अमित शाह की रैली में महिला ने जमकर मचाया हंगामा, रैली छोड़ भागे शाह, मोदी भक्तों ने महिला के साथ की हाथापाई, देखें वीडियो- Dainik aaj

Published on: February 5, 2017
नोएडा, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को भाजपा के ही राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा के लिए रैली करने आये थे। जैसे ही अमित शाह मंच पर पहुंचे। एक महिला उनके पीछे पीछे मंच तक पहुँच गयी। जैसे ही महिला अमित शाह के पास पहुंची अमित शाह की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों ने महिला को रोक लिया और मंच से नीचे ले गए।


देखें वीडियो-






महिला जिसका नाम ब्रजलता है और मुंबई की रहने वाली है। वो महिला अपने साथ की जा रही जोर जबरदस्ती से नाराज हो गयी और उग्र हो गयी। देखते ही देखते महिला ने नारी शक्ति का परिचय देते हुए रौद्र रूप धारण कर लिया। महिला यमुना की सफाई के लिए अपनी बात अमित शाह तक पहुँचाना चाहती थी। महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला को मंच से नीचे उतरवा दिया।

महिला ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए अमित शाह और पीएम मोदी को जमकर सुनाया। महिला का कहना था कि गंगा मैया और यमुना मैया की कसम खाकर उन्हें साफ़ करने की बात करने वाले पीएम मोदी ने अभी तक यमुना सफाई के लिए कुछ भी नहीं किया।

Story here


 

बाकी ख़बरें