'नफरत की राजनीति के बजाय पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान दें'

फिल्म निर्माता कविता लंकेश से तीस्ता सीतलवाड़ ने राजनीति, पर्यावरण आदि मुद्दों पर बात की। इस बातचीत में कविता लंकेश ने कहा कि नफरत की राजनीति पर ध्यान देने के बजाय हमें अन्य चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आरे के पेड़ों को बचाए जाने की सभी याचिकाओं को हाई कोर्ट द्वारा रद्द किए जाने के बारे में वे कहती हैं, ''मुझे यकीन है कि जो लोग पर्यावरण को नष्ट करके पैसे कमा रहे हैं, उनके भी बच्चे हैं। उनके बच्चे क्या सांस ले रहे हैं?''