सूखे की मार झेल रहे मराठवाड़ा से पलायन कर रहे युवा, देखिए बुजुर्गों को किसका है इंतजार

महाराष्ट्र का मराठवाड़ा लगातार सूखे से जूझ रहा है। सूखे के कारण युवा यहां से पलायन कर रहे हैं और बुजुर्ग ही अधिकांश गांव में नजर आते हैं। ये अपने बच्चों के लौटने का इंतजार करते हैं। इससे भी ज्यादा उन्हें बारिश का इंतजार है। यहां के सगलेवाड़ी गांव की हालत भी काफी बुरी है, यहां पलायन जोरों पर है। देखिए सगलेवाड़ी गांव पर सबरंग इंडिया की विशेष रिपोर्ट....