्टसगंज से सोनभद्र तक सामुदायिक वन संसाधनो पर दावे के लिए रैली होगी Representation Image   २३ मार्च को शहीद-ए – आज़म भगतसिंह के शहादत दिवस पर अखिल भारतीय वन जन श्रमजीवी यूनियन ने आदिवासियों के अधिकार के लिए आग्रह करने के लिए एक भव्य पदयात्रा तथा प्रदर्शन का आयोजन किया है। निम्नलिखित पत्र में AIUFWP ने अपनी मांगों की घोषणा की है। साथियों, जैसा...
March 12, 2018
मुंबई. विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा की तरफ से निकाला गया मोर्चा रविवार को मुंबई पहुंचा. करीब 40 हजार से ज्यादा किसान मोर्चे में शामिल हुए हैं. यह पहला मौका है जब किसान किसी आंदोलन में पूरे परिवार के साथ उतरे हों. अन्नदाता वाकई में कर्ज का बोझ कितना झेल रहे हैं कि इसका अंदाजा आप केवल इसी बात से लगा सकते हैं कि कई किसान नंगे पैर ही नासिक से लेकर मुंबई तक आ गए हैं. कइयों के तो पैरों...
March 12, 2018
नेताओं-अभिनेताओं को बाथरूम में घुसकर मीडिया कवरेज देने वाला गोदी मीडिया किसानों के इस अभूतपूर्व सम्मेलन को पूरे दिन में सिर्फ कुछ मिनट देकर कर्तव्य की इतिश्री क्यूँ कर ले रहा है ताकि कोई उन्हें किसान विरोधी ना कह दे. सोशल मीडिया के लड़ाके तो इन किसानों को महाराष्ट्र और केंद्र सरकार के खिलाफ साजिश तक बता चुके हैं... भूलिए मत नेता रोटी का झूठा वादा कर सकते हैं...रोटी किसान ही आपकी थाली तक पहुंचाएगा...
March 11, 2018
महाराष्ट्र में किसानों की समस्याओं पर राज्य सरकार की उदासीनता के खिलाफ अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS) की विशाल रैली निकाली जा रही है. इसमें करीब 30 हजार किसान शामिल हुए हैं. यह रैली रविवार को मुंबई पहुंच जाएगी और सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा का घेराव करेगी. यह रैली शनिवार को भिवंडी पहुंच चुकी है.  राज्य सरकार ने अब तक इस रैली के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. सीएनएन...
March 9, 2018
आई मूर्ति पर विपदा भारी अम्बेडकर और गांधी की तोड़े लेनिन को भी अब  नहीं छोड़े भगतसिंह भी खतरे में दिखते शाषक आया अत्याचारी आई मूर्ति पर विपदा भारी। कर्ज में डूबे किसान हैं मरते बच्चे ऑक्सीजन बिन तड़पे खाने को कहीं भात नहीं है लाला सरकारी गल्ला है हड़पे राष्ट्रवाद के नारे में ढ़ककर चंदन तस्करी करे भगवाधारी आई मूर्ति पर विपदा भारी। कहीं पर गैया कहीं पर दंगा मत लो तुम सरकार से...
February 25, 2018
त्रिशूर. केरल में एक किलोग्राम चावल चुराने के शक में बुरी तरह पीटे गए युवक की मौत होने के बाद इस मामले में आरोपियों की धरपकड़ जारी है. इस मामले में पुलिस ने शनिवार तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मधु की मौत सिर में चोट लगने से हुई है.  उसके सिर में गंभीर रूप से आंतरिक रक्तस्राव हुआ जिसके चलते जान चली गई. इस मामले में...