आजीवन वनाधिकार के लिए संघर्ष करने वाली भारती राय चौधरी को नमन

Written by Sabrangindia Staff | Published on: October 26, 2020
दिनाँक 25 अक्टूबर 2020 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत गिरिजापुरी वन क्षेत्र में निवासरत वन निवासी प्रतिनिधियों के एक बैठक हुई। इस बैठक में सर्वप्रथम वन अधिकार कानून के लिए आजीवन संघर्ष करने वाली स्वर्गीय भारती राय चौधरी उर्फ भारती दीदी को याद किया गया और उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। 



सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी ने कहा कि भारती दीदी कठिन परिस्थितियों में भी मजबूती के साथ वन अधिकार आंदोलन और महिलाओं के अधिकारों पर जीवन के अंतिम सांस तक कार्य करती रहीं। वन निवासी उनके आजीवन ऋणी रहेंगे।



बैठक में कैमूर के आदिवासियों पर पुलिस द्वारा किए गए गोलीकाण्ड के विरोध में बिहार सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया तथा मांग की गई कि कैमूर के अधौरा क्षेत्र में रहने वाले वन निवासियों को तत्काल उनके अधिभोगाधीन जमीनों पर मालिकाना हक दिया जाए।

उपस्थित सदस्यों के द्वारा अखिल भारतीय वनजन श्रमजीवी यूनियन द्वारा वन अधिकार के मुद्दों पर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।



बैठक में उपस्थित लोगों को वर्तमान में 472 अपीलों पर चल रही कार्यवाही और वन ग्राम भवानीपुर बिछिया टेडिया ढकिया को राजस्व ग्राम में परिवर्तित किए जाने के बारे में चल रही कार्यवाही के प्रति लोगों को अवगत कराया गया।

बैठक को जनता यूनियन के पदाधिकारी रघुवीर, जंगली प्रसाद, जवाहर, सूर्य देव, दीनानाथ ,राम समुझ आदि ने सम्बन्धित किया। बैठक में सभी वन ग्राम और वन बस्तियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
 

बाकी ख़बरें