TIME की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में 'शाहीन बाग की दादी' भी शामिल

Written by Sabrangindia Staff | Published on: September 24, 2020
नई दिल्ली: मशहूर टाइम मैगजीन ने विश्व के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में दिल्ली के शाहीन बाग में एंटी सीएए प्रोटेस्ट का चेहरा रहीं 82 वर्षीय बिल्किस बानो को शामिल किया है। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।  



बिल्किस बानो शाहीनबाग की दादी के नाम से भी जानी जाती हैं। टाइम मैगजीन की लिस्ट में अभिनेता आयुष्मान खुराना, भारतीय मूल की अमेरिकी नेता कमला हैरिस को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा मैगजीन की सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप , जो बाइडेन, एंजेला मर्केल और नैन्सी पॉलोसी जैसे बड़े नेताओं को शामिल किया है।

बता दें कि शाहीनबाग में नागरिकता कानून को वापस लेने की मांग को लेकर 101 दिनों तक धरना प्रदर्शन चला था। कोरोना संकट के मद्देनजर प्रदर्शन बंद कर दिया गया था। इसी साल फरवरी में लगातार जारी प्रदर्शन को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह के न्योते पर प्रदर्शनकारी शाह से मिलने जा रहे थे।

बता दें कि बिल्किस बानो को टाइम मैग्जीन में जगह दिये जाने पर भारत का मेनस्ट्रीम मीडिया सत्ता की इमेज बिल्डिंग में लग गया है। मेनस्ट्रीम के जी न्यूज ने तो सारी सीमाएं पार कर दी हैं। बिल्किस बानो को टाइम से सम्मान मिलने को पीएम नरेंद्र मोदी की बेइज्जती बताया है। वहीं दूसरी तरफ ट्विटर पर #शाहीन_बाग़_की_शेरनी_दादी ट्रेंड हो रहा है। 




 

बाकी ख़बरें