स्थानीय लोगों ने दावा किया कि युवक गांव में खड़े एक ट्रैक्टर से बैटरी चुराने की कोशिश कर रहा था।

साभार : आज तक
झारखंड के पलामू में मॉब-लिंचिंग की एक घटना में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चुराने के शक में गांववालों ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना शनिवार देर रात पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के तेलियाही गांव में हुई।
चश्मदीदों के अनुसार, गांववालों ने बैटरी चोरी के शक में एक युवक को पकड़ा और बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान पास के गांव मुरमा निवासी पवन राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों का दावा है कि युवक गांव में खड़े एक ट्रैक्टर से बैटरी चुराने की कोशिश कर रहा था। कुछ गांववालों ने उसे देखा और शक के आधार पर पकड़ लिया।
एक स्थानीय व्यक्ति ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “जैसे ही यह खबर गांव में फैली, मौके पर भीड़ जमा हो गई। फिर उस व्यक्ति को रस्सी से बांध दिया गया और डंडों, लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा गया। वह मना करता रहा, लेकिन भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ।”
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यक्ति को गांववालों से छुड़ाकर तुरंत इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों के अनुसार, मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात गांववालों द्वारा एक व्यक्ति की पिटाई की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा, “सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को भीड़ से बचाया। उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”
उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पलामू की एसपी रिश्मा रमेशन ने भी पुष्टि की कि एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या की गई है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा, “पड़वा थाना में चार नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।”
हालांकि शुरुआत में घटना को चोरी से जुड़ा मामला बताया गया था, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक का एक आरोपी की भतीजी के साथ संबंध था। शनिवार रात वह उससे मिलने गया था, जिसके बाद परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों ने कथित तौर पर उस पर हमला कर दिया।
एसपी ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। उनके अनुसार, पोस्टमॉर्टम मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया जाएगा। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Related

उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति ने मुस्लिम बुज़ुर्गों पर सरेआम बेरहमी से हमला किया
अहमदाबाद में दलित युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, जातिसूचक टिप्पणियों का आरोप; छह के खिलाफ मामला दर्ज