महाराष्ट्र: डिंडोरी के लोकसभा उम्मीदवार जीवा पाण्डु गावित ने किसान मोर्चा पर रखी अपनी बात

इस वीडियो में डिंडोरी के उम्मीदवार जीवा पाण्डु गावित अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष  एवं सीपीआई के नेता डॉक्टर अशोक धावले से पिछले साल हुए किसान मोर्चा पर चर्चा कर रहे हैं. जीवा पाण्डु गावित लंबे समय से किसान अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं। हाल के वर्षों में महाराष्ट्र में हुए दो बड़े किसान आंदोलनों के वे सूत्रधार रह चुके हैं। 



गावित ने बताया की किस तरह मोर्चा में भाग लेने वाले किसान अपनी परवाह न करते हुए बड़ी ही निष्ठा के साथ अपने हक के लिए लड़ रहे हैं। खासकर उन्होंने महिलाओं की निष्ठा की प्रशंसा की जो जख्मी होने के बावजूद लड़ाई से पीछे नहीं हटी। 

गावित ने कहा कि "मोदी सरकार के भ्रष्ट शासन में किसानों और आदिवासियों ने बहुत दुःख भोगे हैं और वे बेरोजगारी और भूखमरी से मर रहे हैं।  आज की सरकार ने किसानों और आदिवासियों की इतनी बुरी हालत कर दी है कि किसान आत्महत्या की संख्या बढ़ गई है। 

सात बार सरगना और कालवन से एमएलए रह चुके गावित ने किसानों और आदिवासियो के हक के लिए निरंतर काम किया है।