यूपी के महोबा में दुर्गा पूजा से घर लौट रही युवती से गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

Written by sabrang india | Published on: October 23, 2020
महोबा। हाल ही में बलरामपुर और हाथरस गैंगरेप कांड ने देश को झकझोर कर रख दिया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं के सशक्तिकरण के नाम पर मिशन शक्ति अभियान का उद्घाटन कर चुके हैं, बावजूद इसके महिलाओं  के खिलाफ अत्याचार और अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब महोबा में एक 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप तीन युवकों पर है। 



खबरों के मुताबिक युवती नवरात्र कार्यक्रम में दुर्गा आरती के बाद अपने घर जा रही थी। तभी तीन युवकों ने उसे रास्ते से अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया। ये घटना बुधवार रात की है।

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पनवाड़ी इलाके में बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी युवती को अपने घर के पीछे एक सुनसान जगह पर ले गए और वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों को बुधवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

बाकी ख़बरें