कानून का बोलबाला

October 8, 2019
मॉब लिंचिंग को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखने वाले 49 दिग्गजों के खिलाफ हाल ही में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं अब इन दिग्गजों के समर्थन में  इतिहासकार रोमिला थापर, सिनेमेटोग्राफर आनंद प्रधान, नसीरूद्दीन शाह समेत 180 से ज्यादा हस्तियां खड़ी हुई हैं। इन हस्तियों ने इस कार्रवाई की निंदा की है।  सोमवार को जारी किए गए नए पत्र में प्रमुख हस्तियों ने सवाल किया क‍ि प्रधानमंत्री...
October 6, 2019
मुंबई के पवई पुलिस स्टेशन पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के पोते और भारिप बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रकाश आंबेडकर आरे कॉलोनी में प्रवेश कर रहे थे। हजारों कार्यकर्ताओं का अब भी पुलिस स्टेशन के बाहर आंदोलन जारी है। वहीं आंबेडकर ने लोगों से शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला आने के कुछ ही घंटों...
October 6, 2019
इलाक़े में धारा-144 लगी थी। मुंबई के आरे के जंगलों में जाने वाले तीन तरफ़ के रास्तों पर बैरिकेड लगा दिए गए थे। ठीक उसी तरह से जैसे रात के अंधेरे में किसी इनामी बदमाश या बेगुनाह को घेर कर पुलिस एनकाउंटर कर देती है, शुक्रवार की रात आरे के पेड़ घेर लिए गए थे। उन पेड़ों को भरोसा होगा कि भारत की परंपरा में शाम के बाद न फूल तोड़े जाते हैं और न फल। पत्तों को तोड़ना तक गुनाह है। वो भारत अब इन पेड़ों का...
October 4, 2019
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर के बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज के निलंबित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कफील खान के खिलाफ अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार और कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही करने के आरोपों पर जांच करने का आदेश दिया है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अगस्त, 2017 के दौरान ऑक्सीजन की कमी से 60 से ज्यादा बच्चों की मौत होने के बाद कफील खान पर भ्रष्टाचार और चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप लगाए गए थे।...
October 4, 2019
उत्तर प्रदेश के महोबा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिस शख्स ने अस्पताल में वार्ड बॉय के रूप में मरीजों की सेवा करते हुए जिंदगी बिता दी, उसके शव को घर भेजने के लिए अस्पताल प्रशासन वाहन उपलब्ध न करा सका। इससे बेबस पत्नी रिक्शे पर अपने पति शव लेकर घर पहुंची। जानकारी के मुताबिक हमीरपुर के सिकंदरपुर जाट निवासी 50 वर्षीय प्रमोद गुप्ता महोबा में गांधीनगर में रहते थे...
October 4, 2019
मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चिंता जाहिर करने वाली 50 से ज्यादा हस्तियों के खिलाफ गुरुवार को मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने बताया कि इन 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत तिवारी के आदेश पर दर्ज किया गया है। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने स्थानीय वकील सुधीर कुमार ओझा की तरफ से दो महीने पहले दाखिल याचिका पर सुनवाई करते...
October 4, 2019
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को बेअसर करने के बाद करीब दो महीने पूरे होने जा रहे हैं। वहीं बीते दो महीनों से कश्मीरी नेताओं को नजरबंद किया गया है। वहीं इस बीच जम्मू-कश्मीर के गर्वर्नर के सलाहकार फारूक खान ने गुरुवार को जानकारी दी कि नजरबंद किए गए सभी नेताओं को एक साथ रिहा नहीं किया जाएगा। प्रशासन सभी पहलुओं पर विचार करने और प्रत्येक राजनीतिज्ञ की समीक्षा करने के बाद ही निर्णय लेगा। ...
October 3, 2019
नई दिल्ली। भीमा कोरेगांव मामले में जेल में बंद सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा की याचिका पर सुनवाई करने से उच्चतम न्यायालय के जस्टिस एस रविंद्र भट्ट ने खुद को अलग कर लिया है। भीमा कोरेगांव मामले में नवलखा को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने अदालत में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए याचिका दाखिल की हुई है। चार अक्तूबर को मामले की अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। नई दिल्ली:...
October 1, 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक नारेबाजी करने के आरोप में चालीस छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक इन छात्रों ने भदोही जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों के साथ नारेबाजी की। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जिले के काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गत 27 सितम्बर को...
September 30, 2019
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 2002 गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप का शिकार हुई बिलकिस बानो की अवमानना या‍चिका पर सुनवाई करते हुए गुजरात सरकार को आदेश दिया कि पीड़ि‍ता को दो हफ्ते के भीतर 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। साथ ही आदेश दिया कि बिलकिस बानो को सरकारी नौकरी और रहने के लिए आवास भी दिया जाए। बिलकिस बानो की ओर से दायर अवमानना याचिका में कहा गया कि कोर्ट के आदेश के बाद भी गुजरात...