झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय अनाथ आदिवासी नाबालिग लड़की ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसे घर में काम करने के लिए मजबूर किया गया और इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसने मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और गर्भपात से जुड़े आरोप भी लगाए हैं। वहीं, विधायक भूषण बाड़ा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें झूठा बताया है।

स्क्रीनग्रैब, साभार : एएनआई
झारखंड के सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ शुक्रवार, 13 नवंबर को रांची के धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। उन पर पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। शिकायत 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग लड़की ने की है। पीड़िता सिमडेगा जिले की रहने वाली है। माता-पिता के निधन के बाद वह अपने दादा-दादी के साथ रह रही थी।
द मूकनायक की रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मई महीने में उसे पढ़ाई कराने और स्कूल में दाखिला दिलाने का भरोसा देकर रांची लाया गया था। हालांकि, यहां उसे शिक्षा दिलाने के बजाय विधायक के सरकारी आवास पर घरेलू काम करने के लिए मजबूर किया गया। पीड़िता के मुताबिक, 5 अगस्त को रांची स्थित विधायक आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। बाद में चिकित्सकीय जांच में गर्भपात होने की जानकारी सामने आई। शिकायत में मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और घटना के बारे में किसी को कुछ न बताने का दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए हैं। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्टों में दो महिलाओं का भी जिक्र है, जिन पर नाबालिग को उसके घर से ले जाने का आरोप है।
हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सिमडेगा विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जल्द ही उसका विस्तृत बयान भी दर्ज करेगी।
मामले के सामने आने के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। भाजपा की सिमडेगा जिला इकाई ने पुतला दहन कर घटना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और पीड़िता को न्याय दिलाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपी विधायक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई।
क्या बोले विधायक?
दो बार विधायक रह चुके भूषण बाड़ा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें झूठा और भ्रामक करार दिया है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए दावा किया कि कांग्रेस से निष्कासित कुछ लोगों और विपक्षी तत्वों ने लड़की को बहला-फुसलाकर उनके खिलाफ झूठे बयान दिलवाए हैं। विधायक के मुताबिक, नाबालिग लड़की जुलाई में ही उनके घर से चली गई थी, जबकि कई महीने बाद उनके खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं।
भूषण बाड़ा ने कहा कि वह कानूनी प्रक्रिया और पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उनका दावा है कि निष्पक्ष जांच के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। वहीं, उनकी पत्नी जोसिमा खाखा ने भी विधायक पर लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए उन्हें निराधार बताया है।
भाजपा ने मामले को लेकर विधायक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग तेज कर दी है। इसे लेकर पार्टी ने धुर्वा थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। भाजपा ने सरकार पर आदिवासी लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। वहीं, राज्य सरकार की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया गया है।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर बड़ा हमला करते हुए खूंटी में कहा, "मामले को भटकाने के लिए तरह-तरह के प्रयास चल रहे हैं, झारखंड की महिलाएं, झारखंड के बच्चे और आदिवासी बच्चियां कैसे सुरक्षित रहेंगी? मामले में POCSO के तहत FIR दर्ज है, जबकि विधायक ने आरोपों को साज़िश बताया है।"
शनिवार को इस मामले में एक नया घटनाक्रम सामने आया। पीड़िता के दादा ने सिमडेगा के पाकरटांड़ थाने में दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इनमें एक यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर भी शामिल बताया जा रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उस पर दबाव बनाया और विधायक के खिलाफ झूठे बयान दिलवाए।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिमडेगा के एसपी ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है। पीड़िता की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग उठ रही है।
Related

“बच्चों को भी नहीं बख्शा”: राउरकेला स्टील प्लांट रेलवे का विरोध करने पर पुलिस ने आदिवासी महिलाओं को घसीटा, 15 साल की लड़की को हिरासत में लिया
“वे हमारी जमीन छीन रहे हैं”: काजीरंगा के आदिवासी परिवार लग्जरी होटल प्रोजेक्ट्स, विस्थापन और दमन के खिलाफ लड़ रहे