दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में महाराष्ट्र के बीड जिले में दलित एकीकरण के लिए विशाल मोर्चा रखा गया। यह मोर्चा महाराष्ट्र में दलितों पर हो रहे अत्याचार और देहातों में बढ़ती जातिवादी घटनाओं के मद्देनजर रखा गया था।
मोर्चे में शामिल लोगों का कहना है कि कोपर्डी रेप केस के आरोपियों को फांसी होनी चाहिए। इसके साथ ही दलित एट्रोसिटी एक्ट मजबूत करके उचित कार्यवाही जल्द से जल्द हो। इन मांगों को लेकर यह मोर्चा आयोजित किया है।
बताया जा रहा है कि इस मोर्चे में 2 से 3 लाख लोग पहुंचे। इसमें खास बात यह है कि इस मोर्चे में आदिवासी और दलितों की तादाद बहुत ज्यादा है। मूक मोर्चे में शामिल लोगों ने जिला कलेक्टर को अपनी मांगें सौंपीं।

मोर्चे में शामिल सभी लोगों के हाथो में नीले झंडे हैं। मोर्चे को सफल बनाने हेतु महीने भर पहले से सारी तैयारियां की जा रही थीं। हालातों को सामान्य रखने के लिए हर जगह स्वयंसेवक तैनात हैं। इसके साथ ही प्रसाशन ने 2000 से भी ज्यादा पुलिस कर्मियों को भी तैनात है।