राजनीती
September 14, 2019
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी लागू करते वक्त कहा था कि इससे काला धन खत्म होगा, आतंकवाद की कमर टूटेगी और नकली नोटों पर अंकुश लगेगा। लेकिन, रिजर्व बैंक की साल 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट ने नकली नोटों को लेकर पीएम द्वारा किए गए वादे की पोल खोल दी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारी संख्या में बैंक धोखाधड़ी के मामलों के अलावा फर्जी या जाली नोटों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।...
September 14, 2019
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कानून (SC/ST Act) के तहत गिरफ्तारी के प्रावधान को हल्का करने संबंधी 20 मार्च, 2018 के फैसले पर पुनर्विचार के लिए केंद्र की याचिका तीन जजों की पीठ को सौंप दी।
जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस उदय यू ललित की पीठ ने कहा, ‘इस मामले को अगले सप्ताह तीन न्यायाधीशों की पीठ के समक्ष रखा जाये।’ अदालत ने केंद्र...
September 14, 2019
आर्थिक मंदी की ओर बढ़ते भारत पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानि आईएमएफ नेभी चिंता जाहिर की है। आईएमएफ ने कहा कि भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट उम्मीद से काफी कम है। आईएमएफ ने कहा कि कॉरपोरेट और पर्यावरण से जुड़ी नियामक संस्थाओं की अनिश्चितता और कुछ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की कमजोरियों के कारण भारत की आर्थिक वृद्धि उम्मीद से काफी कमजोर है।
आईएमएफ प्रवक्ता गेरी राइस ने वॉशिंगटन में पत्रकारों से...
September 14, 2019
ऑटोमोबाइल कंपनी ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ ने मौजूदा तिमाही में अपने वाहन कारखानों में आठ से 17 दिन तक उत्पादन बंद रखने की घोषणा की। कंपनी के मुताबिक बिक्री का उत्पादन के साथ समायोजन करने के लिए वह यह कदम उठा रही है। ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा’ ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि उसने तिमाही के दौरान तीन दिन...
September 13, 2019
13 सितंबर 2019 यह दिन जतिन दास की शहादत की 90वां शहादत दिवस है। लाहौर साजिश मुकदमें में बंदी बनाए हुए जतिन दास, भगत सिंह और उनके साथियों ने राजनैतिक कैदियों के अधिकारों के लिए और ब्रिटिश सरकार के खिलाफ कारागार में ऐतिहासिक अनशन किया। इस अनशन के दौरान 13 सितंबर 1929 को जतिन दास शहीद हुए। जतिन दास और उनके साथियों के संघर्ष और शहादत की याद में राजनैतिक कैदियों के अधिकारों के लिए और फासीवादी हुकूमत...
September 13, 2019
महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। उधर मध्यप्रदेश में विसर्जन के दौरान दो नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को इन हादसों की जानकारी दी। मुंबई में अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन की शुरुआत बृहस्पतिवार को हुई। मुंबई, पुणे तथा सांगली के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी विसर्जन हुआ।
उन्होंने...
September 13, 2019
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो चुके हैं। इन 100 दिनों की उपलब्धियों का बखान करने के लिए मोदी सरकार '100 Days of Bold Initiatives and Decisive Actions' नाम से दस्तावेज प्रस्तुत कर रही है। हर जगह इसका प्रचार-प्रसार कर रही है। इस दस्तावेज में दर्ज अर्थव्यवस्था से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दावों की सच्चाई बता रहे हैं वरिष्ठ आर्थिक पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता।
Courtesy:...
September 13, 2019
‘सरकार’ का मानना था कि कालाधन खत्म करने, भ्रष्टाचार रोकने का रामबाण नुस्खा है – नोटबंदी। आजमा कर देख लिया गया। कोई फायदा नहीं हुआ पर कोई शर्म भी नहीं है क्योंकि 303 का समर्थन है। भले यह 404 से ज्यादा न हो पर न्यूटन को आइंस्टीन कहने वालों को ज्यादा भी लग सकता है। मुद्दा वह नहीं है। मुद्दा यह है कि डरा हुआ कारोबारी कमाएगा कैसे और कमाएगा नहीं तो टैक्स कहां से देगा। ईएमआई ऊपर से।...
September 13, 2019
1. स्वामी विवेकानन्द अरबिंदो घोष और ओशो रजनीश ने धर्म और भोजन के बारे एक काम की बात कही है. इनका मत है कि आध्यात्मिक होने का दावा करने वाले भारतीय धर्म दर असल बहुत भौतिकवादी हैं. (हालाँकि भौतिकवादी होना निंदा का नहीं सम्मान का विषय है, लेकिन इस चर्चा में इन तीनों ने इसे निंदा के अर्थ में ही लिया है). इन तीनों के अनुसार भारतीय धर्मों में अध्यात्म शुरू होने से पहले ही चूल्हे और भोजन की थाली में...
September 13, 2019
आदिवासी संगठनों और वनाश्रित समुदायों के अधिकारों के पैरोकारों के लिए एक बड़ी सफलता मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन सभी 19 हस्तक्षेप आवेदनों को स्वीकार कर लिया है जो 13 फरवरी 2019 को आए फैसले पर विचार के लिए दायर किए गए थे। इसमें ऑल इंडिया यूनियन ऑफ फॉरेस्ट वर्किंग पीपल (AIUFWP) और सिटिजन फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) समर्थित सुकालो गोंड और निवादा राणा का आवेदन भी शामिल है। (AIUFWP) और (CJP), दोनों संगठन...