ऐसा कन्हैया हर घर में पैदा हो: कन्हैया की माँ

कन्हैया कुमार की वजह से बिहार की बेगुलसराय सीट हॉट सीट बन गई है। सीपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार को समर्थन देने के लिए देशभर से नेता, अभिनेता व छात्र पहुंच रहे हैं। वहीं जिले के साथ परिवार का भी पूर्ण समर्थन कन्हैया को मिल रहा है। भाई एक ओर "धीरे धीरे यहाँ का मौसम बदलने लगा " गीत गा रहे हैं। वहीं माँ ने उन्हें देश का कन्हैया बताकर जनता से समर्थन माँगा है। बेगुलसराय के नागरिकों का दावा है कि भले ही कैंडिडेट बहुत हों पर उनके लिए कन्हैया ही कन्हैया हैं।