राजनीती
September 23, 2017
प्रश्न उठा, दुनिया में सबसे पुण्य का काम क्या है !! अंतरात्मा से आवाज़ आई- किसी की भलाई करना, इंसानियत भरा काम करना। पर इस बात को मैंने नहीं माना। क्यों मानूं, यह तो सिर्फ मेरी अंतरात्मा कह रही है। दूसरे क्या कहते हैं, यह भी तो जानना जरूरी है। अब नीतिश कुमार को ही ले लीजिए। दो ढाई साल गठबंधन की सरकार चलाने के बाद एक दिन उनकी अंतरात्मा ने कहा- बेटा, मेरी सुनो, इस्तीफ़ा देकर भाजपा से मिलकर फिर से...
September 23, 2017
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और विख्यात अर्थशास्त्री ने फिर नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि ‘नोटबंदी एक गैर-जरूरी रोमांच’ था। सिंह ने नोटबंदी को लेकर स्पष्ट तौर पर कहा कि इस तरह के कदम को कुछ लैटिन अमेरिकी और अफ्रीकी राष्ट्रों को छोड़कर दुनिया के किसी भी देश में सफलता नहीं मिली। ज्ञात हो कि मोदी सरकार पर हमला करते हुए पूर्व...
September 23, 2017
बीजेपी को एक के बाद एक लगातार झटका लगता जा रहा है। पार्टी की छात्र ईकाई ABVP को दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में मिली करारी हार के बाद हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी हार की मुंह ही देखनी पड़ी है। लगातार बीजेपी सेे संबंधित संगठऩ की हो रही हार से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीजेपी की देश में क्या स्थिति है। बता दें कि पिछले साल दलित छात्र रोहित वेमुला की मौत के बाद विश्वविद्यालय...
September 22, 2017
दिल्ली से सटे देश के बड़े औद्योगिक शहर नोएडा में पिछले पांच महीनों में सीवर में उतरने वाले पांच सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन के ‘राजदूतों’ ने चुप्पी साध रखी है। जो पीएम वंदे मातरम पर सफाई कर्मियों के हक की बात कर रहे हैं उनके मन से होकर जुबां पर सफाईकर्मियों की मौतों के बारे में कोई बयान नहीं आ रहा है। न तो बड़े नेता इनकी मौतों पर...
September 21, 2017
क्या दो दिन पहले ट्राई ने इंटकनेक्ट यूजेज चार्जेज घटा कर रिलायंस जियो को फायदा पहुंचाया? क्या ट्राई के इस कदम से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इस आरोप की पुष्टि होती है कि मौजूदा सरकार की नीति अंबानी और अडाणी जैसे मोदी के चंद उद्योगपति मित्रों की कंपनियों को फायदा पहुंचा रही है। हालांकि ट्राई के चेयरमैन पक्षपात के आरोपों का खंडन किया है।
दो दिन पहले ट्राई की ओर ओर इंटरकनेक्ट यूजेज...
September 21, 2017
तेज विकास, रोजगार बढ़ाने और अपनी जिंदगी में ही भारत को अमेरिका के बराबरी पर ला खड़ा करने का सपना दिखाने वाले नरेंद्र मोदी, अर्थव्यवस्था में गिरावट के भंवर बुरी तरह फंस गए हैं। बेरोजगारी में बढ़ोतरी, सरकारी योजनाओं की धीमी रफ्तार और नोटबंदी और जीएसटी से आर्थिक विकास दर में गिरावट ने मोदी सरकार की बेचैनी बढ़ा दी है। सरकार की यह बेचैनी इसलिए भी बढ़ गई है कि 2019 में लोकसभा चुनावों में...
September 21, 2017
31 अक्टूबर 2016 की सुबह भोपाल से सटे ईंटखेड़ी इलाक़े में हुए एनकाउंटर पर न्यायिक आयोग ने अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट तैयार कर ली है. यह रिपोर्ट मध्यप्रदेश के गृह मंत्रालय को सौंप दी गई है.
TwoCircles.net को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक़ आयोग ने अपनी रिपोर्ट में एनकाउंटर पर सवाल नहीं उठाया है. एनकाउंटर के बाद ऑपरेशन में शामिल रही टीम की ओर से दर्ज एफ़आईआर में जो कहानी बताई गई थी...
September 20, 2017
Photo Courtesy: The Guardian
जो मोदी सरकार इंदिरा गांधी के इमरजेंसी के दिनों को देश के इतिहास के सबसे काले दिनों में शुमार कर रही है और गाहे-बगाहे इसका जिक्र करना नहीं भूलती वह खुद हिटलरशाही पर उतर आई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बरती जा रही सख्ती और दंड देने के क्रूर तरीके इमरजेंसी के दिनों के नसबंदी कार्यक्रम की याद दिला रहे हैं।
मध्य प्रदेश में खुले में शौच जाने वाले लोगों...
September 20, 2017
मध्यप्रदेश में बीजेपी की एक महिला नेता ने एक शख्स को सिर्फ सफाई करने के बारे में पूछने पर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं महिला नेता ने उस शख्स को गालियां भी दी। महिला नेता ने शख्स को कई थप्पड़ जड़ दिए। यह सब वहां मौजूद शख्स ने वीडियो में कैद कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुतबाकि सिवनी के लखनादौन में बीजेपी महिला मोर्चा की नेता रानी गुर्जर प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर सफाई अभियान...
September 20, 2017
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार पिछले एक साल के दौरान अर्थव्यवस्था को संभाले नहीं संभाल पा रही है। अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट का दौर है और सरकार और बीजेपी के बड़े नेता झूठ पर झूठ बोले जा रही है। लेकिन ज्यादातर आर्थिक एजेंसियों की रिपोर्ट सरकार की इस झूठ का पर्दाफाश कर रही हैं।
भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था में हाल के दिनों में...