हक़ और आजादी
September 18, 2016
नोएडा का अख़लाक़ मामला तो याद होगा आपको जिसे गुजरे पूरा एक अरसा बीत चुका है। फ्रीज में गौमांस मिलने के शक भर से भीड़ ने मोहम्मद अख़लाक़ को पीट-पीट कर मार डाला और बेटा भी बुरी तरह से घायल हुआ था। लेकिन अभी तक परिवार को उस मामले में किसी तरह का कोई न्याय नहीं मिल पाया है।
उलटे इस मामले में थाना जारचा में शुक्रवार को अखलाक के परिवार के लोगों के खिलाफ गोहत्या मामले में आईपीसी की धारा...
September 17, 2016
दो महीने पहले उना में गोरक्षकों ने दलित युवकों की बर्बर पिटाई की थी। लेकिन 13 तारीख को उन्होंने सरेशाम मुस्लिम युवक को पीट-पीट कर मार डाला। पीएम नरेंद्र मोदी के पास है कोई जवाब।
जन्मदिन मनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के गुजरात आगमन के ठीक पहले गोरक्षकों ने फिर हमला किया है। इस बार गोरक्षकों ने अहमदाबाद में 29 वर्षीय मुस्लिम युवक मोहम्मद अयूब को पीट-पीट कर मार डाला। 13 सितंबर...
September 17, 2016
‘मेरा भाई सुबह दोनों बहनों को लेकर उन्हें स्कूल छोड़ने जा रहा था. रास्ते में खड़े कुछ लफंगे लड़कों ने मेरी बहनों पर कुछ उल्टे-सीधे कमेन्ट पास किए. इस पर मेरा भाई ने मना किया. उसने कहा कि भाई ये मेरी बहन है. इसे मत छेड़ो... इस पर वो लड़के मेरे भाई का मज़ाक उड़ाने लगें. मेरा भाई चुपचाप बर्दाश्त करके स्कूल की तरफ़ आगे बढ़ गया. लेकिन जब वो लौटकर आ रहा था तो इन लड़कों ने इसको भी उल्टा-सीधा बोलने...
September 16, 2016
आम धारणा है कि भारत मुख्य रूप से शाकाहारियों का देश है, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है। सर्वेक्षणों से पता चला है कि देश की करीब 71 प्रतिशत आबादी मांसाहारी है। शाकाहारी केवल 29 प्रतिशत हैं, लेकिन इन्हीं शाकाहारियों का एक हिस्सा बाकी देश पर खान-पान संबंधी प्रतिबंध थोपने की फिराक में रहता है।
महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के कार्यालय के सर्वेक्षण से खुलासा हुआ है कि भले ही भारत को दुनिया...
September 15, 2016
प्रख्यात इतिहासकार प्रोफ़ेसर लाल बहादुर वर्मा के आलेखों का एक सिलसिला हमने पहली बार पर पिछले दिनों आरम्भ किया था। इस कड़ी में दो आलेख पहले ही प्रस्तुत किये जा चुके हैं जिसे पाठकों के बीच अपार लोकप्रियता मिली। इसी कड़ी को आगे बढाते हुए हम प्रस्तुत कर रहे हैं प्रोफ़ेसर लाल बहादुर वर्मा का यह आलेख ‘आओ अम्बेडकर से प्यार करें।’ अपने इस आलेख में लाल बहादुर जी ने सरल सहज भाषा में बाबा साहब...
September 15, 2016
SAHMAT: JOIN US-Article 14: Ladai Barabari Ki – Stand Up for Equal Rights, Mavlankar Hall, Constitution Club, Thursday, 15 September, 2016 Time: 6.30 PM onwards
September 15, 2016
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि वह कर्नाटक और तमिलनाडु के मंदिरों में 500 साल से चली आ रही उस परंपरा पर प्रतिबंध लगाए जिसमें दलित समुदाय के लोग ब्राह्मणों की जूठन पर लोटते हैं और ऐसा मानते हैं कि इससे उनके त्वचा रोग, संतान न होना और शादी से जुड़ी समस्याएँ हल हो जाती हैं।
Image: asianews.it
सामाजिक न्याय मंत्रालय ने इस परंपरा को अमानवीय और अंधविश्वास से भरा बताया है और कहा...
September 14, 2016
राजस्थान के धौलपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐसी बदहाली है कि लोग देखते ही रह जाते हैं। जिले के सैपऊ स्वास्थ्य केंद्र का नजारा ये बताने के लिए काफी है कि वसुंधरा सरकार लोगों के स्वास्थ्य और इलाज के प्रति कितनी संवेदनहीन है।
सैपऊ स्वास्थ्य केंद्र में नीम के पेड़ के सहारे मरीजों का इलाज चल रहा है। इसी पेड़ पर मरीजों को चढ़ाई जाने वाली बोतलें लटकी रहती हैं और पेड़ के नीचे मरीज पड़े अपनी किस्मत...
September 14, 2016
पंजाब में चुनाव की आंधी ने बाकी हर खबर पर परदा डाल दिया है। अकाली-भाजपा की सरकार में बीते दस दिनों से राज्य के गांवों में जो तांडव मचा हुआ है, उसकी ख़बर न तो मीडिया में आई है और न ही यह मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और चुनावी जीत की महत्वाकांक्षा में चूर आम आदमी पार्टी के लिए कोई मुद्दा बन सकी है। बीते 2 और 3 सितंबर की दरम्यानी रात पंजाब के गांवों से पुलिस ने छपा मार कर 500 से ज्...
September 13, 2016
Image Courtesy: Navbharat Times
दलित और आदिवासी उत्पीड़न के मामलों को दबाने की तमाम कोशिशें भाजपाशासित राज्यों में नाकाम होती जा रही हैं। झारखंड के बाद अब मध्य प्रदेश में भी दलित और आदिवासी संगठनों ने राज्य सरकार के खिलाफ 20 सितंबर को विशाल रैली करने का ऐलान किया है। झारखंड में भी अक्टूबर में ऐसी ही रैली का आयोजन किया जा रहा है।
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के 2015 और उसके पहले के...