मोदी सरकार की तरह विश्व बैंक ने भी बदला नाम अब भारत विकासशील देश नहीं “ऩिम्न मध्य आय” देश होगा

मोदी सरकार की तरह विश्व बैंक ने भी बदला नाम अब भारत विकासशील देश नहीं “ऩिम्न मध्य आय” देश होगा

दुनियाभर के देशों में अपनी अलग पहचान बना रहा भारत, अब विकासशील देशों में नहीं गिना जाएगा। विश्व बैंक ने भारत को अब विकासशील देशों की श्रेणी से बाहर कर दिया है। विश्व बैंक ने अपने नए आंकड़े जारी करते हुए देशों को विकसित और विकासशील के बीच बांटने की प्रथा को खत्म कर दिया है। अब तक कम और मध्यम आय वाले देश विकासशील कहे जाते थे और ज्यादा आय वाले देश विकसित देश कहलाते थे।

अब विकसित देशों को ‘उच्च आय वाले देश’ कहा जाएगा, जबकि भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे देशों को ‘निम्न मध्य आय’ वाला देश कहा जाएगा। इसके अलावा चीन, मैक्सिको और ब्राजील जैसे देशों को उच्च-मध्य आय वाला देश कहा जाएगा। नए वर्गीकरण के मुताबिक जिन देशों का ग्रॉस नेशनल इनकम (प्रति व्यक्ति) 1,045 डॉलर से कम है उन्हें लो इनकम देश या अर्थव्यवस्था कहा जाएगा।

वहीं जिन देशों में ये आय 1,046 डॉलर से लेकर 4,125 डॉलर के बीच रहती है उन्हें लोअर मिडिल इनकम देश कहा जाएगा.माना जा रहा है कि वर्ल्ड बैंक के इस वर्गीकरण से प्रभावित होकर संयुक्त राष्ट्र भी इसी तर्ज पर नया वर्गीकरण कर सकता है। संयुक्त राष्ट्र भारत समेत 159 देशों को विकासशील देशों की श्रेणी में रखता है।